Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 2 जून 2021

Written by  PTC NEWS -- June 02nd 2021 12:11 AM -- Updated: June 01st 2021 10:16 PM
आज का राशिफल 2 जून 2021

आज का राशिफल 2 जून 2021

Forecast for 2nd June 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष संतुलित खानपान के जरिये आपकी सेहत परफेक्ट रहने वाली है,इसका आनंद लें। जिस लोन के लिए आपने आवेदन दिया था उसके पास हो जाने की उम्मीद है। बिजी शेड्यूल और ज्यादा काम की वजह से आज आपकी परेशानी बढने वाली है। परिवार में आज बहुत कुछ अच्छा होने की संभावना है,रोमांच के लिए तैयार रहें। आप में से कुछ लोग दोस्तों के साथ एक रोमांचक रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आज कोई पुश्तैनी प्रॉपर्टी आपके नाम पर ट्रांसफर होने की उम्मीद नजर आ रही है। शुभ अंक : 15 शुभ रंग : फिरोजा वृष खाने पीने की अच्छी आदत अपनाकर आप छोटी छोटी बीमारी को दूर रख सकते हैं। व्यापार करने वालों को अपनी फिजूलखर्ची को रोकने पर ध्यान देने की जरुरत है। प्रोफेशनल स्तर पर आज कुछ नया होने की संभावना है,इसे लेकर उत्साहित रहेंगे। कुछ ऐसी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं जिस पर परिवार को आप पर गर्व होगा। यात्रा के शौकिन लोगों को जल्द ही सपना पूरा करने का अवसर मिलने वाला है। यदि आप किसी काम का अच्छा परिणाम चाहते हैं तो समय और उर्जा देनी होगी। शुभ अंक : 1 शुभ रंग :मरुन मिथुन कुछ दिनों से चल रही आर्थिक समस्या जल्द ही दूर हो जाने के संकेत हैं। प्रोफेशनल स्तर पर सभी जटिलताओं को पार कर उंचाई पर पहुंचने वाले हैं। परिवार में कोई आपका विरोध कर बड़ों के साथ संबंध खराब कर सकता है। कफ कोल्ड जैसी मौसमी समस्या से जल्द ही राहत मिल जाने की उम्मीद है। आप लाइक माइंडेड लोगों के साथ खूबसूरत लांग ड्राइव के लिए जा सकते हैं। जमीन खरीद कर उस पर निर्माण कार्य कराए जाने की संभावना लग रही है। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : लाल कर्क सेहतमंद रहने के लिए अपनाए गए विकल्प से फिट और उर्जावान बने रहेंगे। सही जगह किए गए निवेश से लाभ होगा,आर्थिक स्तर पर मजबूत हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा लाए गए बदलाव से सबआर्डिनेट की सराहना मिलेगी। परिवार के साथ की जाने वाली बड़ी यात्रा सुखद और यादगार रहने की उम्मीद है। आप में से कुछ लोग एक छोटा सा वेकेशन प्लान कर सकते हैं,बैग तैयार रखें। जो लोग प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे उन्हें उचित रेट का सौदा मिल सकता है। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : ब्लूइश ग्रीन सिंह बिना सोचे समझे किया गया घरेलू उपाय फायदे से ज्यादा नुकसान कर सकता है। जिस पैसे के मिलने का इंतजार कर रहे हैं उसमें अभी और वक्त लगने वाला है। सरकारी नौकरी करने वालों को एरियर बढने से संबंधित कोई खबर मिल सकती है। रिश्तेदार या दोस्तों से मिलने जाकर आज आप बेहद रोमांचक दिन बिताने वाले हैं। लंबी यात्रा पर जाने के लिए किसी का साथ मिल जाना आपके लिए बेहतर रहेगा। प्रॉपर्टी का मामला आपसी सहमति द्वारा संतोषजनक रुप से सुलझा लिया जाएगा। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : मरुन कन्या परिवार के नौजवान जिम और संतुलित डाइट अपनाकर लाइफस्टाइल बदलना चाहेंगे। आप में से कुछ लोग आज कहीं से बड़ी आमदनी होने की उम्मीद रख सकते हैं। प्रोफेशनल क्षेत्र में लगन और खास आइडिया के जरिये आपकी तरक्की होने वाली है। गृहणियां घर के माहौल को साकारात्मक और खूबसूरत बनाए रखने का प्रयास करेंगी। यात्रा पर जाने के लिए किसी मित्र का साथ मिल जाना सफर को रोचक बना देगा। प्रॉपर्टी के मामले में आपको दिया गया कोई ऑफर मना कर पाना असंभव लग रहा। ड्राइव सीख रहे लोग जल्द ही अकेले ड्राइव करने की हिम्मत जुटाएंगे,प्रयास जारी रखें। