आज का राशिफल 10 दिसंबर 2021
Forecast for 10.12.2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com URL: http://www.premastrologer.com Contact: Panchkula: 91-172-2562832, 2572874 Delhi: 91-11-47033152, 40532026 मेष आपकी ताकत और कभी हार न मानने वाला रवैया कोई भी समस्या टिकने नहीं देगा। हर दिन अपने साथ एक नया उम्मीद लेकर आती है ,इसका दामन थामे रहना चाहिए। चीजों और लोगों के प्रति आपको थोड़ा आशावादी बनने की आवश्यकता महसूस होगी। परिवार के लोगों की राय आपसे भिन्न हो सकती है लेकिन इसका पूरा सम्मान रखेंगे। जल्द ही आपका कोई बड़ा सपना पूरा होने वाला है,दिल थाम कर बैठ सकते हैं। हेल्दी खाना खाने की आदत आपको बहुत सारी बिमारियों से दूर रख सकता है। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे वृष हलांकि आप फिलिंग जाहिर करना जानते हैं फिर भी कभी दिक्कत हो सकती है। पैसा जो किसी के पास फंसा हुआ था अब वापस मिल जाने की उम्मीद बन रही है। याद रखें उसकी मदद से पीछे नहीं हटना है जो आपके कठिन समय में साथ रहा। सेलिब्रेशन का अवसर मिलने वाला है लेकिन इसके लिए मेहनत जारी रखनी होगी। सेहत के मामले में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है,अपना ख्याल रखें। फिल्ड जॉब या खेल कूद के दौरान आपको विशेष रुप से सावधान रहना चाहिए। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : कॉफी कलर मिथुन आसपास के लोगों के चमक धमक या बहकावे में आने से खुद को बचाना होगा। यदि किसी निवेश स्किम के बारे में सोच रहे हैं तो पहले बचत करना शुरु कर दें। परिवार के प्रति आपने जो प्यार और सम्मान लुटाया है उसका रिटर्न जरुर मिलेगा। करियर के क्षेत्र में जल्द ही आपका सपना पूरा होने की उम्मीद नजर आ रही है। सुनिश्चित करें कि करियर के पिक टाइम पर आप मेहनत से पीछे नहीं हो सकते। गर्म तेल का मसाज लेकर देखें इससे आपको तनाव में काफी राहत मिल सकता है। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : बेबी पिंक कर्क पहले तो जीवन में यही तय करना कठिन है कि आपको चाहिए क्या तभी रास्ता तय होगा। किसी अच्छे स्किम में पैसा निवेश करना आपका भविष्य आर्थिक रुप से सुरक्षित रखेगा। परिवार के साथ अच्छा वक्त गुजारकर महसूस कर पाएंगे आपकी असली ताकत क्या है। अपने परिवेश या आस पास के लोगों पर भी ध्यान दें गलत माहौल प्रभावित कर सकता है। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपको किसी और की गलती के लिए सुनना पड़ सकता है ,सतर्क रहें। शांत और सलिके से रहने का प्रयास करें आपका बहुत सारा काम वैसे ही हल हो जाएगा। शुभ अंक : 15 शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन सिंह अपनी ही क्षमता या सीमा को चुनौती देकर दूसरों के लिए एक उदाहरण सेट कर सकते हैं। नए तौर तरीके से मिलने वाले परिणाम के साथ विचारों का समंजस्य बिठाना कठिन होगा। किसी जटिल काम को आसानी से सुलझा लेने के कारण आपकी तारीफ होने की उम्मीद है। किसी मिटिंग में देर होने की संभावना है इंतजार के लिए तैयार रहें,मिटिंग आपके लिए खास है। एक साथ बहुत कुछ चल रहा है ऐसे में स्वयं के साथ वक्त बिताने का अवसर मिलना कठिन है। शुभ अंक : 18 शुभ रंग :लेमन कन्या अपने दिल की आवाज पर चलें सही क्या है खुद ब खुद रास्ता मिलता जाएगा। आपमें कठिन मेहनत के साथ ही पैसा बढाने की काबिलियत भी है,सफल रहेंगे। परिवार के लोग आपको आराम और सुकून देने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। आप पास के लोगों के प्रति सतर्क रहें कोई करीबी पीठ में छुरा मारने को तैयार है। याद रखें कोई बाहरी ताकत मदद नहीं करता स्वयं पर ही भरोसा करना पड़ता है। