Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

प्रकाश सिंह बादल ने क्षेत्रीय पार्टियों से किया एकजुट होने का आह्वान

Written by  Arvind Kumar -- September 25th 2021 05:39 PM -- Updated: September 25th 2021 05:41 PM
प्रकाश सिंह बादल ने क्षेत्रीय पार्टियों से किया एकजुट होने का आह्वान

प्रकाश सिंह बादल ने क्षेत्रीय पार्टियों से किया एकजुट होने का आह्वान

जींद। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शनिवार को जींद में ताऊ देवीलाल सम्मान समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर प्रकाश सिंह बादल ने अपने संबोधन में चौधरी देवीलाल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनका जीवन ऐसा था, जिस पर कई किताबें लिखी जा सकती हैं। देवीलाल में कुर्बानी का जज्बा था। देवीलाल ने आजादी में अपना योगदान देते हुए अपना वक्त देश के लिए जेलों में गुजारा। जब तक देश आजाद नहीं हो गया, तब तक वो देश की खातिर संघर्ष करते रहे। उन्होंने कहा कि मेरी उम्र 93—94 साल की हैं, लेकिन 70 साल का सियासी तर्जुबा हैं। उन्होंने लोगों से रीजनल पार्टियों की अपने-अपने सूबों में सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो लोग दिल्ली में बैठे हैं, उनकी सरकार बनाने का क्या फायदा क्योंकि वो गांव की किसानों की समस्याओं को क्या जानेंगे? जब तक रीजनल पार्टी को ताकत नहीं देंगे, तब तक भला नहीं होगा।

मंच पर बैठे नेताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि देश की रीजनल पार्टियों को एकजुट होने की जरूरत है। प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि चौटाला और बीरेंद्र सिंह यह काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक इकट्ठे नहीं होंगे, तब तक कुछ नहीं बनेगा। पहले भी इसी पर चर्चा हुई थी, तब जनता दल सामने आया था और उसकी हुकूमत आई थी। Prakash Singh Badal प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि चौटाला हर एक गांव में जाने की बात कहते हैं, लेकिन वो केवल गांव में नहीं बल्कि हर स्टेट में जाएं और सभी को एकजुट करें। प्रकाश सिंह बादल ने बीजेपी द्वारा सीएम बदलने पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि इन्होंने 4 सीएम बदल दिये। लेकिन एक को बना कर कुछ दिन बाद बदल जाते हैं। बादल ने कहा कि हाईकमान को पता ही नहीं, कि किसे बनाना हैं किसमें कितनी काबलियत हैं यह तक नहीं पता। प्रकाश सिंह बादल ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगली सरकार उन लोगों की बने जिन्हें आपकी तकलीफ पता हो। जो जनसमस्याओं को समाधान करना चाहता हो।

Top News view more...

Latest News view more...