रेवाड़ी में ट्रक से टकराई पिकअप, हरिद्वार से लौट रहे 5 लोगों की मौत...एक दर्जन घायल
वापस लौटते वक्त रेवाड़ी के दिल्ली-जयपुर हाइवे पर सुबह करीब 6 बजे क्रूजर गाड़ी ओढ़ी कट के पास खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में क्रूजर के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में भानूराम (35), महेन्द्र (33), आशीष (15), सुगमा देवी (35) और भोरी देवी (95) शामिल है, जबकि गाड़ी में सवार 1 दर्जन लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। हाइवे से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराया। कुछ घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। बावल थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।