Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 19 फरवरी 2021

Written by  PTC NEWS -- February 19th 2021 12:01 AM
आज का राशिफल 19 फरवरी 2021

आज का राशिफल 19 फरवरी 2021

Forecast for 19th Feb 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में मिली सफलता के चलते धन लाभ होगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। किसी ऑफिशियल ट्रिप पर जाना आनंददायक रहेगा। प्रॉप्रर्टी के किसी मामले से जुड़े कागज़ात पूरे करने में सफल होंगे। आपके मूड स्विंग्स के कारण आपका साथी आपसे नाराज़ हो सकता है। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – बेबी पिंक वृषभ- पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार के किसी सदस्य के नखरों के कारण घर का माहौल खराब होगा। किसी विदेश यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। प्रॉप्रर्टी का कोई मुद्दा दोबारा उठ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों का सपना जल्दी पूरा होगा। आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। युवा जोड़ों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – लेमन मिथुन- किसी लोन के पास होने में समय लग सकता है। अतिरिक्त शिक्षा के चलते मनपसंद नौकरी पाने में सफल होंगे। मौसमी बीमारी से परेशान लोगों की सेहत में सुधार होगा। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। बिना किसी समस्या से किसी यात्रा पर जाना हो सकता है। किसी दूसरी जगह शिफ्ट हो सकते हैं। आपके बुद्धि और आकर्षण से कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – केसरिया कर्क- धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर अच्छे मौके मिलने की संभावना है। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। परिवार का कोई मामला शांति से सुलझ जाएगा। आपमें से कुछ लोगों को आवागमन की समस्या हो सकती है। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आपका साथी आपके साथ फ्लर्ट कर सकता है। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – डार्क पर्पल सिंह- निवेश करने का कोई अच्छा मौका मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर आपकी प्रतिष्ठा में इज़ाफा होगा। योगा और व्यायाम के ज़रिए अच्छी सेहत पाने में सफल होंगे। किसी नई जगह बिना किसी समस्या के बस सकते हैं। पढ़ाई में बाहरी मदद लेने के लिए समय अच्छा चल रहा है। किसी के साथ यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। किसी प्रोग्राम में बदलाव के कारण साथी से मिलना मुश्किल होगा। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – डार्क कोरल कन्या- पिछले किसी निवेश के चलते धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी नई चीज़ को संभालने का मौका मिल सकता है। पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। परिवार में किसी की सफलता पर गर्व करेंगे। किसी खूबसूरत जगह घूमने जाना आनंददायक रहेगा। किसी नए वाहन को खरीद सकते हैं। सेहत के प्रति लापरवाही के चलते आपका जीवनसाथी आपसे नाराज़ होगा। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – नारंगी तुला- धन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। सैलरी में बढ़ोत्तरी की संभावना है। नियमित व्यायाम करने से सेहत अच्छी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी नई जगह घूमने जाने का मौका मिल सकता है। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों की शुरुआत की संभावना है। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – मजेंटा वृश्चिक- धन संबंधित समस्याएं जल्दी दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर कोई तरक्की या काम को पहचान मिल सकती है। एक्टिव जीवनशैली अपनाने से बीमारियों से दूर रहने में मदद मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों के लिए दिन अच्छा है। कोई करीबी आपको ट्रीट दे सकता है। दिल से दिल की बात आपको आपके साथी के करीब लाएगी। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – टरक्वॉइश धनु- रियल स्टेट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी के साथ सख्ती करने से वांछित परिणाम नहीं मिलेंगे। किसी नए व्यायाम को अपनाने से फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रोफेशन से जुड़े किसी मामले में परिवार का कोई सदस्य अच्छी सलाह देगा। कोई प्रॉप्ररटी आपके नाम हो सकती है। पढ़ाई में अपने क्षेत्र में अच्छा करने के लिए प्रेरित होंगे। किसी से पहली नज़र में प्यार हो सकता है। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – फुशिया मकर- किसी मंहगी चीज़ की खरीददारी करने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके अनुकूल रहेंगी। किसी बीमारी में आराम मिलने की संभावना है। किसी खूबसूरत जगह यात्रा पर जाना आनंददायक रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – हल्का लाल कुंभ- आर्थिक रूप से खुद को पहले से अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याओं में व्यस्त रह सकते हैं। नियमित दिनचर्या का पालन करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के किसी समारोह में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। किसी यात्रा पर जाने से पहले अच्छे से तैयारी करना आरामदायक रहेगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़ी कोई अच्छी डील मिल सकती है। पुराने प्यार से मुलाकात हो सकती है। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – नीला मीन- धन संबंधित समस्याओं को सुलझाने में सफल होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का दिन व्यस्त रह सकता है। सेहत को लेकर किए गए प्रयास लाभदायक साबित होंगे। परिवार के किसी समारोह में लंबे समय बाद लोगों से मिलना होगा। काम से ब्रेक लेकर कहीं घूमने जाने की इच्छा जल्द पूरी होगी। प्रॉप्रर्टी की किसी डील से लाभ कमाने में सफल होंगे। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – मरुन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...