Mon, Jun 16, 2025
Whatsapp

करनाल से पकड़े गए 4 आतंकवादियों में से दो को प्रोडक्शन वारंट पर ले गई पंजाब पुलिस

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- May 26th 2022 12:33 PM -- Updated: May 26th 2022 12:36 PM
करनाल से पकड़े गए 4 आतंकवादियों में से दो को प्रोडक्शन वारंट पर ले गई पंजाब पुलिस

करनाल से पकड़े गए 4 आतंकवादियों में से दो को प्रोडक्शन वारंट पर ले गई पंजाब पुलिस

करनाल/डिंपल चौधरी: बस्ताडा टोल से पकड़े गए 4 संदिग्ध आतंकवादियों में से दो को पंजाब की फिरोजपुर पुलिस प्रोडकशन वारंट पर लेकर गई है। वहीं, करनाल पुलिस 3 आरोपियों को पंजाब से लाने के लिए पंजाब पुलिस के संपर्क में है। दूसरी तरफ फर्जी आरसी मामले में 3 आरोपी पकड़े गए और चौथे की तलाश चल रही है। साथ ही 3 गाड़ियों को भी पुलिस ने रिकवर किया है। मामले की जांच निरंतर चल रही है। करनाल एसपी गंगाराम पुनिया ने बताया कि 4 आरोपियों को करनाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनपर मधुबन थाना पुलिस में केस दर्ज किया है। पूछताछ के बाद चारों को जिला कारागार में भेजा हुआ है। जहां से पंजाब की फिरोजपुर पुलिस गुरप्रीत व अमनदीप को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गई है।

Terrorists, Karnal Terrorists, haryana, haryana police

इसके साथ ही राजबीर, जश्न और आकाशदीप को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के लिए पंजाब की जिला पुलिस से संपर्क बनाए हुए हैं। जैसे ही वहां पर रिमांड पूरा होगा। उन्हें करनाल पुलिस लेकर आएगी और पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा आतंकियों के खाते में डाले गाए कैश की जानकारी ली जा रही है। उसको किस मोड के जरिए खातों में डाला गया है, किसने डाला है। हर तरीके पर जांच हो रही है। जल्द ही इसका पता लगा लिया जाएगा। कैश जमा करवाया है तो किसने करवाया है। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन या आरटीजी हुआ तो कहां से हुआ। इसका पता लगाया जा रहा है। एसपी ने बताया कि फर्जी आरसी मामले में अलग से मधुबन थाना पुलिस में केस दर्ज है। इस मामले में अंबाला के नितिन शर्मा नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद संदीप नाम के अरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। फर्जी आरसी में गिरफ्तार किए बलविंद्र नाम के व्यक्ति की मुख्य भूमिका रही थी।

fake RC, Khalistani terrorists, karnal, haryana

फर्जी आरसी मामले में अभी तक 3 गाड़ियां रिकवरी की गई हैं। एक गाड़ी को पंजाब पुलिस ने रिकवर किया हुआ है। इस मामले में उत्तर प्रदेश का कनेक्शन भी सामने आ रहा है। सीआईए-2 पुलिस यूपी में दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

fake RC, Khalistani terrorists, karnal, haryana

बता दें कि कुछ दिन पहले हरियाणा पुलिस ने करनाल के बस्ताड़ा टोल प्लाजा से 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनकी इनोवा गाड़ी से हथियार और आरडीएक्स बरामद हुआ था। इसकी डिलीवरी करने के लिए ये हैदराबाद जा रहे थे। इनके पास बरामद हुई गाड़ी की आरसी भी फर्जी निकली थी।


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK