Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2020

Written by  PTC NEWS -- October 12th 2020 12:02 AM -- Updated: October 11th 2020 11:26 PM
आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2020

आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2020

Forecast for 12th Oct ’2020 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- पेशेवर मोर्चे पर प्रतिस्पर्धा में जीतने के लिए स्रेताटजी सोचें। किसी को दिया गया उधार वापिस मिल सकता है। सेहत को लेकर दी गई किसी की सलाह फायदेमंद रहेगी। अपने विचारों और सोच से परिवार के लोगों को मना लेंगे। किसी यात्रा पर जाना आरामदायक रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को अच्छे दाम में पाने में सफल होंगे। किसी के प्रति अपना प्यार दिखाने के लिए हिम्मत की ज़रूरत होगी। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – नारंगी वृषभ- कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके पक्ष में रहने से मूड अच्छा रहेगा। धन संबधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। सेहत को लेकर किए गए प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। घर का काम पूरा कराने के लिए लोगों के पीछे पड़ना पड़ सकता है। किसी ऑफिशियल ट्रिप पर जाना फायदेमंद रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी के अधिकार सुरक्षित रखने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों को लेकर दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – केसरिया मिथुन- कार्यक्षेत्र पर समय-समय पर अपनी क्षमताओं को अपडेट करते रहें। किसी दोस्त या सहकर्मी के साथ कोई शर्त धन लाभ में बदल सकती है। किसी बीमारी का सही उपचार कराने की कोशिश करें। परिवार के किसी युवा को आपकी मदद की ज़रूरत होगी। किसी प्रॉप्रर्टी से अच्छे रिटर्नस मिलने की संभावना है। अपने करीबियें के साथ समय बिताना मज़ेदार होगा। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – पीला कर्क- कार्यक्षेत्र पर आपके द्वारा चुने गए काम करना संतोषजनक रहेगा। किसी दोस्त से पैसा वापिस लेने में समय लग सकता है। सेहत को लेकर ज़्यादा व्यायाम करने से बचें। पारिवारिक मोर्चे पर खुशियों का माहौल रहेगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला शांति से सुलझ जाएगा। सामाजिक मोर्चे पर कोई आपको पूरा समर्थन देगा। पुराने संबंध फिर से ताज़ा होंगे और कुछ नए संबंध बनेंगे। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – गुलाबी सिंह- कार्यक्षेत्र पर विरोध के बावजूद अपने तरीके से चीज़ें करने में सफल होंगे। अपनी संपत्ति और पैसे को कई गुणा करने में सफल होंगे। मज़बूत इच्छा शक्ति के चलते वज़न नियंत्रित करने में कामियाब होंगे। घरेलू मोर्चे पर मदद करने में आलस्य कर सकते हैं। किसी नई जगह यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी के बहुत कम खरीददार मिलेंगे। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – हल्का नीला कन्या- कार्यक्षेत्र पर किसी काम को समय सीमा में करना होगा। शॉपिंग के शौकीन लोग अच्छे दाम में चीज़ें पाने में सफल होंगे। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। परिवार के किसी बुज़ुर्ग को किसी करीबी रिश्तेदार से मिलाने ले जा सकते हैं। किसी यात्रा पर जाना रोमांचक रहेगा। जल्दी ही किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – क्रीम तुला- कार्यक्षेत्र पर आपके अनुमान सही साबित होंगे। समझदारी से किया गया निवेश लाभदायक साबित होगा। कोई आपको व्यायाम करने के लिए प्रेरित कर सकता है। घरेलू मोर्चे पर किसी समारोह की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। किसी नए घर को व्यवस्थित करेंगे। किसी पुराने दोस्त से मिलने की संभावाना है। अपने साथी से मिलने के लिए प्रयास करने होंगे। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – वॉयलेट वृश्चिक- कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं। अच्छी कमाई के चलते खर्चा करना संभव होगा। नियमित व्यायाम से अच्छी सेहत का मज़ा लेने में सफल होंगे। परिवार के किसी बुज़ुर्ग के साथ समय बिताएंगे। किसी तीर्थयात्रा पर जाकर अच्छा महसूस होगा। प्रॉप्रर्टी की कोई डील आपके लिए लाभदायक साबित होगी। प्रेम संबंधों में आतुरता दिखाने से बचें। शुभ अंक – 26 शुभ रंग – गुलाबी धनु- कार्यक्षेत्र पर बढ़ते बोझ के चलते अपनी नौकरी को लेकर शंका कर सकते हैं। किसी चीज़ में निवेश करना लाभदायक रहेगा। नियमित व्यायाम और स्वस्थ खानपान अच्छी सेहत की कुंजी है। घरेलू मोर्चे पर अपनी इच्छानुसार बदलाव करने में सफल होंगे। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। प्रॉप्रर्टी बेचने की सोच रहे लोगों के लिए समय उपयुक्त है। आपके साथी के साथ आपके वैवाहिक संबंध मज़बूत होंगे। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – हरा मकर- कार्यक्षेत्र पर हर काम के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अप्लाई किया गया कोई लोन जल्दी पास हो सकता है। नियमित व्यायाम करने से वज़न नियंत्रित करने में सफल होंगे। परिवार के किसी युवा को अनुशासित होने की ज़रूरत है। परिवार के साथ किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना मज़ेदार रहेगा। किसी नई जगह शिफ्ट होने के योग बन रहे हैं। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – पीच कुंभ- कार्यक्षेत्र पर हर समय काम के लिए तैयार रहने के व्यवहार की तारीफ होगी। ज़रूरतमंदों की आर्थिक रुप से मदद कर सकते हैं। योग और मेडिटेशन में दिलचस्पी के कारण सेहत अच्छी रहेगी। किसी के आने से घर का माहौल खुशनुमा होगा। प्रॉप्रर्टी के अधिकारों के लिए कानूनी मदद ले सकते हैं। अपने सीनियर्स से अपनी तारीफ सुनना अच्छा लगेगा। आपका साथी प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – आसमानी मीन- कार्यक्षेत्र पर आपके द्वारा किया गया काम उदाहरण बनेगा। आर्थिक स्थिति मज़बूत बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करने होंगे। किसी बीमारी में घरेलू उपाय अपनाना फायदेमंद साबित होगा। परिवार के किसी युवा पर गर्व करेंगे। काम से ब्रेक लेकर कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़े किसी मामले का कानूनी निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। आज आपका मूड काफी रोमांटिक रहेगा। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – गुलाबी


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...