Sun, Jul 13, 2025
Whatsapp

आज का राशिफल 16 दिसंबर 2021

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  PTC NEWS -- December 16th 2021 12:01 AM -- Updated: December 15th 2021 09:54 PM
आज का राशिफल 16 दिसंबर 2021

आज का राशिफल 16 दिसंबर 2021

Forecast for 16.12.2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com URL: http://www.premastrologer.com Contact: Panchkula: 91-172-2562832, 2572874 Delhi: 91-11-47033152, 40532026 मेष आप एक आशावादी इंसान हैं आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के संकेत हैं। वित्तीय स्तर पर उन्नति होने की संभावना है किसी अनअपेक्षित श्रोत से आमदनी होगी। आज आपको घरेलू स्तर पर थोड़ी सावधानी रखने जरुरत होगी,बहस में पड़ने से बचें। प्रोफेशनल स्तर पर किसी प्रोजेक्ट को लेकर आपकी व्यस्तता बढने की संभावना है। सेहत के लिहाज से आप पर काम का बोझ भाड़ी पड़ने वाला है,इसका ध्यान रखना होगा। मसाज थेरेपी लेना आपके लिए अच्छा रहेगा, मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है. शुभ अंक : 6 शुभ रंग : कॉफी वृष आज अपने सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार से मुश्किल में खड़े दोस्तों का दिल जीत पाएंगे। पारिवारिक बिजनेस से आज आपको आर्थिक मदद प्राप्त होने की संभावना है। घर में बार बार होने वाले कलह से पारिवार का सौहार्दपूर्ण माहौल खराब हो सकता है। प्रोफेशनल स्तर पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा,पेंडिंग काम पूरा कर पाएंगे। एरोबिक्स या योगा के जरिये फिजिकल और मेंटल सेहत में सुधार महसूस कर सकते हैं। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : सफेद मिथुन आज आपका व्यक्तिगत अनुभव लक्ष्य के लिए दुगुनी मेहनत करने को प्रेरित करेगा। आज आप किसी मंहगे गिफ्ट या लक्जरी आइटम पर काफी पैसा बर्वाद कर सकते हैं। करीबी लोगों के संग वक्त बिताने से आपके आपसी संबंध में मजबूती आने की उम्मीद है। आपके स्किल और जुनून को देखकर बॉस किसी काम को लीड करने की जिम्मेदारी देंगे। मेडिटेशन के जरिये मानसिक शांति पाने का आपका प्रयास सफल साबित होने वाला है । शुभ अंक : 1 शुभ रंग : हल्का पीला कर्क आज आपके धैर्य का स्तर चरम पर रहेगा जिससे महत्वपूर्ण निर्णय लेना आसान होगा। किसी फालतू सामान के उपर पैसा खर्च करना आपके पॉकेट पर भारी पड़ने वाला है। आज परिवार के किसी बुजुर्ग के साथ बहस करने से बचें,बात बढ जाने की संभावना है। सीनियर की अनुपस्थिति के कारण आपके उपर काम का दबाव बढ जाने के संकेत हैं। लाइफस्टाइल बदलने का असर आपकी फिटनेस और सेहत में महसूस हो सकता है। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : क्रीम सिंह कुटनीतिक स्किल और अच्छे मैनेजमेंट के कारण कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। आमदनी में बढोतरी होने की उम्मीद है, किसी बड़े निवेश के बारे में प्लान कर सकते हैं। आप में से कुछ लोग परिवार के साथ वेकेशन मनाने जा सकते हैं,रोमांचक समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए अच्छे कार्य की सराहना होगी,बोनस भी मिल सकता है। अपनीसेहत पर नजर रखें किसी परेशानी का संकेत मिलने पर डॉक्टर की सलाह जरुरी है। शुभ अंक : 5 शुभ रंग :बॉटल ग्रीन कन्या आज आपकी तार्किक सोच और बुद्धिमता कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सहायता करेगी। आर्थिक स्तर पर आज थोड़ी परेशानी रहने वाली है,किसी काम के लिए पैसा जुटाना पड़ेगा। अपने भाई बहनों के साथ आज समय बिताने का मौका मिलेगा,जमकर मस्ती कर सकते हैं। आपके अथक प्रयास के बाद घर में शांति का माहौल बना रहेगा ऐसी अपेक्षा कर सकते हैं। एलर्जी की संमस्या होने से सांस लेने में परेशानी होने की संभावना है,जल्द ही राहत मिलेगी। सेहत को हर स्तर पर अच्छा बनाए रखने के लिए मेडिटेशन का सहारा लिया जा सकता है। