Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 17 नवंबर 2020

Written by  PTC NEWS -- November 17th 2020 12:04 AM -- Updated: November 16th 2020 10:48 PM
आज का राशिफल 17 नवंबर 2020

आज का राशिफल 17 नवंबर 2020

Forecast for 17th Nov 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist &Vastu Consultant) मेष- किसी घर या प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए दिन अच्छा है। किसी लंबी ड्राइव पर जाना मज़ेदार रहेगा। पारिवारिक जीवन संतोषजनक साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर आपके द्वारा किए गए प्रयासों की तारीफ होगी। किस डील से उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिल सकेगा। कुछ बोलने या करने से पहले अच्छे से सोच लें। अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाना अच्छा रहेगा। शुभ अंक - 1 शुभ रंग – सफेद वृषभ- शैक्षणिक मोर्चे पर सीनयर्स आपके प्रदर्शन को नोटिस करेंगे। किसी ड्रॉ में कोई फ्लैट या प्लॉट निकल सकता है। सहकर्मियों के साथ किसी बिजनेस टूर पर जाना मज़ेदार होगा। परिवार के किसी बच्चे की सफलता पर गर्व करेंगे। प्रोफेशनली और पर्सनली दिन अच्छा साबित होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक - 3 शुभ रंग – पीच मिथुन- आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर कोई खुशखबरी मिल सकती है। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों के धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने की संभावना है। परिवार के किसी युवा के प्रदर्शन पर गर्व होगा। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। रोमांटिक ख्यालों में खोए रह सकते हैं। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – लेवेंडर कर्क- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी। पढ़ाई में आपकी सफलता पर परिवार गर्व करेगा। किसी प्रॉप्रर्टी से अच्छे रिटर्नस मिलने की संभावना है। प्रोफेशन से जुड़े मामलों में परिवार का कोई सदस्य आपकी मदद करेगा। अतिरिक्त पैसा कमाने के लिए दिन अच्छा है। नियमित व्यायाम करने से खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपका साथी आपकी भावनाओं को समझेगा। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – सिल्वर सिंह- शैक्षणिक मोर्चे पर आ रही समस्याओं से निपटने में सफल होंगे। सामाजिक मोर्चे पर किसी समारोह का आकर्षण का केंद्र हो सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को अच्छे दाम में पाने सफल होंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाना मज़ेदार रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है। अच्छी आय के चलते आर्थिक सुरक्षा पाने में सफल होंगे। अपने साथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – डार्क टरक्वॉइश कन्या- लंबे समय से किसी इच्छा को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। शैक्षणिक मोर्चे पर काम की अधिकता को दक्षता से संभालने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर अपने सीनियर्स के साथ अच्छे रिश्ते बनाने में कामियाब होंगे। किसी नई जगह घूमने जाना मज़ेदार होगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी स्कीम में निवेश करना फायदेमंद होगा। अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – सिल्वर तुला- सामाजिक मोर्चे पर लोकप्रियता बढ़ेगी। शैक्षणिक मोर्चे पर अपने समय का सदुपयोग करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर अच्छे मौके मिलने की संभावना है। परिवार के साथ किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर आपके काम की तारीफ होगी। आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता आएगी। अपने साथी के साथ कहीं शाम बिताने की योजना बना सकते हैं। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – लेवेंडर वृश्चिक- अपने काम को अपने तरीके से करने का मौका मिल सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर अच्छी तैयारी की ज़रूरत है। कार्यक्षेत्र पर किसी प्रोजेक्ट में आपके योगदान की प्रशंसा होगी। पुराने दोस्तों से मिलने के लिए दिन अच्छा है। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक साबित होगा। सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। युवा जोड़े एक दूसरे के साथ अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – लाइट ग्रे धनु- आज आपको हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। शैक्षणिक प्रवीणता से नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर आपके सुझावों को सुना जाएगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। रोमांटिक मोर्चे पर पहला कदम बढ़ा सकते हैं। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – गाढ़ा लाल मकर- शैक्षणिक मोर्चे पर भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर काम के सुचारु रूप से चलने के कारण मूड अच्छा रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जाना महंगा लेकिन मज़ेदार होगा। घरेलू मोर्चे पर सुधार के लिए कदम उठा सकते हैं। किसी चीज़ में निवेश करने से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है। सेहत को लेकर किए प्रयास सफल होंगे। रोमांटिक मोर्चे पर आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – डार्क ग्रे कुंभ- किसी पार्टी या विवाह का निमंत्रण मिल सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर मिली सफलता से मनोबल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र पर आपके काम करने की सभी तारीफ करेंगे। विदेश यात्रा पर जाना एक यादगार अनुभव साबित होगा। आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – पैरेट ग्रीन मीन- अपनी दृढ़ता के चलते किसी डील को पाने में सफल होंगे। किसी प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकलने में सफल होंगे। किसी बिजनेस टूर पर जाना लाभदायक रहेगा। अपने नरम स्वभाव से परिवार के किसी व्याकुल सदस्य को शांत कर पाएंगे। आपके कर्मचारी आपके लिए एक संपत्ति साबित होंगे। आय में वृद्धि के लिए सकारात्मक कदम उठाएंगे। प्रेम संबंधों में किसी को प्रभावित करने के लिए समय अच्छा है। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – इमरलैड


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...