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे तुला नियमित व्यायाम और संतुलित खानपान से आपका फिटनेस मेंटेंन रहने वाला है। जो लोग कई श्रोत से लोन एकट्ठा करने का प्रयास कर रहे हैं वो सफल रहेंगे। नए व्यवसायी जल्द ही अच्छा प्रोफिट बनाना शुरु कर सकते हैं,प्रयास जारी रखें। जल्दबाजी या बिने सोचे समझे की गई खरीददारी घर का बजट बिगाड़ सकती है। बिजनेस ट्रिप पर इतने भी काम का बोझ लेना सही नहीं जो संभालना मुश्किल हो। अच्छी प्लानिंग के जरिये किसी समाजिक समस्या का हल निकालने में सफल होंगे। शुभ अंक : 15 शुभ रंग : गहरा लाल वृश्चिक आमदनी बनी रहे इसके लिए आपको अपने विचार को धरातल पर लाना होगा। व्यवसायी अपने उत्पाद के जरिये बाजार में पैर जमाने में सफल साबित होंगे। परिवार के लोग आपकी आवश्यकता पूर्ति के लिए सजग नजर आने वाले हैं। आप अपने ऑफिसियल ट्रिप को रोमांचक ट्रिप में बदलने का हुनर रखते हैं। संपत्ति को लेकर हुए बातचीत में आपके रुख की पुष्टि हो जाने की संभावना है। आपके लापरवाही से सामने आया कोई अच्छा मौका हाथ से फिसल सकता है। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : लाइट ग्रे धनु खानपान में साकारत्मक परिवर्तन लाने का फायदा आपको नजर आने वाला है। अतिआवश्यकता में दिया गया लोन आवेदन पास हो जाने के संकेत दिख रहे हैं। आपको आपके कलात्मक काम के लिए प्रशंसा और प्रोत्साहन मिलने वाला है। परिवार के किसी सदस्य से आमने सामने मिलना कठिन होने की संभावना है। दोस्त के घर मिलने जाना बेहद मनोरंजक होगा,खुशनुमा दिन बिताने वाले हैं। समाजिक क्षेत्र में बिना कोई निःस्वार्थ भाव से आपकी मदद कर सकता है। शुभ अंक : 15 शुभ रंग : फिरोजा मकर आप अपनी दिनचर्या में व्यायाम के लिए जगह बनाने का प्रयास करेंगे। फिजूलखर्ची से बचने के लिए आपको निरंतर प्रयास करने की जरुरत होगी। प्रोफेशनल क्षेत्र में कोई मुद्दा उठाने से पहले इसके लिए समर्थन हासिल करें। परिवारिक सभी समस्याओं को हल कर सुकून और राहत महसूस कर सकते हैं। किसी खास जगह पर घूमने जाना आपको तरोताजा और सक्रिय रखने वाला है। अपनी संपत्ति का पेपर सही प्रकार से मैनेज करके रखना अति आवश्यक है। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : क्रीम कुंभ बीमार चल रहे लोगों की सेहत में जल्द ही अच्छे सुधार की उम्मीद है। कोई लक्जरी सामान खरीदने में सक्षम हैं,शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। मार्केटिंग के लोगों के लिए अपना प्रोडक्ट सेल करना आसान नहीं होगा। परिवार में आपके योगदान से अच्छी आर्थिक उन्नति की उम्मीद है। प्रॉपर्टी के विवाद को आप अपनी समझदारी से सुलझाने में सक्षम रहेंगे। किसी प्रतियोगिता में बैठने जा रहे लोगों को कड़ी मेहनत की जरुरत है। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : सिल्वर मीन आज आप अपना खाना हल्का रखें,पाचन अनुकूल रहे इसके लिए जरुरी है। आपकी आमदनी अकस्मात बढने से आप बेहद उत्साहित महसूस करने वाले हैं। प्रफेशनल स्तर पर सुरक्षित रहने के लिए आपको अपना कौशल बढाना होगा। परिवार में कोई अच्छी खबर मिलने से खुशी का माहौल रहने की उम्मीद है। घर से बाहर जाकर कोई साहसिक कारनामा करने से रोमांचित महसूस करेंगे। पुश्तैनी संपत्ति में आपको हिस्सा मिलने की संभावना बन रही है,तैयार रहें। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : लाल


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...