Thu, Apr 18, 2024
Whatsapp

मंदी की खबरों पर बोलीं प्रियंका गांधी, सरकार की खामोशी खतरनाक

Written by  Arvind Kumar -- September 05th 2019 02:21 PM
मंदी की खबरों पर बोलीं प्रियंका गांधी, सरकार की खामोशी खतरनाक

मंदी की खबरों पर बोलीं प्रियंका गांधी, सरकार की खामोशी खतरनाक

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देशभर में मंदी की खबरों के बीच इस पर बीजेपी सरकार की खामोशी पर सवाल उठाए हैं। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मंदी की खबरों पर भाजपा सरकार की खामोशी बहुत खतरनाक हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार के पास न हल है न देशवासियों को भरोसा दिलाने का बल है। उन्होंने कहा कि सिर्फ बहानेबाजी, बयानबाजी और अफवाहें फैलाने से काम नहीं चलेगा। यह भी पढ़ें : महेंद्रगढ़ में जन आशीर्वाद यात्रा, सीएम बोले- सफेदपोश दलालों के कुर्ते खूंटी पर टंगवा दिए [caption id="attachment_336688" align="alignright" width="150"]Priyanka-Gandhi-Vadra (1) 'सरकार की खामोशी खतरनाक'[/caption] बता दें कि मंदी को लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेता नेता आए दिन इस मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने में लगे हैं। हाल ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश बड़ी मंदी की तरफ बढ़ रहा है और सरकार दलगत राजनीति से उठकर सबके साथ विचार कर इसका हल निकालना चाहिए। यह भी पढ़ेंपीएम मोदी ने व्लादिवोस्टोक में शिंजो आबे से की मुलाकात, कई मुद्दों पर चर्चा ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...