Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

करनाल: अस्पताल में तीन नकाबपोशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मरीजों में फैली दहशत

Written by  Vinod Kumar -- July 08th 2022 05:02 PM
करनाल: अस्पताल में तीन नकाबपोशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मरीजों में फैली दहशत

करनाल: अस्पताल में तीन नकाबपोशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मरीजों में फैली दहशत

करनाल/जोगिंद्र सिंह: हल्का असन्ध में मीनाक्षी हस्पताल में दिनदहाड़े तीन नकाबपोश बदमाशों ने कई राउंड फायर किए। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है सुबह साढ़े 10 बजे के करीब तीन युवक मुंह पर कपड़ा लपेटकर आए और कई राउंड फायर किए। अस्पताल में फायरिंग की घटना से मरीज सहम गए। बताया जा रहा है कि युवक ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे पर गोली चलाई पर निशाना चूक गया। इसके बाद युवक ताबड़तोड़ फायरिंग करता हुआ हस्पताल में डॉक्टर संदीप व उनकी पत्नी के कैबिन में पहुंच गया। यहां भी कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद पेशेंट ओपीडी में फायरिंग करते हुए फरार हो गए। वहीं, घटना के बाद ही दलेरकोटिया नाम के फेसबुक अकॉउंट से पोस्ट डालकर इस घटना की जिम्मेदारी ली गई। साथ ही नामी गैंगस्टरों को भी इस पोस्ट से टैग किया है । पुलिस उस अकॉउंट की भी जांच कर रही है। घटना के बाद डॉक्टर यूनियन के प्रधान डॉक्टर परवीन ने बताया कि पिछले दिनों असन्ध के दो तीन डॉक्टरों से फिरौती भी मांगी गई थी। डॉक्टरों के डराने के मकसद से शायद ये फायरिंग की गई हो। उन्होंने प्रसाशन से मांग की की जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए। वहीं, करनाल एसपी ने बताया कि मीनाक्षी अस्पताल में तीन नकाबपोशों ने फायरिंग की है। इसकी जानकारी मिली थी। हम जांच कर रहे हैं। इस घटना में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ है, उन्होंने कहा की टीमें अपने काम मे जुट गई हैं और जल्द ही नकाबपोश पुलिस की पकड़ में होंगे।


Top News view more...

Latest News view more...