Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 17 फरवरी 2021

Written by  PTC NEWS -- February 17th 2021 12:05 AM -- Updated: February 16th 2021 11:21 PM
आज का राशिफल 17 फरवरी 2021

आज का राशिफल 17 फरवरी 2021

Forecast for 17th Feb 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- किसी संपत्ति को खरीदने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर अपने प्रयासों से सीनियर्स को प्रभावित करने का मौका मिलेगा। खुद पर नियंत्रण अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी साबित होगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी बिन बुलाए मेहमान के आ जाने से आपकी योजनाएं खराब हो सकती हैं। किसी बेहतर जगह शिफ्ट होने के योग बन रहे हैं। अपने रोमांटिक तरीकों से अपने साथी को प्रभावित करेंगे। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – टरक्वॉइश वृषभ- स्थिर आय के चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। डॉक्टर्स और इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद साबित होगा। वज़न कम करने में सफल होंगे। परिवार के किसी युवा की सफलता पर गर्व महसूस होगा। नई जगह घूमने जाना मज़ेदार रहेगा। किसी घर को खरीदने के लिए गंभीर हो सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह मानना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – हरा मिथुन- कोई रुका हुआ पैसा उम्मीद से पहले वापिस मिल सकता है। किसी प्रतिष्ठितित असाइनमेंट के मिलने से कार्यक्षेत्र पर पहचान मिलेगी। वज़न कम करने में सफल होंगे। दोस्तों और करीबियों के साथ यात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। किसी उपयुक्त प्रॉप्रर्टी की तलाश खत्म होगी। पढ़ाई में चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। आपके साथी के साथ संबंध मज़बूत होंगे। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – डार्क सियान कर्क- ज़्यादा पैसा कमाने की आपकी इच्छा जल्द पूरी होगी। कार्यक्षेत्र पर किसी काम के अच्छे से हो जाने से सीनियर्स प्रभावित होंगे। सेहत के प्रति जागरुकता के चलते स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के किसी मामले को लेकर अपना पक्ष रख सकते हैं। किसी यात्रा पर जाने के लिए छुट्टियां मिल सकती हैं। रहने के लिए किसी अच्छी जगह को शॉर्टलिस्ट कर सकते हैं। कल पर चीज़ों को छोड़ने की आदत के चलते जीवनसाथी नाराज़ हो सकता है। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – पीला सिंह- आय में वृद्धि करने में सफल होंगे। कुछ हालातों के चलते प्रोफेशनल लक्ष्यों को पाना मुश्किल होगा। नियमित दिनचर्या का पालन करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के किसी युवा की सफलता पर गर्व होगा। विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। मकान की तलाश कर रहे लोगों को उपयुक्त जगह मिल सकती है। कार्यक्षेत्र पर किसी सहकर्मी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – सफेद कन्या- मज़बूत आर्थिक स्थिति के चलते अपने आइडिया पर काम करेंगे। कार्यक्षेत्र पर कोई आपको अपना तरीका अपनाने से रोक सकता है। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। आपके खुशनुमा व्यवहार से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। किसी ऑफिशियल ट्रिप पर वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने की संभावना है। किसी प्रॉप्रर्टी के अच्छे दाम के चलते खरीदने को बैचेन हो सकते हैं। उच्च शिक्षा पाने के योग बन रहे हैं। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – कॉफी तुला- शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। यूनिफॉर्म सर्विस से जुड़े लोग को अच्छी पोस्टिंग पाने में सफल होंगे। वज़न कम करने की कोशिश में लगे लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार के किसी मामले को लेकर उत्साहित हो सकते हैं। किसी यात्रा के दौरान मौसम के चलते समस्या हो सकती है। किसी महंगी चीज़ की खरीददारी के लिए आप सक्षम है। अपने साथी के साथ समय बिताना संतोषजनक रहेगा। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – वॉयलेट वृश्चिक- धन लाभ के चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर किसी सीनियर की पसंद बनेंगे। सही खानपान और एक्टिव जीवनशैली स्वास्थ्य के लिए अच्छी रहेगी। कोई करीबी घर के कामों में आपकी मदद करेगा। कहीं बाहर घूमने जाने का मौका मिल सकता है। प्रॉप्रर्टी में निवेश करने के लिए समय अच्छा चल रहा है। प्रेमी के मूड के कारण कहीं शाम बिताने का मज़ा किरकिरा हो सकता है। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – लेमन धनु- सेहत को लेकर किए गए प्रयास लाभदायक रहेंगे। आय के नए स्त्रोत खुलने से धन संबंधित चिंताएं दूर होंगी। अच्छी प्लानिंग के चलते कार्यक्षेत्र पर किसी काम को समय पर पूरा करेंगे। परिवार के किसी बुज़ुर्ग को प्यार से संभालने की ज़रुरत है। किसी यात्रा पर जाना आरामदायक रहेगा। प्रॉप्रर्टी को लेकर लिया गया निर्णय अनुकूल रहेगा। पुराना प्यार जीवन में वापिस दस्तक दे सकता है। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – एक्वॉमरीन मकर- किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलने के इंतज़ार में समय बर्बाद कर सकते हैं। धन लाभ के चलते आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। कहीं घूमने जाने के योग बन रहे हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की योजना बना सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों की शुरुआत के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – डार्क ब्राउन कुंभ- आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। आपकी महानता प्रोफेशनली और पर्सनली दूसरों के लिए चीज़ें आसान करेंगी। खानपान पर नियंत्रण कर अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे। आपके सकारात्मक व्यवहार से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी नई जगह घूमने जाने की संभावना है। आज प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई काम ना करें। कोई आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – पर्पल मीन- आर्थिक रूप से खुद को मज़बूत स्थिति पाएंगे। कार्यक्षेत्र पर काम के प्रति आपकी गंभीरता से सीनियर प्रभावित होंगे। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। परिवार का कोई युवा अपने अच्छे व्यवहार से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। किसी करीबी से मिलने विदेश जा सकते हैं। नई खरीदी गई प्रॉप्रर्टी से अच्छे रिटनर्स मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की ज़रुरत है। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – मरुन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...