Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

हिमाचल: पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी आग, 3 साल की बच्ची समेत 7 महिलाएं जिंदा जली

Written by  Vinod Kumar -- February 22nd 2022 01:26 PM -- Updated: February 22nd 2022 02:12 PM
हिमाचल: पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी आग, 3 साल की बच्ची समेत 7 महिलाएं जिंदा जली

हिमाचल: पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी आग, 3 साल की बच्ची समेत 7 महिलाएं जिंदा जली

हिमाचल प्रदेश में ऊना जिले के टाहलीवाल में स्थित  (Himachal Pradesh Tahliwal Factory Blast) एक फैक्ट्री में आग लग गई । इस हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई है। इसके अलावा 10 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। सभी जख्मी लोगों को ऊना के हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। seven workers dead in blast of firecracker factory in hiamchal pradesh of una मृतकों में एक तीन साल की बच्ची भी शामिल है और हादसे के दौरान अपनी मां के साथ थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक महिलाएं यूपी की बताई जा रही हैं। हालांकि, अभी प्रशासन की ओर से मृतकों की शिनाख्त होनी बाकी है। इसके साथ ही अभी तक मृतकों के स्पष्ट आंकड़े की जानकारी नहीं है। हादसा दोपहर लगभग 12 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर काम चल रहा था। अचानक तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ। इसके बाद फैक्ट्री में आग लग गई। ब्लास्ट होने से आसपास इलाके में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिग्रेड को सूचना दी गई। कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। राहत कार्य शुरू किया गया। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पा लिया गया था। बता दें कि घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों के मुताबिक घायलों को इलाज के लिए ऊना अस्पताल भेजा गया हैं। इस दौरान एक घायल महिला ने बताया कि जहां ब्लास्ट हुआ, वहां करीब 30 से 35 लोग काम कर रहे थे. फिलहाल 6 महिलाओं की मौत हो गई है।  


Top News view more...

Latest News view more...