Tue, Dec 23, 2025
Whatsapp

अनियंत्रित पुलिस जीप ने छह लोगों को कुचला, लोगों ने की चालक की कुटाई , किया थाने का घेराव

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में लंभुआ पुलिस चौकी की एक अनियंत्रित जीप ने छह लोगों को कुचल दिया। इस अप्रत्याशित घटना से गुस्साए लोगों ने जीप चालाक की जम कर पिटाई की।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Jainendra Jigyasu -- March 16th 2023 05:50 PM -- Updated: March 16th 2023 06:17 PM
अनियंत्रित पुलिस जीप ने छह लोगों  को कुचला, लोगों ने की चालक की कुटाई , किया  थाने का  घेराव

अनियंत्रित पुलिस जीप ने छह लोगों को कुचला, लोगों ने की चालक की कुटाई , किया थाने का घेराव

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में लंभुआ पुलिस चौकी की एक अनियंत्रित जीप ने छह लोगों को कुचल दिया। इस अप्रत्याशित घटना से गुस्साए लोगों ने जीप चालाक की जम कर पिटाई की। जीप से हुए घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दो लोगों की हालत बेहद गम्भीर बताई जा रही है। 

स्थानीय लोगों के मुताबिक पुलिस की जीप एक प्राइवेट चालाक काफी तेज चला रहा था। कह बाजार के बीच से तेज गाड़ी चलाते हुए निकला, जीप बेकाबू होने से वाजार में 6 लोग जीप की चपेट में आ गए। घायलों का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव किया है। स्थानीय लोगों की भीड़ थाने पहुँची। पुलिस चौकी के अधिकारी लोगों के मनाने में लगे हैं।  हादसे में कुमकुम पत्नी संदीप,नितेश पुत्र संदीप, तौफीक पुत्र नजीर,सम्मीदा पत्नी तौफीक,मुस्कान पुत्री राम सिंगार व नितिन पुत्र संदीप  घायल हुए हैं। 


जिले के एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि घटना की  जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव कर रहे है। जांच में चालक के दोषी मिलने या वाहन की फिटनेस नहीं होने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK