Tue, Dec 23, 2025
Whatsapp

यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया फर्जी विधायक, करता था ठगी, जमाता था धौस

उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक फर्जी विधायक को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति खुद को पूर्व विधायक बताकर अधिकारियों को धौंस जमाता था और ठगी करता था।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Jainendra Jigyasu -- March 13th 2023 12:19 PM -- Updated: March 13th 2023 01:29 PM
यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया फर्जी विधायक, करता था ठगी, जमाता था धौस

यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया फर्जी विधायक, करता था ठगी, जमाता था धौस

उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक फर्जी विधायक को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति  खुद को पूर्व विधायक बताकर अधिकारियों को धौंस जमाता था और ठगी करता था। खुद को बदायूं जिले के बिल्सी विधान सभा क्षेत्र का विधायक बताने वाला संजय ओझा नामक यह व्यक्ति बुलंदशहर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। 

आरोपी बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र का रहने वाला है। संजय ओझा जिलास्तरीय अधिकारियों को फोन करके खुद को बदायूं के बिल्सी का पूर्व विधायक बताकर ठगी करता था।  फोन करके अधिकारियों से लोगों का काम करवाता था और बदले में लोगों से पैसे ऐठता था। फर्जी डिप्टी कमांडेंट भूपेन्द्र और फर्जी विधायाक संजय ओझा बन के एफईआर रद्द करवाने के लिए 15 लाख की रिश्वत ले ली थी। डिबाई थाना क्षेत्र से फर्जी कमांडेंट भूपेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया था।डिबाई के सीओ भास्कर मिश्र ने बताया कि संजय ओझा नामक फर्जी विधायक पूर्व विधायक आर के शर्मा का भी हवाला देता था।  


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK