Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2021

Written by  PTC NEWS -- October 22nd 2021 12:07 AM -- Updated: October 21st 2021 11:10 PM
आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2021

आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2021

Forecast for 22nd Oct 2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com Url: http://www.premastrologer.com Contact: Panchkula: +91-172-2562832, 2572874 Delhi: +91-11-47033152, 40532026 मेष समय आ गया है कि आपको मोबाइल का लत छोड़कर परीक्षा की तैयारी में लग जाना चाहिए। आपको किसी भी ऐसी चीज के लालच में पड़ने से बचना होगा जो वित्तीय स्तर पर भारी पड़ेगा। आपके जीवन की गति माता पिता द्वारा निर्धारित नहीं हो सकती, जीवन के प्रति स्वतंत्रता आपका हक है। लॉकडाउन के कारण सैलरी में हुई कटौती वापस पाने को लेकर बहुत जल्दी आशावान न हों। सेहत के संबंध में सबकुछ अच्छा रहने वाला है,आपको किसी प्रकार की चिंता करने की जरुरत नहीं। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : लेमन वृष परिवार का युवा आपको कोई बड़ा सरप्राइज देने वाला है,सेलिब्रेशन का माहौल बनेगा। किसी से लिया गया पैसा समय पर लौटाने में सक्षम साबित होंगे,उधार चुका कर राहत मिलेगी। जीवन आपके द्वारा किए जाने वाले काम से बहुत आगे का स्तर डिमांड कर रहा है,आगे बढना होगा। पढाई पर फोकस कर कुछ बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध नजर आने वाले है,सफलता निश्चित है। किसी वर्तमान शारीरिक असामानताओं को लेकर सतर्क रहना होगा,हलांकि रिपोर्ट में सब नार्मल रहेगा। शुभ अंक : 9 शुभ रंग :नारंगी मिथुन आप अपना समय सिर्फ और सिर्फ पढाई में लगा रहे हैं निश्चय ही इसका सुखद परिणाम मिलेगा। वित्तीय लेन देन करते समय अपनी आर्थिक दशा का ध्यान रखें और कानूनी दायरे में काम करें। आप में से कुछ लोग कहीं घूमने जाने का प्लान बनान वाले हैं,जल्द ही जगह का निर्णय कर लेंगे। किसी चुनौतिपूर्ण परिस्थिति से निकलने के बाद स्वंयं को पहले से ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे। सराहना या पुरस्कार की ज्यादा अपेक्षा न रखें इससे आपको मानसिक तनाव बना रह सकता है। को लोग किसी के एहसान या सहयोग पर जी रहे थे अब अपनी काबिलियत से उठा पाएंगे। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : मरुन कर्क आपको नए लोगों से मिलना और उनसे कुछ सीखते रहना पसंद है इसलिए लोकप्रिय बने रहेंगे। अच्छे टाइम मैनेजमेंट के कारण आपके लिए पूरा सिलेवस रिवाइज कर पाना आसान हो सकता है। लोन का अंतिम किस्त चुका कर आपके सीने से एक बड़ा बोझ हल्का होने वाला है,इत्मिनान रखें। किसी नए राह पर चलने से पहले उसकी स्थिति का अनुमान होना बेहद जरुरी होता है,सावधान रहें। किसी अच्छी परियोजना के हाथ से निकल जाने का अफसोस न करें अभी और कई मिलने वाला है। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : केसरिया सिंह यदि आप का सपना एक्टर या स्टेज परफार्मर बनने का है तो प्रयास शुरु करने का समय आ गया है। जिस किसी काम को आपने शुरु किया है उसे सफलतापूर्वक पूरा कर लेने का आनंद ही अलग होगा। यदि आप तुनकमिजाज किस्म के हैं तो आपको स्वयं ही अपनी कमजोरी का ख्याल रखना चाहिए। बच्चों को अच्छी आदतें और सेहतमंद व्यवहार सीखाने में कभी भी देर न करें,सही विकास होगा। आपके द्वारा जल्द ही प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में आगे कदम बढाए जाने की संभावना दिख रही है। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : हल्का लाल कन्या तनाव से दूर रहकर किसी विषय को लेकर स्पष्ट नजरिया विकसित करना आपको सफल बना सकता है। आप में से कुछ लोगों का लोन पास हो जाने से बहुत बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है,भरोसा बनाए रखें। आज आप अपने दोस्तों के साथ आउटिंग का मजा लेने वाले हैं,जमकर मस्ती किए जाने की संभावना है। फिटनेस को लेकर एकाग्रचित प्रयास से शेप में वापस आना संभव होने वाला है,प्रयास जारी रखना होगा। पैतृक संपत्ति बेचने से आपको आर्थिक स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है,कुछ नया सोच सकते हैं। आप में से कुछ लोगों द्वारा विदेश यात्रा किए जाने की संभावना बन रही है,जाने की तैयारी शुरु कर दें। किसी के गलत काम में भागीदार बनने से परहेज करें,आपकी प्रतिष्ठा को दाग लग सकता है। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : इंडिगो तुला प्रोफेशनल क्षेत्र में अपने अलग कार्यशैली से सबको प्रभावित कर सकते हैं,तरक्की का रास्ता बनेगा। जिस किसी विषय में आप कमजोर हैं उसमें सहपाठी का नोट्स आपकी जान बचा सकता है,मदद लें। फिटनेस और सेहत के प्रति जबावदेह बनें,समय आ गया है कि इसके लिए कोई कदम उठाया जाये। जो कोई भी काम आप करने जा रहे हैं उसके लिए पेरेंट्स की रजामंदी कैसे ली जाए सोचना होगा। कोई है जो आपकी वित्तीय समस्याओं को संभालने का प्रयास करता रहेगा,भरोसा रखने की जरुरत है। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : सफेद वृश्चिक तुष्टिकरण के पीछे भागने के बदले अपने काम पर ध्यान देना चाहिए काम की सफलता ही बोलता है। संतुलित और गहन अध्यन के कारण आप किसी प्रतियोगिता में अच्छी सफलता हासिल करने वाले हैं। किसी पुरानी हो चुकी बीमारी से निकलने में आपको घरेलू नुस्खा मदद कर सकता है,आजमा कर देखें। अपने वित्तीय मामले को खुद संभालना ज्यादा बेहतर होता है,प्रॉफिट और लॉस का अनुमान होता रहेगा। यदि सड़क मार्ग से किसी लंबी यात्रा पर जा रहे हैं तो एक नियत अंतराल पर ब्रेक लेते रहने की जरुरत है। जिस किसी प्रॉपर्टी को आप बेचना चाह रहे हैं उसकी अच्छी कीमत मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : डार्क ब्राउन धनु यदि आप प्रोफेशन क्षेत्र में सफल होना चाहते हैं तो काम काम को पूजा समझने की लगन रखें। आर्थिक स्तर पर आप मजबूत स्थिति में रहेंगे,किसी अच्छे जगह निवेश करने का मन बना सकते हैं। शैक्षणिक उतार चढाव को तनाव न बनने दें आपमें वापसी करने की असीमित संभावना बरकरार है। योग को अपने डेली रुटिन का हिस्सा बनाने का फायदा महसूस करने वाले हैं,साकारात्मक बने रहेंगे। महामारी के प्रोटोकॉल के बारे में खुद को समय समय पर याद दिलाते रहना आवश्यक है,ध्यान रखें। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : पीला मकर विचार क्षणभंगुर है इसलिए इसके मोहजाल में फंसे न रहें ,कुछ नया करना ही आपको परिभाषित करेगा। किसी रिटेलर को अपने पहले दिन के सेल से अत्यधिक खुशी मिलने वाली है,पहला दिन संतोषजनक रहेगा। शहर से बाहर कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं,ताजगी और उर्जा के लिए ऐसा का प्रयास जरुरी है। अपने रोजाना के रुटिन में मेडिटेशन को शामिल करने वाले हैं,इसका फायदा आपको हैरान कर सकता है। साकारात्मक दृष्टिकोण बना रहे इसके लिए नाकारात्मक लोगों से दूरी बनाए रखने की जरुरत महसूस करेंगे। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : इंडिगो कुंभ इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है,हर काम में सफलता मिलने की उम्मीद है। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपके द्वारा दिए गए आइडिया को जगह दिए जाने से उत्साहित रहेंगे,गर्व महसूस होगा। आप में से कुछ लोगों को स्कॉलरशिप मिलने से विदेश जाकर अध्ययन करने का अवसर मिलने वाला है। आज आप विकेंड पर परिवार के साथ शहर के किसी मशहूर जगह पर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। आपके द्वारा बुक किए गए अपार्टमेंट का जल्द ही पजेशन मिलने की संभावना है,इंतजार खत्म होगा। खाने के शौकिन लोग सेहतमंद रहने के लिए खुद को सेहतमंद खाने की तरफ मोड़ेंगे,फायदा नजर आएगा। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : नेवी ब्लू मीन आप में से कुछ लोगों को लोकल चुनाव में कोई सम्मानित पद मिलने की संभावना है। जो लोग अपने संगठन में खुद को महत्वहीन महसूस कर रहे वो बदलने का प्रयास करेंगे। परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के दबाव में कोई मुर्खतापूर्ण गलती कर दिए जाने के संकेत हैं। सिजनल एलर्जी से निपटने में घरेलू नुस्खा रामवाण का काम कर सकता है,आजमा कर देखें। कभी कभी आपको प्रभावशाली लोगों के साथ एकजूटता दिखाने के लिए स्टैंड लेना पड़ेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा डील जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है,आपको एक नई उंचाई पर ले जाएगा। शुभ अंक :17 शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...