Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

मिशन पूरा न होने पर भावुक हुए ISRO चीफ, PM ने पीठ थपथपाकर बढ़ाया हौसला (VIDEO)

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- September 07th 2019 10:05 AM
मिशन पूरा न होने पर भावुक हुए ISRO चीफ, PM ने पीठ थपथपाकर बढ़ाया हौसला (VIDEO)

मिशन पूरा न होने पर भावुक हुए ISRO चीफ, PM ने पीठ थपथपाकर बढ़ाया हौसला (VIDEO)

नई दिल्ली। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने से ऐन पहले लैंडर विक्रम का संपर्क टूट गया। इसरो के वैज्ञानिक इससे काफी निराश दिखे। इसरो चीफ के सिवन के चेहरे से निराशा साफ झलक रही थी। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने निराश हो चुके सभी वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाने का काम किया। प्रधानमंत्री जब इसरो में वैज्ञानिकों को संबोधित करने के बाद बाहर निकल रहे थे तो इसरो चीफ के सिवन भावुक हो गए। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें गले लगा लिया। प्रधानमंत्री ने उन्हें सांत्वना दी और उनकी पीठ को थपथपाते हुए उनका हौसला बढ़ाया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें : Chandrayaan 2 : ISRO का विक्रम लैंडर से संपर्क टूटा, PM मोदी बोले- शानदार रही यात्रा
---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK