Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 20 जनवरी 2021

Written by  PTC NEWS -- January 20th 2021 12:27 AM -- Updated: January 19th 2021 10:34 PM
आज का राशिफल 20 जनवरी 2021

आज का राशिफल 20 जनवरी 2021

Forecast for 20th Jan 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- किसी पुरानी सफलता को पाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर एकाग्रता बढ़ने से काम में दक्षता बढ़ेगी। वित्तीय समस्याओं में जल्द सुधार होने की संभावना है। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा। आज आपका साथी आपकी बात सुनने के मूड में नहीं होगा। शुभ अंक – 4 शुभ रंग - लेवेंडर वृषभ- परिवार में मिली खुशखबरी से उत्साहित नज़र आएंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद लेना अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। परिवार के किसी युवा पर गर्व महसूस होगा। किसी चीज़ में निवेश के लिए समय अच्छा चल रहा है। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। अपने साथी की कंपनी को एंजॉय करेंगे। शुभ अंक – 3 शुभ रंग - मरुन मिथुन- आर्थिक स्थिति पहले से मज़बूत होगी लेकिन फिज़ूलखर्चों से बचें। सेहत से जुड़ी समस्याएं जल्द दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर आपके द्वारा दिए गए आइडिया की सभी तारीफ करेंगे। किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। किसी प्रॉप्रर्टी में पैसा लगाना सोने की खान साबित होगा। अलगाव के बाद साथी से मिलकर पहली जैसी कैमिस्ट्री को मिस करेंगे। शुभ अंक – 6 शुभ रंग - कॉफी कर्क- सेहत को लेकर मिली सलाह काफी फायदेमंद साबित होगी। किसी पर नज़र रखना आपके लिए हितकर होगा। कार्यक्षेत्र पर आपके आइडिया आकार लेने लगेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक साबित होगा। वज़न कम करने के लिए व्यायाम करने की सोच सकते हैं। किसी निमंत्रण के मिलने से आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अपने साथी को मूवी या डिनर पर ले जाने से संबंध मज़बूत होंगे। शुभ अंक – 2 शुभ रंग - सिल्वर सिंह- किसी चीज़ में फसंकर समय बर्बाद कर सकते हैं। यूनिफार्म सर्विस से जुड़े लोगों को मनचाही पोस्टिंग मिल सकती है। आय में वृद्धि की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करने की सोचेंगे। लंबी यात्रा पर गए लोग किसी मज़ेदार कंपनी को पाने में सफल होंगे। परिवार आपके प्यार और स्नेह का समझेगा। प्रेम संबंधों में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। शुभ अंक – 2 शुभ रंग - नारंगी कन्या- व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक साबित होगा। पैसों के मामले में किसी पर विश्वास करते समय सतर्क रहें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए मेहनत करनी होगी। परिवार के किसी सदस्य के मूड को चतुराई से संभालने की ज़रुरत है। किसी लंबी यात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को अच्छे दाम में पाने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – गाढ़ा लाल तुला- पिछले किए गए किसी निवेश से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। नई नौकरी पर लगे लोगों के तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ आपके रिश्ते पहले से अधिक मज़बूत होंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ गलतफहमी दूर करने में सफल होंगे। घर में बदलाव करने की सोच सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने जाकर अच्छा महसूस करेंगे। अपने साथी के साथ समय बिताने की कोशिश कर सकते हैं। शुभ अंक – 2 शुभ रंग - सिल्वर वृश्चिक- किसी काम को कराने के लिए मदद लेने से हिचकिचाहट महसूस ना करें। फिज़ूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर पेशेवर मामलों को प्राथमिकता से करने की ज़रूरत है। सेहत के प्रति जागरुक हो सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी रिश्तेदार से मिलने जाकर उत्साहित महसूस करेंगे। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। शुभ अंक – 5 शुभ रंग - टरक्वॉइश धनु- धन संबंधित कोई वादा समय से पहले निभाने में सफल होंगे। सेहत को लेकर किए प्रयास फिट रहने में मददगार साबित होंगे। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपके काम करने के स्टाइल की तारीफ करेंगे। परिवार में कोई भी निर्णय लेने से पहले दूसरों से सलाह ले लें। स्थान परिवर्तन या किसी यात्रा पर जान से मानसिक शांति मिलेगी। किसी सामाजिक समारोह में बतौर में मुख्य अतिथि हिस्सा ले सकते हैं। आज आपका साथी आपको खुश करने की हर संभव कोशिश करेगा। शुभ अंक – 15 शुभ रंग - क्रीमसन मकर- कार्यक्षेत्र पर आरामदायक माहौल रहेगा। प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई डील करने के लिए दिन अच्छा है। अपनी बुद्धिमत्ता और बोलने की कला से किसी को पाने में सफल होंगे। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा के गए प्रयासों से परिवार में शांति आएगी। किसी यात्रा पर जाने की संभावना है। कुछ प्राथमिकताओं के चलते अपने साथी को समय देना मुश्किल होगा। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – हल्का पीला कुंभ- आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं। कठिन विषयों में आपका प्रदर्शन पहले से बेहतर होगा। फिज़ूलखर्चों को कम करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सकारात्मक विचार आप मानसिक और शारीरिक तौर पर फिट रखेंगे। बुरे दौर से गुज़र रहे किसी करीबी की मदद करेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ पुरानी यादें ताज़ा कर अच्छा महसूस होगा। प्रेम संबंधों को लेकर दिन संतोषजनक रहेगा। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – पैरेट ग्रीन मीन- किसी महत्वपूर्ण काम को किसी सहकर्मी के संभालने पर आश्चर्य होगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ पिकनिक पर जाने की संभावना है। नए क्लाइंट बढ़ने से प्रोफेशनल्स को लाभ होगा। किसी व्यायाम को करने से वज़न कम करने में मदद मिलेगी। किसी के साथ दोस्त से मिलने जा सकते हैं। प्रॉप्रर्टी की कोई डील अच्छे दाम पर मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में किए गए प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। शुभ अंक – 6 शुभ रंग - कॉफी


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...