Fri, Apr 17, 2026
Whatsapp

हिमाचल में बारिश का अलर्ट, भूस्खलन से कई सड़कें बंद

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 20th 2021 10:23 AM
हिमाचल में बारिश का अलर्ट, भूस्खलन से कई सड़कें बंद

हिमाचल में बारिश का अलर्ट, भूस्खलन से कई सड़कें बंद

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिन से हो रही बारिश के कारण कई सड़कें बंद है। जानकारी के मुताबिक 100 से अधिक सड़कें अभी भी बंद है जबकि कुछ सड़कों को बहाल कर दिया गया है। दरअसल बारिश के बाद कई सड़कों पर भूस्खलन हुआ है जिससे यातायात बाधित हुआ है। वहीं लगातार बारिश के कारण प्रदेश की नदियों व नालों में जलस्तर बढ़ा हुआ है। कुछ स्थानों पर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। ऐसे में लोगों को नदी और नालों के किनारे ना जाने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें- कृषि कानूनों के खिलाफ अकाली दल ने संसद के बाहर किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- जल्द आएगा CBSE 10वीं कक्षा का परिणाम, बिना रोल नंबर के ऐसे चेक करें रिजल्ट इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की है। चार जिलों- कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी और सिरमौर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बाकी आठ जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी जिला अधिकारियों को अलर्ट पर रहने को कहा है। इसके साथ ही राज्य में आने वाले पर्यटकों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है। भूस्खलन की संभावना को देखते हुए एडवाइजरी में पर्यटकों को नदियों और झीलों से दूर रहने को कहा गया है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK