Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने लौटाया पद्म विभूषण

Written by  Arvind Kumar -- December 03rd 2020 02:15 PM -- Updated: December 03rd 2020 02:51 PM
कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने लौटाया पद्म विभूषण

कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने लौटाया पद्म विभूषण

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अकाली दल के सुप्रीमों प्रकाश सिंह बादल ने कृषि कानूनों के विरोध में अपना पद्म विभूषण सम्मान वापस कर दिया है। उन्होंने इस बाबत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को तीन पन्नों का पत्र लिखकर कृषि कानूनों का विरोध किया है। [caption id="attachment_454575" align="aligncenter" width="828"]Badal Return Padma Bhushan कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने लौटाया पद्म विभूषण[/caption] प्रकाश सिंह बादल ने किसानों पर हुई कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मैं जो भी हूं किसानों की वजह से हूं। ऐसे में अगर किसानों को अपमान हो रहा है, तो किसी तरह का सम्मान रखने का कोई फायदा नहीं है। यह भी पढ़ें- हरियाणा में लगे स्मार्ट मीटर, अब मोबाइल की तरह करें बिजली का रिचार्ज यह भी पढ़ें- सुरजेवाला बोले- मोदी सरकार राजनैतिक तौर से बेईमान, किसान की पीठ में छुरा घोंप रही! [caption id="attachment_454576" align="aligncenter" width="745"]Badal Return Padma Bhushan कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने लौटाया पद्म विभूषण[/caption] वहीं प्रकाश सिंह बादल के बाद अकाली दल के नेता रहे सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी अपना पद्म भूषण सम्मान वापस लौटाने की घोषणा की है। वो भी कृषि कानूनों के विरोध में अपना सम्मान लौटाने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक हॉकी ओलम्पियन और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान परगट सिंह भी 7 दिसम्बर को पद्म श्री सम्मान वापस देंगे। [caption id="attachment_454579" align="aligncenter" width="696"]Badal Return Padma Bhushan कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने लौटाया पद्म विभूषण[/caption] बता दें कि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने कृषि कानूनों के खिलाफ केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं बाद में अकाली दल ने एनडीए से भी समर्थन वापस ले लिया था। अकाली दल लगातार किसानों के हक की लड़ाई लड़ रहा है और केंद्र से कृषि कानूनों को वापस करने की मांग कर रहा है।


Top News view more...

Latest News view more...