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : रोजी ब्राउन तुला आपका उत्साह और सकारात्मक उर्जा आपको हर दिन खास बनाने की शक्ति देता है। कुछ पैसे कठिन समय के लिए बचाकर रखने जरुरी होते हैं,सेविंग की अहमियत समझें। घर में शांति और सुकून बना रहे इसके लिए जरुरी है कि बेवजह की बहस से बच कर रहें। किसी तनावपूर्ण स्थिति में अपना धैर्य खोने के बदले और समझदारी दिखाने की जरुरत है। सेहत अच्छी रहने की बावजूद पाचन ठीक नहीं रहने के कारण असहजता महसूस होगी। दोस्तों या करीबी लोगों के साथ कहीं घूमने जाना जीवन में ताजगी का एहसास कराएगा। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : ग्रे वृश्चिक आज अपनी व्यक्तिगत स्वतंत्रता को महत्व देना चाहेंगे,स्वयं कोई निर्णय ले सकते हैं। आमदनी सीमित रहने के बावजूद खर्च में बढोतरी होती जा रही है,नियंत्रण रखना होगा। किसी नए काम में दाखिल होने से पहले उसके नफा नुकसान पर अच्छे से विचार करें। लाइफस्टाइल में बदलाव लाकर सेहतमंद जीवन की तरफ कदम बढाने का प्रयास रहेगा। फिट रहने से आपका एनर्जी लेवल तो बढा ही रहेगा साथ ही मानसिक शांति भी मिलेगी। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : रोजी ब्राउन धनु आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है,इसके लिए कमर कस लें। अचानक से आपके खर्चे में बढोतरी हो जाने की संभावना है,इससे तनाव महसूस होगा। पढाई के क्षेत्र में आपका बच्चा शानदार प्रदर्शन करने वाला है,गर्व से सर उंचा कर पाएंगे। आप अपने प्रयास से घर में सुख शांति बनाए रखने का प्रयास कर सकते हैं,सफल रहेंगे। सही खान पान और मेडिटेशन के जरिये मानसिक और शारीरिक सेहत सही रख पाएंगे। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : कॉफी मकर आज आपकी सकारात्मक उर्जा और तिक्ष्ण बुद्धि सही दिशा में ले जाने वाली है। आप जमापूंजी को किसी साइड बिजनेस में निवेश करने का विचार कर सकते हैं। अपने मुद्दे को धैर्यपूर्वक सुलझा कर ही घर में शांति और सद्भाव कायम रख पाएंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र में बदलाव लाने और आगे बढने की आजादी दी जा सकती है। काम के तनाव से निकलने के लिए आप आध्यात्मिक उपचार का समय निकालेंगे। शुभ अंक : 15 शुभ रंग : गहरा हरा कुंभ आज आप कुछ नए कार्य शुरु करने और उसे सही ढंग से पूरा कर पाने में सक्षम होंगे। दोस्त की तरफ से दिया गया पार्टनरशिप बिजनेस का प्रस्ताव स्वीकार करना अच्छा है। परिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा,बच्चों की गतिविधि में दिलचस्पी बढने वाली है। आपके सबआर्डिनेट से मिली सहायता के पीछे उसका कोई स्वार्थ हो सकता है,ध्यान दें। हेल्थ कांसस दोस्त के साथ जॉगिंग के लिए जाना आपके उपर सकारात्मक असर डालेगा। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : नीला मीन आज अपने धैर्य और अच्छे व्यवहार से नए लोगों को करीब लाने में सफल साबित होंगे। आमदनी का कोई अन्य जरिया तलाशना आर्थिक उन्नति की राह पर ले जाने वाला है। जिस तरह आप अपनों की हर भावना का ख्याल रखते हैं,परिवार में उससे खुशहाली रहेगी। आपके द्वारा प्रोफेशनल स्तर पर की जा रही मेहनत को पहचान मिलने में वक्त लग सकता है। योगा करने से आपके शारीरिक और मानसिक दोनों ही स्तर पर सकारात्मक बदलाव आएगा। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : हल्का पीला


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK