Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 29 नवंबर 2020

Written by  PTC NEWS -- November 29th 2020 12:01 AM -- Updated: November 28th 2020 11:06 PM
आज का राशिफल 29 नवंबर 2020

आज का राशिफल 29 नवंबर 2020

Forecast for 29th Nov 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- नए दोस्त बनने से दोस्ती का दायरा बढ़ेगा। दूसरों की मदद करना आपके स्वभाव में है। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। प्रोफेशनल्स अपनी क्लाइंट्स बढ़ाने में सफल होंगे। परिवार के साथ किसी ड्राइव पर जाना मज़ेदार होगा। किसी लोन को पास करना मुश्किल नहीं होगा। अपने साथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते है। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ग्रे वृषभ- कहीं छुट्टियों पर जाने के लिए समय अच्छा चल रहा है। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। आपको परिस्थितयों को जल्दी बदलना सीखना होगा। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। किसी चीज़ में निवेश से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है। परिवार के किसी युवा पर गर्व महसूस होगा। अपने साथी के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल होगा। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – रॉयल ब्लू मिथुन– सामाजिक मोर्चे पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। क्रिएटिविटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी समारोह के बारे में सोचकर उत्साहित महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर किए गए प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। विदेश घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने में सफल होंगे। एक वादा आपको किसी के करीब ला सकता है। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – टरक्वॉइश कर्क- व्यवसायिक लोग एक डील पाने में सफल होंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी के साथ अच्छा करने का अच्छा ही परिणाम मिलता है। अपने करीबियों में आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा को प्राप्त कर सरकारी नौकरी मिलने के योग हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। अपने साथी से दिल की बात कहने में हिचकिचाहट महसूस करेंगे। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – हरा सिंह- किसी प्रोजेक्ट में सफलता के योग बन रहे हैं। आज आप काफी फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। विपरीत हालातों में भी सकारात्मक रहें। सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। सामाजिक मोर्चे पर लोगों के संपर्क में बने रहने का प्रयास करेंगे। रिलेशनशिप में चले आ रहे मतभेदों को जल्द खत्म करने की कोशिश करें। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – लेवेंडर कन्या- सामाजिक मोर्चे पर अच्छे संबंध बनाने का प्रयास करेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रॉप्रर्टी की किसी डील को करने से पहले मार्केट जांच लें। बिजनेस में किसी भी तरह की पार्टनरशिप ना करें। किसी प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट में दाखिला मिल सकता है। शेयर मार्केट से धन लाभ की संभावना है। अपनी बातों से अपने साथी का मूड ठीक करने में सफल होंगे। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – ब्लूइश ग्रीन तुला- आसपास चल रही चीज़ों के कारण सकारात्मक महसूस करेंगे। किसी नई नौकरी में पॉवर और अधिकार का आनंद उठाएंगे। घर का माहौल खुशनुमा बनाने में सफल होंगे। पढ़ाई में आपकी मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे। धन संबंधित समस्या नहीं होगी। वज़न नियंत्रित करने के लिए व्यायाम करने की सोच सकते हैं। आपका विनम्र स्वभाव रिश्तों का मज़बूत करने में मदद करेगा। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – मजेंटा वृश्चिक- सामाजिक कामों का हिस्सा बनकर संतोष महसूस होगा। किसी नई जगह आने जाने में समस्या नहीं होगी। किसी समारहो में शामिल होने की संभावना है। पैसों की बचत करने की सोच सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र का माहौल काफी खुशनुमा होगा। अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर दिन संतोषजनक रहेगा। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – पैरेट ग्रीन धनु- आज आपका साथी आपको कोई सरप्राइज़ दे सकता है। लंबे समय बाद किसी करीबी से मिलना हो सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट की योजना में व्यस्त रहेंगे। बिजनेस के काम के लिए विदेश जाने की योजना बना सकते हैं। फिज़ूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। जीवनसाथी को भावनात्मक सहयोग की ज़रूरत होगी। नवविवाहित जोड़े एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शुभ अंक – 16 शुभ रंग – ऑफ व्हाइट मकर- कार्यक्षेत्र पर आपके सुझावों को अपनाया जा सकता है। पारिवारिक मतभेद शांति के साथ सुलझ सकते हैं। किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। वित्तीय मोर्चे पर अपने सभी विकल्प खुले रखें। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मिली सफलता पर माता-पिता गर्व करेंगे। रोमांटिक मोर्चे पर कोई सरप्राइज मिल सकता है। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – सफेद कुंभ- किसी योजना पर काम करने के लिए दिन अच्छा है। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को ना कर पाने का जबाव देना पड़ सकता है। पुराने दोस्तों से मिलने जाना मज़ेदार साबित होगा। किसी प्रॉप्रर्टी से जुड़े कागज़ात मिल सकते हैं। कोई आपसे मिलने आ सकता है। अपने साथी के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – पीच मीन- प्रोफेशनली दिन संतोषजनक रहेगा। आय में वृद्धि के चलते लाभ के योग बन रहे हैं। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी सीनियर को प्रभावित करने का मौका मिल सकता है। किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना फायदेमंद रहेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों को लेकर दिन संतोषजनक रहेगा। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – मरुन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...