Mon, Mar 20, 2023
Whatsapp

यूपी की सड़के 2024 तक होंगी अमेरिका जैसी : गडकरी

केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की सड़कें अमेरिका जैसी होंगी, जिस तरह उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था बेहतर हुई है वैसे ही यहाँ की सड़कें भी विश्वस्तरीय होंगी।

Written by  Jainendra Jigyasu -- March 13th 2023 07:04 PM
यूपी की सड़के 2024 तक होंगी अमेरिका जैसी : गडकरी

यूपी की सड़के 2024 तक होंगी अमेरिका जैसी : गडकरी

केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की सड़कें अमेरिका जैसी होंगी, जिस तरह उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था बेहतर हुई है वैसे ही यहाँ की सड़कें भी विश्वस्तरीय होंगी। 

नितिन गडकरी इन दिनों उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। गडकरी ने उत्तर प्रदेश में 18 राष्ट्रीय राजमार्ग, 10 हजार करोड़ से अधिक का निवेश  और 35 सौ करोड़ की लागत वाली 9 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास गोरखपुर में  किया।  इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि साल 2024 समाप्त होने तक यूपी की सड़कें अमेरिका जिसे होंगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश की सड़कों पर 5 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा। 


गडकरी ने इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की तारीफ करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है  कि जब-जब अन्याय बढ़ेगा तब-तब उसका नाश करने वाला आएगा। आज योगी जी उत्तर प्रदेश में माफियों और अत्याचारियों का सफाया कर रहे हैं। राजा मुख्यमंत्री योगी की तरह सज्जनों का रक्षक और दुर्जनों का नाश करने वाला होना चाहिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि जिस रास्ते माता जानकी अयोध्या आई थी उसे फोरलन किया जाएगा, हमारी विरासत सहेजना भी हमारा काम है। 

- PTC NEWS

adv-img

Top News view more...

Latest News view more...