Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2020

Written by  PTC NEWS -- October 26th 2020 12:05 AM -- Updated: October 25th 2020 10:45 PM
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2020

आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2020

Forecast for 26th Oct 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- पहले से भांप लेने की कला धन संबंधित मामलों में मददगार रहेगी। कार्यक्षेत्र पर कोई आपकी परफॉर्मेंस पर नज़र रख सकता है। सेहतमंद रहने के लिए जंक फूड से दूरी बनाने में सफल होंगे। आराम पाने के लिए परिवार में शांति का माहौल बनाएं। कहीं छुट्टियों पर जाने की योजना बना सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी काम को करने में व्यस्त रहेंगे। आज आपका मूड काफी रोमांटिक रहेगा। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – इंडिगो वृषभ- आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों को लेने की ज़रूरत है। किसी बीमारी में घरेलू उपाय अपनाना लाभदायक रहेगा। पारिवारिक मोर्चे पर मतभेदों को दूर करने की कोशिश करें। ज़्यादा यात्रा करने वाले लोग मौसम से बचकर रहें। प्रॉप्रर्टी के मोर्चे पर कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी निज़ी स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन मिथुन- फिज़ूलखर्चों को कम कर बचत करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी दूसरे के पदचिन्हों पर चलना पड़ सकता है। वज़न नियंत्रित करने की सोच सकते हैं। परिवार के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल होगा। पढ़ाई में सुधार के लिए किसी को प्रोत्साहित कर सकते हैं। पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने का समय है। प्रेम संबंधों में चली आ रही समस्याएं दूर होंगी। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – डार्क ब्राउन कर्क- किसी विशेषज्ञ के साथ निवेश को लेकर बात करना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी दूसरे का काम करना अच्छा नहीं लगेगा। सेहत से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। परिवार के किसी बच्चे या सदस्य को आपकी मदद की ज़रूरत है। किसी यात्रा पर जाने का इंतज़ाम कर लेंगे। दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। रोमांटिक मोर्चे पर नए विचारों को लागू ना करें। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – क्रीम सिंह- किसी काम के लिए लोन का इंतज़ाम करना मुश्किल नहीं होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। खानपान पर नियंत्रण रखना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। किसी छोटे मामले को लेकर घर का माहौल खराब ना होने दें। शैक्षणिक मोर्चे पर सतर्क रहने की ज़रूरत है। नए घर में शिफ्ट हो रहे लोगों को बेहतर वातावरण मिलेगा। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – टरक्वॉइश कन्या- खुद पर नियंत्रण रखकर आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव रहेगा। परिवार के किसी विवाद को हल करने में समय लग सकता है। किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी को समय देना पड़ सकता है। सामाजिक मोर्चे पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – नीला तुला- मज़बूत आर्थिक स्थिति के चलते महंगी चीज़ की खरीददारी में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर आज अपने मूड में नज़र आएंगे। सेहत को लेकर दी गई किसी की सलाह लाभदायक साबित होगा। परिवार के सदस्य कुछ ज़्यादा ही डिमांड कर सकते हैं। किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। किसी नए घर का मालिकाना हक मिल सकता है। व्यस्तता के चलते प्रेम संबंधों को समय देना मुश्किल होगा। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – हल्का हरा वृश्चिक- किसी डील को अपने पक्ष में करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर चीज़ों को गंभीरता से लें। सेहत के मोर्चे पर आपकी दृढ़ता फायदेमंद साबित होगी। खराब मूड के बावजूद घर का माहौल खुशनुमा रखने में सफल होंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर आगे बढ़ने के लिए किसी की सहायता की ज़रूरत है। किसी समारोह या पार्टी के निमंत्रण का मौका मिल सकता है। रिश्तों को कूटनीति से संभालने की ज़रूरत है। शुभ अंक – 10 शुभ रंग – ऑफ व्हाइट धनु- कार्यक्षेत्र पर कई चीज़ों को सुलझाने की ज़रूरत है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी बीमारी से मुक्ति मिलने की संभावना है। आज प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई निर्णय ना लें। पढ़ाई पर ध्यान देने की ज़रूरत है। आपका उदार स्वभाव किसी करीबी के सर्वश्रेष्ठ को बाहर लाएगा। प्रेम संबंधों में वादा करने से हिचकिचा रहे हैं। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – पीच मकर- कोई वित्तीय लेन-देन लाभदायक साबित होगा। पेशेवर मोर्चे पर किसी काम को पूरा करने में सफल होंगे। सेहत को लेकर जागरूक हो सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर किसी काम में व्यस्त रहेंगे. किसी खास वज़ह से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर कुछ नया सीखने को मिल सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर ज़्यादा ना सोचें। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – नेवी ब्लू कुंभ- धन कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर अधूरे पड़े कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। वज़न नियंत्रित करने को लेकर गंभीर हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के बढ़ते खर्चों से चिंतित हो सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाते समय आवागमन का उचित साधन ढूंढने की कोशिश करें। शैक्षणिक मोर्चे पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में निराशा से अच्छा प्रेम संबंधों का ना होना है। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – मैटेलिक ब्लू मीन- कार्यक्षेत्र पर अपने प्रदर्शन से सीनियर्स को प्रभावित करने में सफल होंगे। सेहत को लेकर जागरुक हो सकते हैं। कोई रुका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। घर पर आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। किसी समारोह में हिस्सा लेने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के लिए मेहनत करने की ज़रूरत है। प्यार करने वाले लोगों को किसी की बात का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – केसरिया


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...