Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

रजनीकांत को 51वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

Written by  Arvind Kumar -- April 01st 2021 04:08 PM
रजनीकांत को 51वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

रजनीकांत को 51वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज 51वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के नाम का ऐलान किया। वर्ष 2019 का पुरस्कार दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को दिया जाएगा। इसे 3 मई को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। [caption id="attachment_485686" align="aligncenter" width="700"]Actor Rajinikanth Latest News रजनीकांत को 51वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा[/caption] प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा, यह बताते हुए खुशी हो रही है कि साल 2019 का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भारतीय सिनेमा के इतिहास के महान एक्टर्स में से एक रजनीकांत जी को दिया जा रहा है। बतौर एक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर उनका योगदान आइकॉनिक रहा है। उन्होंने जूरी आशा भोसले, सुभाष घई, मोहनलाल, शंकर महादेवन और बिस्वजीत चटर्जी को भी धन्यवाद दिया। यह भी पढ़ें- चालान काट रही ट्रैफिक पुलिस की टीम पर युवकों ने चढ़ाई बाइक, एक कर्मी बुरी तरह से घायल यह भी पढ़ें- अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके राज्य में कब रहेगा अवकाश [caption id="attachment_485689" align="aligncenter" width="700"]Actor Rajinikanth Latest News रजनीकांत को 51वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा[/caption] नई दिल्ली में पुरस्कार की घोषणा करते हुए, मंत्री ने कहा कि चुनाव सर्वसम्मति से जूरी के सदस्यों द्वारा किया गया था, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया। जूरी में पांच सदस्य शामिल थे। [caption id="attachment_485687" align="aligncenter" width="700"]Actor Rajinikanth Latest News रजनीकांत को 51वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा[/caption] रजनीकांत की उपलब्धियों पर बोलते हुए, मंत्री ने कहा कि वह एक प्रतिष्ठित अभिनेता हैं जिन्होंने पचास वर्षों से भारतीयों के दिलों पर राज किया है। मंत्री ने इस उपलब्धि पर दिग्गज अभिनेता को बधाई दी।


Top News view more...

Latest News view more...