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : लाइट ब्लू तुला आपके भीतर अपार शक्ति है मेडिटेशन के जरिये इसका एहसास करने का प्रयास करेंगे। तैयार रहें ,कुछ समय से चल रही मंदी से निकलकर कमर कसने का वक्त आ गया है। खराब वाइब्स संक्रामक हो सकते हैं इसे अपने परिवार का माहौल खराब करने से रोक लें। यदि अपना रास्ता स्वयं बनाने का प्रयास करेंगे तो भविष्य उज्जवल होने की उम्मीद रहेगी। आज आप सुकून के मूड में रहेंगे चाय की चुस्कियों के साथ मौसम का मजा ले सकते हैं। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : नारंगी वृश्चिक जीवन एक प्रयोगशाला है आप जितना अभ्यास करेंगे चीजें उतनी बेहतर होगी। साझेदारी का काम ही है जो आपको बड़े नुकसान से बचा सकता है,इसे समझें। युवाओं को साथ लेकर चलना और उनकी सोच को समझना आपके लिए जरुरी है। किसी के कार्यों की आलोचना करने के बदले साथ मिलकर काम करना चाहिए। आज स्वयं को उर्जा और स्फूर्ति से भरा हुआ पाएंगे,काम में उत्साह बना रहेगा। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : ऑल शेड्स ऑफ ग्रीन धनु कर्म और कर्म फल पर दिल से विश्वास होने के कारण खामोशी से अपना काम करते जाएंगे। आज आपके सितारे आपके पक्ष में आने वाले हैं,काम में सफलता मिलने का वक्त आ गया है। आज आपको कई श्रोत से लाभ या आमदनी होने की संभावना नजर आ रही है,तैयार रहें। यदि आप किसी काम को लेकर असहज महसूस करते हैं तो आपको मना करना आना चाहिए। कोई ऐसा काम जो आपकी नैतिकता के विरुद्ध है उसे करने से अशांत या असहज हो सकते हैं। सेहत के मामले में आज आप भाग्यशाली रहेंगे,काफी फिट और उर्जा से भरा हुआ महसूस होगा। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे मकर आप ऐसे इंसान हैं जिसके जीवन की गहराई और अनुभव लोगों को सरप्राइज करता है। पैसा कमाने का रास्ता खुलने वाला है,आर्थिक स्तर पर उन्नति की संभावना दिख रही है। सोच समझकर कदम आगे बढाने की फितरत आपको हर काम में सफल बनाती है। ब्रम्हांड में परिवर्तन ही एक अपरिवर्तनशील चीज है इसके लिए आपको तैयार रहना होगा। किसी परियोजना को लेकर जो जुड़ाव पैदा होता है उससे बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। अपनी आंखों की सेहत का ध्यान रखें ,देर तक स्क्रीन इस्तेमाल करने से परेशानी हो सकती है। शुभ अंक: 6 शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन कुंभ आपको ये समझने की जरुरत है कि किसी अभिव्यक्ति के लिए मजबूत इरादा जरुरी है। आमदनी का प्रवाह थोड़ा बिगड़ सकता है,आज स्थिति थोड़ी प्रतिकूल रहने की संभावना है। परिवार के सदस्यों को भी अपने काम के प्रति जिम्मेदार रहने का पाठ समझाना जरुरी होगा। निराशा में शार्टकट लेने का प्रयास न करें ,कठिन मेहनत ही सफलता का एकमात्र जरिया है। आज आपको पाचन संबंधी थोड़ी समस्या रहने की संभावना है,खाने पीने को लेकर सतर्क रहें। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : लाइट ब्राउन मीन स्पष्टता की कमी रहने के कारण आपके लिए रचनात्मक हो पाना संभव नहीं होगा। आज आप गहरे सोच विचार में लिप्त रहने वाले हैं, किसी निर्णय पर पहुंच सकते हैं। धन की देवी की पूजा और उनका आशीर्वाद लेना आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण रहेगा। परिवार के लोगों को आप जितना समय और प्यार दे रहे वे आपके कायल हो सकते हैं। अपना नजरिया विकसित करने के लिए सोचने समझने का तरीका भी बदलना होगा। अपने रुटिन के प्रति सजग रहें ,आपको नियमित व्यायाम करना नहीं छोड़ना चाहिए। ध्यान और अभिव्यक्ति के लिए समय देना जरुरी है,इसे हेल्थ केयर का हिस्सा समझें। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : बेबी पिंक