Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

हरियाणा में सरकार बनी तो किसानों के बिजली बिल होंगे माफ : सुखबीर बादल

Written by  Arvind Kumar -- February 10th 2019 01:51 PM
हरियाणा में सरकार बनी तो किसानों के बिजली बिल होंगे माफ : सुखबीर बादल

हरियाणा में सरकार बनी तो किसानों के बिजली बिल होंगे माफ : सुखबीर बादल

अंबाला। शिरोमणि अकाली दल ने शनिवार को अंबाला में जनचेतना रैली का आयोजन किया। रैली में अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने शिरकत की। इस दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पार्टी ने इस बार हरियाणा में चुनाव लड़ने का निश्चय किया है। उन्होंने इस चुनाव में सभी पंजाबी भाइयों से एकजुट होने का आह्वान किया है। [caption id="attachment_254159" align="alignleft" width="300"]Sukhbir Singh Badal हरियाणा में सरकार बनी तो किसानों के बिजली बिल होंगे माफ : सुखबीर बादल[/caption] वहीं सुखबीर सिंह बादल ने इस दौरान कहा कि पंजाब में किसानों के ट्यूबवेल के बिल माफ हैं, गरीब और दलित परिवारों के लिए 200 यूनिट बिजली मुफ्त हैं। बादल ने कहा कि अगर हरियाणा की जनता उन्हें मौका देती है तो यहां के किसानों के बिजली के बिल भी माफ किए जाएंगे। यह भी पढ़ें : ‘हरियाणा में जेजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी’


Top News view more...

Latest News view more...