Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 2 जुलाई 2021

Written by  PTC NEWS -- July 02nd 2021 12:01 AM -- Updated: July 01st 2021 10:19 PM
आज का राशिफल 2 जुलाई 2021

आज का राशिफल 2 जुलाई 2021

Forecast for 2nd July 2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com URL: http://www.premastrologer.com मेष कई तरह की प्रतिबद्धताओं का दबाव रहने के बावजूद व्यायाम का रुटिन नियमित रहेगा। फायदे में चल रहे किसी वेंचर के कारण आपका बैंक बैलेंस मजबूत रहने की उम्मीद है। प्रोफेशनल क्षेत्र में कठिन परिस्थिति में होने वाले काम की गति पर नजर बनाए रखना होगा। परिवार के किसी सदस्य को आपके मदद की जरुरत पड़ने वाली है,आपको संभालना चाहिए। नौजवान लोग कहीं सैर सपाटे पर जाने की प्लानिंग करेंगे,दिन रोमांचक रहने की उम्मीद है। पैतृक संपत्ति को बंटवारा सभी पक्ष के लिए संतोषजनक रहने की संभावना है,निश्चिंत रहें। पढाई में आपको तत्काल ध्यान देने की जरुरत है,प्रदर्शन सुधारना अतिआवश्यक लग रहा है। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : मेटालिक ब्लू वृष संतुलित खान पान लेना शुरु कर सकते हैं,सेहत के लिए उचित कदम साबित होगा। वित्तीय स्तर पर थोड़ी समस्या हो सकती है लेकिन इसका सही मैनेजमेंट कर पाएंगे। कुछ लोगों के लिए एक छोटा सा ब्रेक निकालना मुश्किल लग रहा है,प्रयास करते रहें। परिवार में बड़ी खुशी की खबर मिलने वाली है,उत्सव का माहौल रहने की उम्मीद है। आप में से कुछ लोग ऐतिहासिक या धर्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का विचार करेंगे। नए खरीदे गए मकान में शिफ्ट होने का मन बना सकते हैं,इसकी तैयारी में व्यस्त रहेंगे। समय पर किसी असाइनमेंट को जमा कर आप शर्मिंदगी की स्थिति से बच सकते हैं। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : लाल मिथुन पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ महसूस करने वाले लोग अपनी सेहत में सुधार महसूस करेंगे। आर्थिक स्तर पर खुद को सुरक्षित करने के लिए प्रयास करना होगा,खर्च स्वतः कम नहीं होता। प्रोफेशनल स्तर पर कुछ अलग करने के लिए आपको अग्रसर होना पड़ेगा,तभी बात बनेगी। परिवार के लोगों का गेट टुगेदर करवाए जाने के प्लान को ठंडा रिस्पांस मिलने की उम्मीद है। जिनके पास अपनी गाड़ी है वो आज कहीं दूसरे शहर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा विवाद कोर्ट कचहरी तक पहुंच जाने की संभावना बन रही है। पढाई के क्षेत्र में अपनी लगन और मेहनत से कुछ असंभव लगने वाली उपलब्धि हासिल करेंगे। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : सिल्वर कर्क लंबे समय से परेशान करने वाली किसी बीमारी को घरेलू उपचार जड़ से खत्म कर देगा। वर्तमान समय में आप लक्जरी लाइफ की उम्मीद नहीं कर सकते, हौसला बनाए रखें। प्रोफेशनल स्तर पर अपने अच्छे व्यवहार से सबके साथ अच्छा तालमेल रख सकते हैं। किसी करीबी की मदद से परिवारिक जिम्मेदारी और काम को आसान बना पाएंगे। जो लोग शार्ट वेकेशन पर जा रहे हैं वो सुनहरी यादों और रोमांच से भरपुर होकर आएंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित रुका हुआ पेपर वर्क अब पूरा कर लिए जाने की उम्मीद नजर आ रही है। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : पिच सिंह हाल ही में शुरु किया गया डाइट प्लान आपकी सेहत के साथ तालमेल बिठा लेगा। अचानक आने वाला कोई खर्चा आज आपके बजट को बिगाड़ सकता है,सतर्क रहें। किसी बड़े क्लाइंट से रिलेशन बनने वाला है, इससे बिजनेस को बहुत फायदा होगा। आज जीवनसाथी घरेलू जिम्मेदारियों में आपका हाथ बटाकर सरप्राइज कर सकता है। किसी विशेष यात्रा आपके लिए बेहद रोमांचक और अनुभव बढाने वाला साबित होगा। प्रॉपर्टी के विवाद में फंसे लोगों को कोई संतोषजनक रास्ता मिल जाएगा,निश्चिंत रहें। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : क्रीम कन्या सेहत के प्रति लापरवाह रहने का असर दिख सकता है,समय रहते सतर्क हो जाएं। वित्तीय स्तर पर आ रही समस्याएं जल्द दूर हो जाने वाली है,आमदनी बढ सकती है। कार्यस्थल पर आपके द्वारा लिया गया निर्णय धमाकेदार रहेगा,आगे जाने के संकेत हैं। घरेलू स्तर पर हो रहे साकारत्मक बदलाव से प्रसन्नचित रहने की उम्मीद दिख रही है। फिजिकल फिटनेस किसी जोखिम वाले गतिविधि में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करेगा। प्रॉपर्टी डिलिंग में अच्छे बार्गेनिंग का लाभ मिलने वाला है,होशियारी से बात बन सकती है। