Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 15 मार्च, 2020

Written by  PTC NEWS -- March 14th 2020 11:26 PM
आज का राशिफल 15 मार्च, 2020

आज का राशिफल 15 मार्च, 2020

Forecast for 15th March 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष फिज़ूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। अच्छी नौकरी के ऑफर के चलते असमंजस महसूस करेंगे। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में सुधार होगा। परिवार का कोई मामला जल्द सुलझ जा सकता है। सड़क मार्ग से यात्रा फायदेमंद रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के सफलता प्राप्ति के योग हैं। कुछ चीज़ें अपने साथी पर ही छोड़ना आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – केसरिया वृषभ आय के नए साधन खुलेंगे। किसी पुराने दोस्त के साथ यादें साझा कर अच्छा महसूस करेंगे। परिवार के सदस्य को किसी बात के लिए मनाना टेढी खीर साबित होगा। इस समय फिज़ूलखर्चों को करने से बचें। किसी प्रॉप्रर्टी को बेचने के लिए सही समय का इंतज़ार करें। नकारात्मक चीज़ों के बारे में ना सोचें। नविवाहित जोड़े दिन को एंजॉय करेंगे। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – लेमन मिथुन किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए पैसों का इंतज़ाम कर लेंगे। कार्यक्षेत्र पर अपने सहयोगियों से सलाह ले सकते हैं। वज़न नियंत्रित करने के लिए स्वस्थ विकल्प चुनना फायदेमंद रहेगा। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। विदेश यात्रा पर जाना यादगार अनुभव रहेगा। अचानक कोई प्रॉप्रर्टी उपहार में मिल सकता है। नवविवाहित जोड़े के एक दूसरे को समझेंगे। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – नेवी ब्लू कर्क जब तक पैसा हाथ में ना आ जाएं तब तक उसे ना गिनें। कार्यक्षेत्र पर अपने सीनियर्स का विश्वास जीतने में कामियाब होंगे। सेहत का ख्याल रखने की ज़रूरत है। परिवार के साथ समय बिताने से किसी समस्या का समाधान होगा। विदेश यात्रा के दौरान अपने कागजात का ख्याल ऱखें। कानूनी मामलों को लेकर घबराहट महसूस करेंगे। आपका साथी अपने कुछ राज़ शेयर करने के मूड में नहीं दिखेगा। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – ब्रांज यैलो सिंह आय में वृद्धि का असर जीवनशैली पर दिखेगा। कार्यक्षेत्र पर लक्ष्य प्राप्ति में कामियाब होंगे। अपने ईष्यालु व्यवहार पर काबू रखने से मानसिक सुकून मिलेगा। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के लिए रिवीज़न ज़रूर करें। किसी को आकर्षित करने की कोशिश ना करें। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – पीला कन्या कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। किसी करीबी के कारण निराश और दुखी महसूस करेंगे। यात्रा करने के लिए दिन अच्छा है। प्रॉप्रर्टी के मामलों में किसी पर भी विश्वास ना करें। समाज में कोई आपके बारे में गॉसिप फैला सकते हैं। व्यस्तता के कारण अपने साथी के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – लेमन तुला आर्थिक मुश्किल से आसानी से छुटकारा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को पूरा करने की सभी तारीफ करेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें। परिवार के किसी बुज़ुर्ग को चालाकी से संभालने की ज़रूरत है। यात्रा के दौरान कुछ परेशानियां हो सकती हैं। किसी प्रतिष्ठितित व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय ध्यान रखें। अपने साथी के नखरे सहने पड़ सकते हैं। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – डार्क ब्राउन वृश्चिक किसी महंगी चीज़ की खरीददारी करेंगे अपने ईगो को एक तरफ रखें। सेहतमंद रहने के लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। जीवनसाथी किसी महत्वपूर्ण के साथ मीटिंग करा सकता है। सड़क मार्ग से यात्रा ना करें। किसी नए वातावरण में शिफ्ट हो सकते हैं। दूसरों के साथ अपने रिश्ते बनाकर चलें। शुभ अंक – 14 शुभ रंग – मस्टर्ड धनु किसी प्रॉप्रर्टी में किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र पर मेहनत करने की ज़रूरत है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में सुधार होगा। कोई दोस्त आपकी काफी मदद करेगा। अपने वाहन से लंबी यात्रा पर जाना बोरिंग हो सकता है। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के लिए मेहनत करने की ज़रूरत है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – पीच मकर आय के नए साधन खुल सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर सही तरीके से अपने समय का उपयोग करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत डालें। परिवार के लोग किसी व्यवसाय से सहमत नहीं होंगे। लंबी यात्रा पर जाने के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के लिए मेहनत करते रहें। अपने साथी की भावनाओं का ख्याल रखें। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – वॉयलेट कुंभ कार्यक्षेत्र पर नियम से काम करना लाभदायक साबित होगा। अपने चीज़ें अपने तक ही सीमित रखें। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। परिवार के साथ अच्छे समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना फायदेमंद साबित नहीं होगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अचानक किसी से हुई मुलाकात प्रेम संबंधों में बदल सकती है। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – ऑफ व्हाइट मीन ऑफिस में अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। बिना जांच किए किसी को पैसा एडवांस में ना दें। किसी के साथ समय बिताने से सकारात्मकता महसूस करेंगे। किसी बिजनेस की शुरुआत करने में परिवार का सहयोग मिलेगा। लंबी यात्रा पर मज़ेदार साबित होगा। लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। अपने साथी से किसी करीबी देखकर ईर्ष्या महसूस करेंगे। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – ऑलिव ग्रीन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...