Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2021

Written by  PTC NEWS -- October 24th 2021 12:01 AM -- Updated: October 23rd 2021 11:18 PM
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2021

आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2021

Forecast for 24th Oct 2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com Url: http://www.premastrologer.com Contact: Panchkula: +91-172-2562832, 2572874 Delhi: +91-11-47033152, 40532026 मेष इंटरनेट सीखने का अच्छा जरिया हो सकता है,कमजोर विषय के लिए सहारा लिया जा सकता है। शेप में वापस आने के लिए प्रयास किया जाए इसके लिए जरुरी है कि आपको इसका एहसास हो। आज आपको अपने कॉलेज के दोस्तों के साथ गेट टुगेदर करने का अवसर मिलने की उम्मीद है। यदि आप शुरुआत ज्यादा कठिन लगने वाले काम से करते हैं तो बाद का काम आसान हो जाएगा। अपने करीबी लोगों के प्रति असंवेदनशील और लापरवाह रहना आपको अकेला बना सकता है। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : ऑलशेड्स ऑफ ग्रीन वृष हम चाहे जो भी करें सही या फिर गलत इन सबसे कुछ न कुछ सीखने का अवसर जरुर मिलता है। बेमतलब की चीजें खरीदते रहने की आदत पर नियंत्रण चाहते हैं तो थोड़ा रुककर सोचना सीखें। हाल ही में आपके द्वारा की गई यात्रा का अनुभव शानदार है जिसे जीवन भर संजोकर रखना चाहेंगे। अपने पसंदिदा काम में डूबे रहने के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा, संतोषजनक दिन रहने वाला है। वित्तीय स्तर पर मजबूती आने की संभावना है,आपकी आमदनी का कोई अन्य जरिया खुल सकता है। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : पिंक मिथुन दुकान चलाने वाले या रिटेलर्स अपने व्यापार को एक बार फिर से पटरी पर लाने के लिए प्रयास करेंगे। प्रतियोगिता में सफलता चाहने वालों को परीक्षा पैटर्न में ढलने के लिए बीते साल का प्रश्न हल करना चाहिए। परिवार के लोगों के बीच प्रेम और आपसी सौहार्द कायम रहे इसके लिए माहौल अनुकूल बनाना होगा। लापरवाह जीवनशैली और फास्ट फूड की आदत आपको बैडौल बनाने वाली है ,समय रहते सतर्क हो जाएं। आप में से कुछ लोगों को आज टूर्नामेंट में शामिल होने का अवसर मिलने वाला है,रोमांचक दिन रहेगा। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : रोजी ब्राउन कर्क अगर आप घर खरीदने के इच्छुक हैं तो होम लोन के अलावा अन्य वित्तीय साधन पर भी ध्यान दें। जिस डेस्टिनेशन पर छुट्टी बिताने जा रहे हैं वहां का आकर्षण इतना ज्यादा होगा कि छुट्टी बढा देंगे। वर्तमान परिदृश्य में आपको मार्गदर्शन के लिए अंतरआत्मा की आवाज सुनना चाहिए,रास्ता मिलेगा। परिवार के किसी बुजुर्ग को आपके सानिध्य की जरुरत पड़ने वाली है,उनके लिए वक्त निकालें। क्रैडिट कार्ड के बदले खैश रखना शुरु करके आप बेवजह की खरीददारी पर अंकुश लगा पाएंगे। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन सिंह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वालों को प्रत्येक खंड को बराबर महत्व देते हुए पढना चाहिए। आवेग में आकर की जाने वाली खरीददारी पर नियंत्रण रखने के लिए अपने खर्चे पर नजर रखना होगा। यदि अपने बच्चे को सभी तरह का ज्ञान अनुभव देना चाहते हैं तो उदारण से समझाने का प्रयास करें। आपके पास फिलहाल यदि नौकरी का कोई अन्य विकल्प नहीं तो जो है उसमें खुशी ढूंढनी चाहिए। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : चॉकलेट कन्या परिवार में सौहार्द और प्रेम बना रहे इसके लिए आप एक अच्छा माहौल बनाने का भरपुर प्रयास करेंगे। कनेक्टिंक फ्लाइट में आने वाली किसी समस्या से निपटने में एयरलाइन कंपनी आपका सहारा बनेगी। यदि आपको लग रहा है कि नया हेल्थ सप्लिमेंट आपको सूट नहीं कर रहा तो इसे छोड़ देना चाहिए। होममेकर्स आज शॉपिंग का आनंद लेने का प्लान बना सकती हैं,एक मजेदार दिन बीतने वाला है। महानगर में सस्ता मकान ढूंढने वालों को उपनगर की तरफ रुख करना चाहिए,आपका काम बन जाएगा। