पंजाब इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर RPG से हमला, ये हैं अनलसुलझे सवाल
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद इंटेलिजेंस इलाके में CCTV फुटेज, मोबाइल टावर की लोकेशन खंगाल रही है। आरपीजी की रेंज 700 मीटर तक होती है, लेकिन आरपीजी की जांच के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि ये हमला करीब 80 मीटर दूर से किया गया है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग को उड़ाने के लिए ही आरपीजी से हमला किया गया था, लेकिन गनीमत रही कि ये पूरी तरह से ब्लास्ट नहीं हुआ और बड़ा नुकसान होने से बच गया।
पुलिस ने आस पास के इलाकों को सील कर दिया है। पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया है। इसके साथ ही पूरे पंजाब में हाई अलर्ट कर दिया है। सीएम भगवंत मान ने पंजाब के डीजीपी से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।
कहां से दागा गया आरपीजी
अब सवाल ये है कि आरपीजी को कहां से दागा गया। सूत्रों के अनुसार इंटेलिजेंस बिल्डिंग के सामने से आरपीजी को फायर किया गया था, लेकिन इंटेलिजेंस ऑफिस के सामने से आरपीजी फायर हुआ वहां सोहाना हॉस्पितल की बाउंड्री है। इसके साथ ही इंटेलिजेंस अस्पताल की पार्किंग है।