आज का राशिफल 15 दिसंबर 2021
Forecast for 15.12.2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com URL: http://www.premastrologer.com Contact: Panchkula: 91-172-2562832, 2572874 Delhi: 91-11-47033152, 40532026 मेष ‘नेकी कर और दरिया में डाल’इसके आशय को समझ लें तो बेहतर होगा। व्यक्तिगत मतभेद अलग मुद्दा है,आपको काम की अहमियत समझनी चाहिए। प्रोफेशनल क्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी,अपेक्षित परिणाम दे पाएंगे। सेहत के मामले में आपका शानदार समय चल रहा है,कोई समस्या नहीं होगी। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत को देखते हुए उनके खाने का ध्यान रखें। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : रॉयल ब्लू वृष वृष राशि वाले आपके लिए सही रहेगा कि आप अपनी समझ से ही फैसला लें। आज आपको महसूस होने वाला है कि आपकी आमदनी कई गुणा बढ गई है। एकता में ही शक्ति है इस बात का आपको अच्छे से एहसास हो जाने वाला है। हॉबी और प्रोफेशन की बीच की खाई को मिटाना होगा,लक्ष्य बनाकर आगे बढें। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल जाना किसी चमत्कार से कम नहीं लगेगा। मानसिक तौर पर खुद को बेहद मजबूत महसूस करेंगे और फिर से आगे बढेंगे। शुभ अंक : 15 शुभ रंग : केसरिया मिथुन इस राशि के लोगों को अकेले काम करने में ज्यादा बेहतर परिणाम मिलता है। आर्थिक स्तर पर आपकी उन्नति होने के संकेत हैं,आमदनी बढने की संभावना है। परिवार वो जगह है जहां प्रदर्शन कितना भी खराब हो फिर भी प्यार मिलता है। आज आपको कोई नया और रोमांचक प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है ,तैयार रहें। अपने अंदर काम करने वालों के प्रति भी आदर का भाव रखना बेहद जरुरी है। यात्रा पर जाने का प्लान बन रहा है,ट्रैवल बैग में अपना मेडिसिन रखना ना भूलें। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : इंडिगो कर्क अपनी तुलना किसी और से करने से बचें क्योंकि आपकी अपनी विशेषता हो सकती है। आपकी किस्मत बदलने वाली है,कोई बड़ा अवसर मिलने की संभावना नजर आ रही है। परिवार आपके लिए खुशियों का खजाना है इनके साथ आज मौज मस्ती का मौका मिलेगा। अब आपको स्वाद और सेहत का संतुलन बनाना सीखना होगा,तभी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने विचार किसी और के सामने रखने से पहले उसे व्यवहारिक तौर पर परख लेना चाहिए। फिटनेस का टारगेट सफल बनाने के लिए आलस त्यागकर जरुरी प्रयास करना शुरु करेंगे। शुभ अंक : 1 शुभ रंग :लेमन सिंह संगीत और उत्साहित करने वाली गतिविधि से जुड़ने से जींदगी में खुशियां आएंगी। अपनी आत्मिक खुशी की राह में शरीर को बाधा न बनने दें,सपनों को खुलकर जिएं। आपके द्वारा शुरु किया गया नया बिजनेस जल्द ही मुनाफा देना शुरु कर सकता है। अपने तौर तरीके में बदलाव लाकर नया कुछ सीखने का प्रयास बेहतर साबित होगा। फिटनेस और सेहत के लिए आपने जो प्रयास किया है वो लोगों को प्रेरित कर सकता है। अपनी कहानी और सफर लोगों के साथ बेझिझक शेयर करेंगे दूसरों को प्रेरणा मिलेगी। शुभ अंक : 11 शुभ रंग :सफेद कन्या अपने लक्ष्य और सपनों के प्रति समर्पित रहें,दूसरों को प्रभावित करने की जरुरत नहीं है। आज कोई आपको कानूनी मामले में फंसा सकता है,पैसे का नुकसान होने की संभावना है। आपको एहसास होगा कि उपर वाले ने अच्छे परिवार के रुप में आपको सबकुछ दे दिया है। अपने आइडिया और निर्माण को पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढाएं सफलता जरुर मिलेगी। खुद को उर्जावान और तनावरहित रखने के लिए हर्बल टी का सहारा कारगर साबित होगा। