आपस में ही भिड़ गए सिक्योरिटी गार्ड, चाकुओं से गोदकर कर दी साथी गार्ड की हत्या
नोविल हाथ में ही खून से सना चाकू लेकर फरार हो गया।[/caption]
सीसीटीवी की तस्वीरों में यह साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी गार्ड नोविल अस्पताल में इस घटना को अंजाम देने के लिए पहले से ही चाकू अपनी जेब में रख कर लाया था और अस्पताल में आते ही उसने जुगल पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। इसके बाद नोविल हाथ में ही खून से सना चाकू लेकर फरार हो गया।
[caption id="attachment_278898" align="aligncenter" width="700"]
पुलिस का कहना है कि आरोपी गार्ड के पकड़े जाने पर ही हत्या के असली वजहों का पता चल पाएगा।[/caption]
घटना के बाद अस्पताल में अफरातफरी मच गई। हत्या की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी गई। 24 साल का मृतक जुगल किशोर यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला था। गुरुग्राम आकर पिछले 6 महीने से इस अस्पताल में एक सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। अस्पताल में जुगल की नाईट शिफ्ट होती थी जहां आरोपी नोविल भी उसके साथ नौकरी करता था।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच रात में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था जिसके बाद तैश में आकर नोविल ने जुगल की चाकू मार कर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी नोविल की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी गार्ड के पकड़े जाने पर ही हत्या के असली वजहों का पता चल पाएगा।
यह भी पढ़ें : किडनैप किए गए पूर्व JDU नेता के बेटे की हत्या