Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 29 दिसंबर 2020

Written by  PTC NEWS -- December 29th 2020 12:03 AM -- Updated: December 28th 2020 09:38 PM
आज का राशिफल 29 दिसंबर 2020

आज का राशिफल 29 दिसंबर 2020

Forecast for 29th Dec 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- कार्यक्षेत्र पर कुछ बदलावों के साथ समझौता करना पड़ सकता है। घर के कामों में मदद कर अच्छा महसूस करेंगे। शॉर्ट नोटिस पर विदेश यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। खानदानी पैसा या प्रॉप्रर्टी मिलने के योग बन रहे हैं। अपने साथी के साथ फ्लर्ट कर सकते हैं। सेहत के प्रति जागरुक होकर व्यायाम करने का निश्चय करेंगे। फिज़ूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – हल्का लाल वृषभ- कार्यक्षेत्र पर किसी ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आध्यात्मिकता की तरफ बढ़ते झुकाव के कारण मानसिक शांति मिलेगी। परिवार के किसी युवा के प्रदर्शन पर गर्व होगा। ऑफिस में अपने काम का श्रेय लेने के लिए मुखर होना होगा। अकेले लंबी यात्रा पर ना जाएं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। अपने साथी के साथ समय बिताकर रिलेक्स महसूस करेंगे। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – रोज़ी ब्राउन मिथुन- करियर में अच्छे ब्रेक का इंतज़ार कर रहे लोगों को इंतज़ार करना होगा। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करने की सोचेंगे। नवविवाहित जोड़ों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। कहीं यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है। अपने साथी से कुछ सवाल पूछने के लिए समय अच्छा है। पैसों की बचत पर ध्यान देने की ज़रूरत है। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – रॉयल ब्लू कर्क- मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा व्यापार लाने में सफल होंगे। अच्छी सेहत के लिए जंक फूड छोड़कर स्वस्थ खानपान की आदत अपनाएं। घर की पेंटिंग और सफाई के लिए गृहणियों को प्रोत्साहित करना होगा। आज सड़क मार्ग से यात्रा करने से बचने की कोशिश करें। कोई आपकी प्रॉप्रर्टी पर अपना दावा कर सकता है। आज आपकी रोमांटिक आकांक्षांओं के पूरे होने की संभावना है। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – बेज़ सिंह- कार्यक्षेत्र पर किसी विवाद को आसानी से संभालने में सफल होंगे। घर पर नकरात्मक माहौल के चलते तनाव का माहौल रहेगा। गाड़ी चलाते समय स्पीड़ पर नियंत्रण रखें। प्रॉप्रर्टी की किसी डील को करने के लिए दिन अच्छा है। साथी के मिलने में थोड़ी से देरी से परेशान हो सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए योग करना और ध्यान लगाना फायदेमंद रहेगा। किसी महंगी चीज़ में पैसा लगाने से पहले अच्छे से सोच लें। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – डार्क ग्रे कन्या- प्रोफेशनल्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। नियमित व्यायाम करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। घर में कुछ बदलाव कराने की सोच सकते हैं। कोई लंबी यात्रा बिना किसी अड़चन के पूरी हो जाएगी। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों में जल्दबाज़ी दिखाने से बचें। किसी के साथ अपने मतभेद दूर करने में सफल होंगे। आज आप प्यार में उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – आसमानी तुला- क्रिएटिविटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अवॉर्ड और सम्मान मिलेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। अच्छे दाम में शॉपिंग करने का मौका मिल सकता है। गृहणियां घर पर किसी बात को लेकर कुंठित महसूस कर सकती है। किसी टूरिस्ट स्थान पर यात्रा पर जाने की संभावना है। प्रॉप्रर्टी से जुड़ी किसी डील को करने में जल्दबाज़ी ना दिखाएं। किसी विशेष व्यक्ति से अपने दिल की बात शेयर करने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – पीला वृश्चिक- ऑफिस में आपके सहकर्मी आपका पूरा सहयोग करेंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी प्रॉप्रर्टी की डील को करने में समस्या हो सकती है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नवविवाहित जोड़े एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सेहत से जुड़ी समस्यां जल्द दूर होगी। किसी को दिया उधार वापिस लेने की कोशिश कर सकते हैं। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – बेज़ धनु- कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव रहेगा। परिवार आज आप पर ज़रूरत से ज़्यादा प्यार दिखा सकता है। किसी दूसरे शहर यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। कोई घर या प्रॉप्रर्टी आपके नाम आ सकती है। कोई आज आपसे मिलने के लिए बेचैन हो सकता है। प्रेम का प्रस्ताव मिलने की संभावना है। नौकरी में किए गए बदलाव से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – लेवेंडर मकर- कार्यक्षेत्र पर अपने बातचीत कौशल से दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के योग बन रहे हैं। पढ़ाई में लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होंगे। किसी लंबी रिलेशनशिप पर ध्यान देने की ज़रूरत है। सेहत को लेकर जागरुक हो सकते हैं। धन संबंधित समस्याएं नहीं होंगी। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – टरक्वॉइश कुंभ- किसी प्रोजेक्ट को चालू रखने के लिए पैसा लगाना होगा। विदेश यात्रा पर जाने की सोच सकते हैं। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों के लिए लाभदायक साबित होगा। किसी की खातिरदारी करने में काफी समय बर्बाद हो सकता है। नवविवाहित जोड़ों में कुछ मतभेद हो सकते हैं। वज़न कम करने के आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे। रुका हुआ पैसा वापिस पाने के लिए प्रयास करने होंगे। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – क्रीम मीन- कार्यक्षेत्र पर काम का अधिक दबाव महसूस करेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी के साथ लंबी यात्रा पर जाकर अच्छा लगेगा। प्रॉप्रर्टी की किसी डील को करने के लिए समय उपयुक्त है। दवाई में किए गए बदलाव का सेहत पर सकारात्मक असर पड़ेगा। एक दूसरे के साथ आपसी समझ के चलते रिश्ते मज़बूत होंगे। मोलभाव करने की अपनी क्षमता के चलते अतिरिक्त खरीददारी कर पाएंगे। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – गुलाबी


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...