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : इंडिगो तुला हेल्थ फूड और एनर्जी ड्रिंक आपकी उर्जा और ताजगी बरकरार रखने में सहायता करेगा। पैसे से संबंधित किसी समस्या का निदान मिल जाएगा,राहत और संतोश का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने शब्द के प्रति विशेष सावधान रहने की जरुरत है,बात बिगड़ने के संकेत हैं। घर के माहौल में सुकून महसूस करने का अवसर मिलेगा,इसे बनाए रखने का प्रयास करेंगे। आपको आज ऐसी किसी यात्रा में साथ निभाना होगा जिसमें आपकी कोई दिलचस्पी नहीं है। आप में से कुछ लोग जल्द ही अपना घर खरीदने का सपना साकार करने जा रहे हैं,तैयार रहें। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : लेवेन्डर वृश्चिक सेहत को लेकर चिंतित चल रहे लोगों को राहत से भरी कोई खबर मिलने की उम्मीद है। वित्तीय स्तर पर आगे की प्लानिंग या निवेश के लिए विशेषज्ञ से मशविरा ले सकते हैं। किसी यात्रा से आपको लाभ मिलने की उम्मीद है,नए क्लाइंट मिलने की अपेक्षा रख सकते हैं। रियल स्टेट मार्केट में काम करने वालों के लिए आज अच्छा दिन रहेगा,कोई बड़ा सौदा संभव है। पढाई के क्षेत्र में जिस फोकस की कमी महसूस कर रहे थे उसे हासिल करना आसान हो जाएगा। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : गोल्डेन धनु जो लोग अपने मेडिकल रिपोर्ट को लेकर डरे हुए थे ,उनका स्थिति राहत देने वाली है। किसी करीबी की आर्थिक मदद करने के लिए सोचना नहीं पड़ेगा,उधार दे सकते हैं। किसी से मिली सलाह प्रोफेशनल स्तर पर निर्णय लेने में सहायक साबित होने वाली है। प्रोफेशल स्तर पर व्यस्तता रहने वाली है,परिवार के लिए समय नहीं निकाल सकेंगे। निरंतर यात्रा करने से आपके लिए किसी शानदार अवसर का रास्ता खुलने वाला है। पढाई के क्षेत्र में अपनी कमजोरी को परख कर उसे दूर करने का प्रयास करेंगे। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : ब्लू मकर नियमित व्यायाम आपके फिट और उर्जावान बने रहने का मूलमंत्र साबित होगा। वित्तीय स्थिति के अनुसार बजट बनाकर चलेंगे तो बैंक बैलेंस का संतुलन बना रहेगा। प्रोफेशनल स्तर पर चल रहे किसी प्रोजेक्ट को लेकर आपको सराहना मिलने वाली है। नवविवाहित जोड़े के बीच छोटा सामंजस्य घरेलू स्थिति में बड़ा परिवर्तन ला सकता है। यात्रा के जरिये आप मकसद हासिल करने में कामयाब हो सकते हैं,प्रयास जारी रखें। प्रॉपर्टी का विवाद अब सुलझा जाने वाला है,फैसला आपके पक्ष में रहने की संभावना है। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : सफेद कुंभ स्वास्थ के स्तर पर आज आपको कोई परेशानी नहीं रहने वाली ,निश्चिंत रहें। बिना किसी अतिरिक्त प्रयास के आपकी आमदनी बढने के संकेत दिख रहे हैं। प्रोफेशनल स्तर पर अपने बारिक समझ और सतर्कता से गलती करने से बचेंगे। पुराने मित्र के मिलने आने की संभावना है,बचपन की यादों में खोना रोचक होगा। किस के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बन रहा है,जी खोलकर मस्ती किया जाएगा। प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो जाएगा,आपकी जीत सुनिश्चित लग रही। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : क्रीम मीन सेहतमंद रहने के लिए उचित रास्ते अपना सकते हैं,स्वास्थ आपकी प्राथमिकता रहेगी। वित्तीय स्तर पर आपके लिए अच्छे संकेत हैं,मार्केट के उतार चढाव से बचे रह सकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर आज आपका काम लोगों के लिए अनुकरणीय रहने की उम्मीद है। परिवार में चलने वाला कोई विवाद सुलझा लिया जाएगा,फैसले से सभी संतुष्ट नजर आएंगे। ट्रैफिक रुल तोड़ने के लिए नहीं बनते, इसे याद रखना होगा वर्ना मुसीबत में पड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी के संबंध में मिला साकारात्मक टिप्पणी आपके उत्साह को कई गुणा बढा सकती है। पढाई के क्षेत्र में आपके द्वारा शानदार प्रदर्शन किए जाने की संभावना है,उत्साहित रहेंगे। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : डार्क ग्रे


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...