Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 28 अक्टूबर 2020

Written by  PTC NEWS -- October 28th 2020 12:05 AM -- Updated: October 27th 2020 11:04 PM
आज का राशिफल 28 अक्टूबर 2020

आज का राशिफल 28 अक्टूबर 2020

Forecast for 28th Oct 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- आर्थिक रूप से खुद को स्थिर करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर अधूरे पड़े मामलों को सफलतापूर्वक सुलझाने में सफल होंगे। वज़न कम करने की कोशिश करने में सफल होंगे। कोई आपको किसी करीबी के खिलाफ भड़का सकता है। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। रिटायर लोग शांति से जीवनयापन करेंगे। अपने साथी के साथ समय बिताने से संबंध मज़बूत होंगे। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – कॉफी वृषभ- अपने रोजमर्रा के खर्चों से बचत करने में सफल होंगे। सर्विस सेक्टर से जुड़े लोगों को अडियल ग्राहकों से डील करना पड़ सकता है। सेहत के मोर्चे पर फिट रहना आपकी प्राथमिकता होना चाहिए। परिवार के किसी युवा की डिमांड को पूरा करने से पहले थोड़ा सोचें। परीक्षा की तैयारी कर रहे लोग पहले से ज्यादा कांफिडेंट महसूस करेंगे। किसी समस्या का सामधान काफी करीब है। किसी के साथ अपने संबंधों को मज़बूत करेंगे। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – इंडिगो मिथुन- कार्यक्षेत्र पर अपनी दृढ़ता के चलते स्थापित होने में सफल होंगे। किसी चीज़ में किया गया निवेश लाभदायक साबित होगा। वज़न कम करने में किसी की सलाह काफी काम आएगी। दूसरों के मामले में दखलअंदाज़ी ना करने से घर का माहौल शांत रहेगा। किसी ड्राइव पर जाना मज़ेदार साबित होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। युवा जोड़े घर को स्वंत्रत रूप से व्यवस्थित करने का निर्णय लेंगे। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – लेमन कर्क- अपने प्रयासों से काम में दिलचस्पी लेने में सफल होंगे। मज़बूत आर्थिक स्थिति के चलते खुशी महसूस होगी। सेहत को लेकर उठाए गए कद फिट रहने में मददगार साबित होंगे। परिवार के सदस्य आपकी सफलता पर खुश होंगे। शहर से बाहर किसी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन संतोषजनक रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर खुशी महसूस करेंगे। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – ब्राउन सिंह- स्थिर आय के चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करने की सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स से किसी स्थिति की रिपोर्ट कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को खुश देखकर अच्छा महूसस करेंगे। पढ़ाई में मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। प्रेम संबंधों को लेकर दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – सफेद कन्या- किसी साइड बिजनेस से अच्छा पैसा कमाने में सफल होंगे। मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक साबित होगा। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी या परिवार के किसी सदस्य की सलाह फायदेमंद रहेगी। किसी यात्रा को मज़ेदार बनाने की कोशिश करेंगे। प्रॉप्रर्टी को लेकर ज़्यादा चिंतित ना हों। आज आपका साथी आपकी बातों का ज़्यादा रिस्पांस नहीं देगा। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – एक्वॉ ग्रीन तुला- सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। वित्तीय चिंताएं जल्दी ही दूर होंगी। बिजनेस के सिलसिले में शहर से बाहर यात्रा पर जाना होगा। सेहत को लेकर जागरुक होंगे। परिवार के लोग आपका सहयोग करेंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर चीज़ें धीरे धीरे सुधरेंगी। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – बेबी पिंक वृश्चिक- किसी अच्छे काम के लिए दान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर आपके प्रदर्शन की सीनियर्स तारीफ करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए किसी फिटनेस क्लब को ज्वॉइन कर सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर खुशी का माहौल रहेगा। धन, यात्रा और प्रेम संबंधों से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। शैक्षणिक मोर्चे पर अपनी तरक्की को लेकर संतोष महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों को नए स्तर पर ले जाने की सोच सकते हैं। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन धनु- आर्थिक मामलों को सफलतापूर्वक संभाल लेंगे। कार्यक्षेत्र पर अचानक किसी स्थिति को समझदारी से संभालने में सफल होंगे। वजन नियंत्रित करने के लिए खानपान पर नियंत्रण करेंगे। किसी समारोह में परिवार से मिलना जुलना होगा। शैड्यूल में बदलाव के कारण किसी यात्रा का प्लान स्थगित करना पड़ेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर अपनी पसंद का विकल्प मिल सकता है। अपने प्यार का ध्यान आकर्षित करने के लिए मेहनत करनी होगी। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन मकर- अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर किए गए प्रयासों से तरोताज़ा महसूस करेंगे। परिवार के साथ मज़ेदार समय बिताने का मौका मिलेगा। सड़क मार्ग से यात्रा करते समय सतर्क रहें। शैक्षणिक मोर्चे पर अपने प्रदर्शन से संतुष्ट होंगे। आज आपका मूड काफी रोमांटिक रहेगा। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – लाल कुंभ- आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावाना है। कार्यक्षेत्र पर चीज़ों को सुधारने का मौका मिलेगा। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। परिवार को समय देने की कोशिश करें। किसी नई जगह यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर कोचिंग क्लासेस और ट्यूशन लेना मददगार साबित होगा। प्रेम संबंधो में स्थिरता आएगी। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – बेज़ मीन- जीवनशैली में किया गया बदलाव सेहत के लिए अच्छा रहेगा। बीमारियों से दूर रहने के लिए अपने खानपान पर नज़र रखें। कार्यक्षेत्र पर किसी महत्वपूर्ण काम में आपके मार्गदर्शन की ज़रूरत होगी। आपके प्रयासों से घर में शांति का माहौल रहेगा। किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी की आगे बढ़ने में मदद करेंगे। किसी अजनबी के साथ प्रेम संबंधों की शुरूआत हो सकती है। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – बेबी पिंक


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...