Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 27 जनवरी 2021

Written by  PTC NEWS -- January 27th 2021 12:05 AM -- Updated: January 26th 2021 11:03 PM
आज का राशिफल 27 जनवरी 2021

आज का राशिफल 27 जनवरी 2021

Forecast for 27th Jan 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- खुद को गलत दिशा में जाने से रोकने की ज़रूरत है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन कठिन रहेगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। परिवार के लोग आपके समर्थन की सराहना करेंगे। बिजनेस ट्रिप पर जाने से अच्छे मौके मिलने की संभावना है। सेहत को लेकर किए गए प्रयास लाभदायक साबित होंगे। अपने साथी के साथ समय बिताकर खुशी महसूस होगी। शुभ अंक - 1 शुभ रंग - पीच वृषभ- लंबे समय बाद किसी से मिलने की इच्छा पूरी होगी। कार्यक्षेत्र पर अपनी सफलता से संतुष्टी महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित होने की ज़रूरत नहीं है। सेहतमंद रहने के लिए अनुशासित जीवनशैली अपना सकते हैं। आज जीवनसाथी ज़रूरत से अधिक प्यार दिखाएगा। ज़रूरत से ज़्यादा यात्रा पर जाना थकानभरा साबित होगा। कोई छुपा हुआ प्रेम संबंध बाहर आ सकता है। शुभ अंक - 18 शुभ रंग - केसरिया मिथुन- किसी का करियर बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। लोगों के संपर्क में रहने से नेटवर्किग का दायर बढ़ेगा। फिज़ूलखर्चों को कम से कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर काम की अधिकतता रहेगी। खानपान पर नियंत्रण और व्यायाम सेहत के लिए अच्छा रहेगा। जीवन में कुछ सकारात्मक होने की उम्मीद करेंगे। आपका साथी आपका झूठ पकड़ सकता है। शुभ अंक - 17 शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन कर्क- कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स की हां में हां मिलाने के भी अपने फायदे हैं। कार्यक्षेत्र पर आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी। स्वस्थ खानपान और एक्टिव जीवनशैली सेहत के लिए अच्छी रहेगी। शहर से बाहर किसी महत्वपूर्ण काम पर जाना पड़ सकता है। किसी नई जगह शिफ्ट होने के योग बन रहे हैं। काम से थोड़ा ब्रेक लेना मानसिक शांति देगा। व्यस्तता के चलते प्रेम संबंधों को समय देना मुश्किल होगा। शुभ अंक - 7 शुभ रंग - मजेंटा सिंह- आर्थिक रुप से आप खुद को मज़बूत स्थिति में पाएंगे। किसी सामाजिक समारोह में आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों और सहकर्मियों के साथ मज़ेदार समय बिताने का मौका मिलेगा। पढ़ाई में अपने अच्छे प्रदर्शन से बेहतर करने को प्रेरित होंगे। किसी जटिल काम को सबकी सतुंष्टी के लिए पूरा करने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों की शुरुआत के योग बन रहे हैं। शुभ अंक - 15 शुभ रंग - पीच कन्या- कार्यक्षेत्र चीज़ें सुचारु रुप से चलेगी। किसी के मददगार स्वभाव से काफी भावुक महसूस करेंगे। ध्यान भटकने के बावजूद छात्र पढ़ाई पर फोकस करने में सफल होंगे। अपनी बचत का सही उपयोग करने में सफल होंगे। यात्रा के अपने सभी विकल्प खुले रखें। परिवार में नकारात्मकता ना बढ़ने दें। किसी समारोह या यात्रा के दौरान प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक - 6 शुभ रंग - पर्पल तुला- व्यापारी लोग किसी नई चीज़ के लिए पैसा इकठ्ठा करने में सफल होंगे। पारिवारिक संबंधों को मज़बूत करने की सभी तारीफ करेंगे। कोई आपको आज इंतज़ार करवा सकता है। किसी नई जगह की शुरुआत के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। खानपान में किए गए बदलाव से वज़न कम करने में मदद मिलेगी। कोई प्रॉप्रर्टी आपके नाम हो सकती है। कोई प्रेम संबंध विवाह में बदल सकता है। शुभ अंक - 7 शुभ रंग - मजेंटा वृश्चिक- किसी चीज़ में निवेश करना लाभदायक साबित होगा। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए यात्रा पर जाना सफल रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी पकड़ मज़बूत करने में सफल होंगे। टीचर्स पढ़ाई में आपका समर्थन और मार्गदर्शन करेंगे। कोई नई घरेलू स्थिति जीवन में सकारात्मकता लाएगी। जॉब के सिलसिले में अपने साथी से दूर रहना पड़ सकता है। शुभ अंक - 5 शुभ रंग - ग्रे धनु- बदलाव को लेकर किए गए प्रयास सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर आपके द्वारा सुझाए गए आइडिया फायदेमंद रहेंगे। परिवार में सभी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। किसी प्रॉप्रर्टी से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है। किसी काम को जल्द से जल्द पूरा करने की ज़रूरत है। अपने साथी से अपने दिल की बात कहने के लिए सही मौका तलाशें। शुभ अंक - 1 शुभ रंग - पीच मकर- आपके शुभ चिंतक आपकी छवि सुधारने की हर संभव कोशिश करेंगे। कोई कानूनी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। किसी मंहगी चीज़ की खरीददारी की संभावना है। अपने शुभचिंतको के साथ संपर्क करने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों में कुछ सकारात्मक होने के योग बन रहे हैं। शुभ अंक - 4 शुभ रंग - पीला कुंभ- किसी चीज़ की आपकी क्वॉलिटी को मात देना मुश्किल होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी चीज़ को लागू करने का मौका मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलने की संभावना है। पढ़ाई में परिवार के किसी युवा का प्रदर्शन संतोषजनक रहेगा। प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई अच्छी डील मिल सकती है। किसी की सलाह को नज़रअंदाज़ ना करें। छुपकर प्यार करने वाले थोड़ा सतर्क रहें। शुभ अंक - 2 शुभ रंग - नारंगी मीन- सफल होने के लिए पहला कदम बढ़ाने की ज़रुरत है। कार्यक्षेत्र पर किसी महत्वपूर्ण काम की ज़िम्मेदारी मिल सकती है। वित्तीय स्थिति को मज़बूत करने में सफल होंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने के योग बन रहे हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई काम करने के लिए समय सही है। किसी सामाजिक काम का हिस्सा बनने से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपका मूड काफी रोमांटिक रहेगा। शुभ अंक - 17 शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...