Sun, Apr 5, 2026
Whatsapp

प्रचार में उतरीं सपना चौधरी, इस प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- April 22nd 2019 02:24 PM -- Updated: April 22nd 2019 02:27 PM
प्रचार में उतरीं सपना चौधरी, इस प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

प्रचार में उतरीं सपना चौधरी, इस प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

नई दिल्ली। हरियाणवी गायक और डांसर सपना चौधरी बेशक किसी पार्टी की सदस्यता लेने से इंकार करती हों लेकिन सोमवार को सपना चौधरी ने बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में जमकर प्रचार किया। सपना चौधरी ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी के पक्ष में प्रचार किया। मनोज तिवारी के रोड शो में सपना चौधरी मौजूद रहीं और इस दौरान लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

पत्रकारों से बातचीत में सपना चौधरी ने कहा कि उन्होंने अभी तक कोई भी पार्टी ज्वाइन नहीं की है। उन्होंने कहा कि वो सिर्फ मनोज तिवारी की वजह से चुनाव प्रचार में आई हैं क्योंकि वो उनके अच्छे दोस्त हैं।
यह भी पढ़ें : तीन बार भाजपा से सांसद रहे सुरेश चंदेल कांग्रेस में शामिल

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK