Thu, Apr 18, 2024
Whatsapp

क्या सुनारिया जेल से बाहर आएगा राम रहीम ?

Written by  Arvind Kumar -- June 21st 2019 04:58 PM
क्या सुनारिया जेल से बाहर आएगा राम रहीम ?

क्या सुनारिया जेल से बाहर आएगा राम रहीम ?

चंडीगढ़। साध्वियों से दुष्कर्म मामले और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या में जेल में सजा काट रहा राम रहीम जेल से बाहर आना चाहता है। राम रहीम ने सुनारिया जेल प्रशासन को पैरोल के लिए आवेदन किया है। इसमें राम रहीम ने कहा है कि उसे कृषि कार्य करने के लिए पैरोल दी जाए। [caption id="attachment_309682" align="aligncenter" width="700"]Ram Rahim क्या सुनारिया जेल से बाहर आएगा राम रहीम ?[/caption] रोहतक के जेल अधीक्षक ने अब इस संबंध में सिरसा के उपायुक्त से रिपोर्ट मांगी है। उनसे पूछा गया है कि क्या गुरमीत राम रहीम को पैरोल देना उचित होगा या नहीं? अब जिला प्रशासन को गुरमीत राम रहीम की पैरोल को लेकर अपनी अनुशंसा सौंपनी है। यह भी पढ़ें : सिरसा के दर्जनों गांवों के लोगों ने शुरू किया जल सत्याग्रह, यह है वजह आपको बता दें कि इससे पहले भी मई माह में राम रहीम ने जेल से बाहर आने की कोशिश की थी। राम रहीम ने उस समय अपनी मुंह बोली बेटी की शादी के लिए बेल की अर्जी लगाई थी लेकिन उस समय कोर्ट के रुख और सरकार के जवाब के बाद राम रहीम के वकील ने जमानत एप्लीकेशन वापस ले ली थी। —PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल


Top News view more...

Latest News view more...