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : गहरा नीला तुला आज अपनी छुट्टी बिताने के लिए किसी ग्रामिण इलाके में जाना पसंद करेंगे,जल्द ही प्लान कर सकते हैं। शैक्षणिक क्षेत्र में अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए आपको थोड़ा और गंभीर प्रयास करने की जरुरत है। परिवार के बुजुर्ग से यदि आप सिर्फ बातचीत करते हैं और उनकी भावना समझते हैं तो यही काफी होगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आपको अपनी घरेलू चिंता घर पर ही छोड़कर आना चाहिए। वर्कआउट के दौरान ज्यादा तनाव लेने से बचें इससे आपको थकान और दर्द होने की संभावना है। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : लेमन वृश्चिक जहां तक आपके पेशे का सवाल है आप अपने काम और परिणाम से बेहद संतुष्ट रहने वाले हैं। प्रतियोगिता परीक्षा से पहले रिविजन नोट्स को क्रमवार बनाकर रख लें,तैयारी आसान रहेगा। प्रॉपर्टी के लिए बॉयर ढूंढना आसान नहीं होगा,लेकिन आप इसे पूरा करने में सफल हो सकते हैं। तराशा हुआ बदन पाने की इच्छा रखने वालों को अपने लिए एक ट्रैनर की जरुरत पड़ सकती है। किसी सामान को ऑनलाइन बेचना आपके लिए सहज और फायदेमंद साबित होने वाला है। शुभ अंक : 9 शुभ रंग :मजेंटा धनु अपार्टमेंट की बुकिंग करने के बदले आप ऑक्शन के जरिये लैंड प्रॉपर्टी लेने का मन बना सकते हैं। युवाओं को अपने आप ही सबकुछ करने की छूट देकर आप उनके साथ कम्यूनिकेशन गेप बढाएंगे। क्रेडिट कार्ड का पेमेंट न्यूनतम इंस्टालमेंट में करने से बचें ,इससे ज्यादा ब्याज देना पड़ सकता है। व्यायाम करते समय तनाव रखना सही नहीं होगा,इससे व्यायाम का पूरा फायदा मिलना कठिन होगा। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : मरुन मकर फ्रिलांसर को आज अच्छी कमाई होने की संभावना है,उन्हें अच्छा काम मिलने के संकेत हैं। आपको समझना होगा कि पैसे से न सिर्फ खुशी मिलती है बल्कि स्वतंत्रता और विकल्प देता है। दृढ निश्चय के साथ सही दिशा में किया गया प्रयास आपको शेप में वापस आने में मदद करेगा। अपने ट्रिप को यादगार बनाना चाहते हैं तो यात्रा के समय कोई जरुरी सामान ले जाना न भूलें। प्रॉपर्टी से जुड़े सभी डाक्यूमेंट हमेशा एक सेफ कस्टडी में रखना जरुरी होता है,ख्याल रखें। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : पिच कुंभ कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास को उन लोगों की सराहना मिलने वाली है जो आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। शैक्षणिक क्षेत्र में आपने जो कुछ हासिल किया है उसकी बदौलत अवसर के कई रास्ते खुलेंगे। हॉस्टल लाइफ शुरु करने वालों को साथ रहने वाले लोगों के साथ सामंजस्य बनाना सीखना होगा। अपने डेली रुटिन में हल्के फुल्के व्यायाम को शामिल करने का प्रयास कर सकते हैं,अच्छा लगेगा। लोन ली गई रकम की वापसी आपके लिए आसान नहीं रहने वाला है,रास्ता निकालने का प्रयास करें। किसी प्रॉपर्टी को फाइनल कर लेन से पहले आपको कई विकल्पों पर सोच विचार करना चाहिए। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : इंडिगो मीन अपने दैनिक खर्च पर नजर बनाए रखने से आप बहुत हद तक फालतू खर्च रोक पाएंगे। जो लोग कई बार थोड़ा थोड़ा खा रहे हैं उनके पाचन के लिए समयअंतराल बढाना जरुरी है। शहर के जिस किसी क्षेत्र में आपको अपने लिए प्रॉपर्टी की तलाश थी अब वो पूरा हो जाएगी। काम का बोझ ज्यादा रहने के कारण आज आपको ऑफिस के टाइम से ज्यादा रुकना पड़ेगा। बच्चों को सपोर्ट करते रहना उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है,मनोबल उंचा रखें। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : रोजी ब्राउन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...