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : एक्वा ग्रीन तुला जीवन में आने वाले लोगों पर आप प्रभावशाली छवि बनाते हैं,ये आपको खुद पता नहीं है। आमदनी बढाने के लिए आपको अपना वर्तमान नजरिया बदलने की जरुरत महसूस होगी। दूसरों से मिलने वाले प्यार और केयर के प्रति कृतज्ञ रहें,इसका कर्ज भी उतारना पड़ता है। ठंड के मौसम से होने वाली परेशानी से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा,सामंजस्य कर लेंगे। आज आप अपना मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने में सफल रहने वाले हैं। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन वृश्चिक काले घने बादलों के बीच भी आप अपने लिए कोई सकारात्मकता ढूंढ सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करना फिलहाल आपके लिए फायदेमंद नहीं लग रहा,इससे बचें। कमाई बढाने का हरसंभव तलाश करते रहें ,किस्मत का साथ मिलने की उम्मीद है। जब तक स्वयं नहीं बताते आप क्या महसूस कर रहे ,कोई और कैसे समझ पाएगा। आज आपको कई अप्रत्याशित उपहार मिलने की संभावना दिख रही है,तैयार रहें। सेहत को लेकर चल रही किसी परेशानी से अब छुटकारा मिल जाने की उम्मीद है। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : पीला धनु आप एक मजबूत स्वाभिमानी और साहसी इंसान है, आपके करीबी आप पर घमंड करेंगे। आर्थिक स्तर पर आज का दिन आपके अनुकूल रहने की संभावना है,आमदनी बढने वाली है। मुफ्त में कुछ मिलना संयोग हो सकता है,याद रखें आपकी कड़ी मेहनत ही सफलता दिलाएगी। आप किसी समस्या से स्मार्टली निपटना जानते हैं,अपने करीबी पर कोई परेशानी नहीं आने देते। अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें ,योग के जरिये दर्द की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : रॉयल ब्लू मकर आपने स्वयं जो रास्ता चुना है परिवार के लोगों को उससे आपत्ति रहने की संभावना है। आमदनी बढाने के लिए आपके द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत का फल मिलने वाला है। आज का दिन आपके लिए बेहद शानदार रहेगा,जल्द ही कोई खुशखबरी मिलने वाली है। कार्यक्षेत्र में उतार चढाव लगा रहेगा,कई तरह के झटके सहने के लिए तैयार रहना चाहिए। जो खाने से आपकी आत्मा संतुष्ट होती हो उससे खुद को रोक पाना आपके लिए असंभव है। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : पिंक कुंभ आपको बाहरी दुनिया के सलाह की नहीं बल्कि स्वयं के मार्गदर्शन की जरुरत होगी। लंबे समय से जो प्लान कर रहे थे उस रास्ते पर आगे बढ सकते हैं,समय अनुकूल है। परिवार के बीमार सदस्य की सेहत में तेजी से सुधार होने की संभावना दिख रही है। किसी काम को स्मार्टली पूरा करने के लिए उसकी परिस्थिति के प्रति जागरुक रहें। मौसम में अचानक होने वाले परिवर्तन की वजह से थोड़ी परेशानी रहने के संकेत हैं। काम का दबाव बढने वाला है इससे सरदर्द और आंख की समस्या होने की संभावना है। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : कॉफी मीन जीवन में आपने जितना संघर्ष किया है उसका लाभ भी उसी अनुपात में मिलने वाला है। आज पैसे से संबंधित किसी तरह का लेन देन करते समय बेहद सतर्क रहने की जरुरत है। परिवार के लोग आपके लिए जो कुछ कर रहे उसके प्रति सराहना रखें,अच्छा महसूस होगा। रास्ते में आने वाली सभी चुनौतियों को सहर्ष स्वीकार करें और दूसरे के नजरिये को भी समझें। बहुत ज्यादा जंक फूड खाना आपकी सेहत बिगाड़ सकता है,समय रहते सुधरने की जरुरत है। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : इंडिगो