Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

कुछ देर में अंबाला पहुंचेगा राफेल, सफल लैंडिंग के लिए किया गया हवनयज्ञ

Written by  Arvind Kumar -- July 29th 2020 10:16 AM -- Updated: July 29th 2020 10:19 AM
कुछ देर में अंबाला पहुंचेगा राफेल, सफल लैंडिंग के लिए किया गया हवनयज्ञ

कुछ देर में अंबाला पहुंचेगा राफेल, सफल लैंडिंग के लिए किया गया हवनयज्ञ

अंबाला। (कृष्ण बाली) आधुनिक राफेल विमान अंबाला के लिए अपने सफर पर निकल चुके हैं। आज दोपहर तक राफेल विमानों के अंबाला एयरबेस पहुँचने की खबर सामने आ रही है। लेकिन राफेल के पहुँचने से पहले अंबाला की जनता राफेल की एक झलक पाने के इन्तजार में पलके बिझाये बैठी है। अंबाला में एयरफोर्स और जिला प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त कर लिए हैं। लोगों का कहना है कि अंबाला में राफेल विमान के तैनात होने को लेकर वो बहुत उत्साहित हैं और चीन के साथ जारी विवाद के बीच राफेल का अंबाला में पहुंचना सुरक्षा और दुश्मन को मुहतोड़ जवाब देने के नजरिये से भी महत्त्वपूर्ण है। वहीं राफेल के अंबाला पहुँचने को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। Rafale Fighter Jets Coming To Ambala Airbase | Hindi News अंबाला में राफेल के स्वागत के लिए बाकायदा बैनर्स लगाएं गए हैं और पोस्टर्स के माध्यम से राफेल का वेलकम किया जा रहा है। राफेल के आने से हिंदुस्तान की ताकत बढ़ने जा रही है तो वहीं अंबाला के लिये भी यह क्षण गौरव से कम नही है। Rafale Fighter Jets Coming To Ambala Airbase | Hindi News अंबाला एयरबेस पर राफेल की तैनाती हो जाएगी। राफेल की अंबाला एयरबेस पर सफल लैंडिंग को लेकर हवनयज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान एंट्री टैरोरिस्ट फ्रंट इंडिया की ओर से हवनयज्ञ करते हुए सफल लैंडिंग की कामना की गई। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...