Sun, May 31, 2026
Whatsapp

वोह घाटी में रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म, मलबे में दबा आखिरी शव बरामद

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 19th 2021 12:13 PM
वोह घाटी में रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म, मलबे में दबा आखिरी शव बरामद

वोह घाटी में रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म, मलबे में दबा आखिरी शव बरामद

धर्मशाला। कांगड़ा की वोह घाटी में भूस्खलन के बाद मलबे में दबे आखिरी युवक के शव को निकाल लिया गया। युवक की पहचान नीरज (18) पुत्र भीम सिंह के रूप में हुई है। युवक के शव की बरामदगी के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है।

उल्लेखनीय है कि भारी बारिश के कारण आए मलबे में 15 लोग दब गए थे। उनमें से पांच को सुरक्षित निकाल लिया गया था जबकि 10 के शवों को निकाला गया। नीरज (18) का शव घटना के सातवें दिन मलबे से निकाला गया। जानकारी के मुताबिक भीम सिंह का पूरा परिवार मलबे की चपेट में आ गया है। अब इनकी केवल एक बेटी बची है, जिसकी शादी हो गई थी। भीम सिंह के परिवार के पांच लोग इस त्रासदी का शिकार हुए हैं।

Electrical Saftey authority

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK