Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 14 अक्टूबर 2020

Written by  PTC NEWS -- October 13th 2020 11:59 PM
आज का राशिफल 14 अक्टूबर 2020

आज का राशिफल 14 अक्टूबर 2020

Forecast for 14th Oct ’2020 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- कार्यक्षेत्र पर आपकी क्षमता को सीनियर्स पहचानेंगे। आय में वृद्धि के चलते उधार चुकाना आसान होगा। अच्छी सेहत के चलते स्पोर्ट्स को लेकर उत्साहित होंगे। परिवार में किसी समारोह के आयोजन में व्यस्त रहेंगे। किसी यात्रा पर जाना थकानभरा रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने से पहले दो बार सोच लें। आज आपके साथी का मूड खराब हो सकता है। शुभ अंक - 1 शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन वृषभ- कार्यक्षेत्र पर अधूरे पड़े कामों को पूरा करने में सफल होंगे। किसी स्कीम में पैसा लगाने से नुकसान हो सकता है। सेहत को लेकर किसी विशेषज्ञ की सलाह लाभदायक साबित होगी। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ समस्याएं आपका समय ले सकती हैं। कहीं यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। अपने साथी को ज़्यादा डिमांडिग महसूस कर सकते हैं। शुभ अंक - 22 शुभ रंग – नेवी ब्लू मिथुन- किसी व्यवसाय को शुरू करने से पहले अच्छे से स्ट्रेटजी बनाकर चलें। लोन या एरियर मिलने के चलते आर्थिक समस्याएं सुलझ जाएंगी। आपके प्रयासों के कारण सेहत अच्छी रहेगी। कोई दोस्त या रिश्तेदार कुछ दिन के लिए आपके घर आ सकता है। आवागमन के नए साधन की आदत हो जाएगी। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करने से अच्छे रिटर्नस मिलने की संभावना है। रोमांटिक मोर्चे पर जल्दबाज़ी दिखाना उल्टा साबित हो सकता है। शुभ अंक - 18 शुभ रंग – रोज़ी ब्राउन कर्क- कार्यक्षेत्र पर सभी तथ्यों को जाने बिना कोई निर्णय ना लें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। किसी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए दवाई लेते रहें। परिवार के किसी बुज़ुर्ग की हर ज़रूरत का ख्याल रखेंगे। किसी तीर्थयात्रा पर जाना संतोषजनक रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी के अच्छे दाम मिलने की संभावना है। शुभ अंक - 15 शुभ रंग – गाढ़ा हरा सिंह- व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी एकाग्रता को बढ़ाने की कोशिश करें। किसी बीमारी में सुधार के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जाना मज़ेदार साबित होगा। किसी टूरिस्ट प्लेस पर यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीद सकते हैं। प्रेम संबंधों में गहरे राज़ खुलने से विश्वास टूट सकता है। शुभ अंक - 7 शुभ रंग – नारंगी कन्या- करियर में तरक्की और पहचान मिलने के योग बन रहे हैं। किसी ज़रूरी सामान की खरीददारी करना जेब पर भारी पड़ सकता है। वज़न कम करने के लिए कोई नया व्यायाम अपनाना फायदेमंद रहेगा। परिवार में कोई आपकी पहल पर अंकुश लगाने की कोशिश कर सकता है। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कंस्ट्रक्शन का काम कराने की सोच सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस होगा। शुभ अंक - 17 शुभ रंग – हरा तुला- कार्यक्षेत्र पर किसी काम में देरी के कारण चिंतित हो सकते हैं। धन संबंधित मामलों को लेकर दिनन मिलाजुला रहेगा। स्वस्थ खानपान और नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। नकारात्मकता को दूर कर पारिवारिक जीवन का आनंद उठाएंगे। शेड्यूल के मुताबिक किसी यात्रा पर जाना हो सकता है। प्रॉप्रर्टी से जुड़ी कोई डील फायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी के साथ मज़बूत आपसी समझ से रिश्ते मज़बूत होंगे। शुभ अंक - 11 शुभ रंग – इंडिगो वृश्चिक- कार्यक्षेत्र पर बिना दौड़भाग के कोई ऑफिशियल फेवर पाने में सफल होंगे। इस समय किसी भी तरह का लोन ना लें। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। अपने करीबियों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी अपॉर्टमेंट को खरीदने के योग बन रहे हैं। सामाजिक मोर्चे पर किसी को अपने पभ में करने में सफल होंगे। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। शुभ अंक - 6 शुभ रंग – हरा धनु- सीनियर्स की उम्मीदों पर खरा उतरना करियर के लिए अच्छा रहेगा। किसी प्रोजेक्ट के लिए पैसों का इंतज़ाम करने में सफल होंगे। सेहत को लेकर किसी की सलाह काफी काम आएगी। परिवार का कोई बुज़ुर्ग आपसे कुछ करवाना चाहेगा। किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामले शांति के साथ सुलझ जाएंगे। किसी के प्रति अपनी भावानएं दिखाने से हिचकिचा सकते हैं। शुभ अंक - 1 शुभ रंग – मजेंटा मकर- कार्यक्षेत्र पर कोई निर्णय देने से पहले सभी तथ्यों की जांच कर लें। आपके लगातार किए जा रहे प्रयासों से आय में वृद्धि होगी। सेहतमंद रहने के लिए कोई जिम ज्वॉइन कर सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी यात्रा पर जाना थकानभरा साबित होगा। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। आपके साथी के साथ संबंध मज़बूत होंगे। शुभ अंक - 7 शुभ रंग – लेमन कुंभ- कार्यक्षेत्र पर अधूरे पड़े कामों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। अच्छी नेटवर्किंग के चलते किसी प्रोजेक्ट के लिए पैसे जुटाना कठिन नहीं होगा। जीवनशैली में किया गया बदलाव सेहत के लिए अच्छा रहेगा। गृहणियों को घर के काम में मदद मिलने की संभावना है। कहीं छुट्टियों पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी नए वाहन या अप्लाएंस की खरीददारी कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में स्वार्थी बनने से बचें। शुभ अंक - 8 शुभ रंग – हल्का ग्रे मीन- कार्यक्षेत्र पर कोई महत्वपूर्ण मामला आपके पक्ष में आ सकता है। आज के दिन किसी चीज़ में निवेश ना करें। वज़न कम कर बॉडी बनाने में सफल होंगे। परिवार के किसी बुज़ुर्ग की बातों का बुरा ना मानें। किसी के साथ शहर से बाहर यात्रा पर जाना हो सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने का सपना जल्द पूरा होगा। प्रेम संबंधों को लेकर निर्णय लेने के लिए दिन सही है। शुभ अंक - 6 शुभ रंग – रॉयल ब्लू


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...