Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 2 अक्टूबर 2021

Written by  PTC NEWS -- October 02nd 2021 12:01 AM -- Updated: October 01st 2021 11:01 PM
आज का राशिफल 2 अक्टूबर 2021

आज का राशिफल 2 अक्टूबर 2021

Forecast for 2nd Oct 2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com Url: http://www.premastrologer.com Contact: Panchkula: +91-172-2562832, 2572874 Delhi: +91-11-47033152, 40532026 मेष- राष्ट्रीय अवकाश होने के बाद भी बॉस को प्रभावित करने के लिए काम करेंगे। स्कूल की तरफ से किसी ट्रिप जाना मज़ेदार साबित होगा। किसी प्रॉप्रर्टी को निवेश के लिहाज़ से खरीद सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए लोगों को पूर्वाग्रह वाली नज़रों से देखना छोड़ें। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने की संभावना है। समय के साथ आपके साथी के साथ आपके संबंध मज़बूत होंगे। शुभ अंक – 2 शुभ रंग - हरा वृषभ- आज आपका बॉस किसी महत्वपूर्ण काम के लिए आप पर विश्वास करेगा। प्रोफेशनल शिक्षा के लिए ऐजुकेशन लोन लेने की सोच सकते हैं। परिवार के किसी ज़िद्दी बच्चे को हॉस्टल भेजना कठिन निर्णय होगा। हॉस्टल का निर्णय लेने पर बच्चे को समझाने की कोशिश करें। किसी नई कार को खरीदने के लिए बजट से बाहर जाने से बचें। अपने साथी के साथ संबंधों को नए स्तर पर ले जाने की सोच सकते हैं। शुभ अंक – 6 शुभ रंग - क्रीम मिथुन- कार्यक्षेत्र पर दूसरे डिपॉर्टमेंट्स के साथ अच्छे से तालमेल बिठाकर चलेंगे। पिछले साल के पेपर्स हल करने के लिए किसी के मार्गदर्शन की ज़रूरत होगी। अपनी कॉलोनी के किसी समारोह में हिस्सा लेना मज़ेदार रहेगा। सस्ते हवाई टिकट के चलते परिवार के साथ यात्रा पर जाने की सोच सकते हैं। रिलेशनशिप में एक दूसरे का सम्मान करना सीखें। शुभ अंक – 22 शुभ रंग - आसामनी कर्क- परिवार के सदस्य के चरित्र को लेकर चल रही अफवाहों को दबाने का प्रयास करें। किसी डील को करने के लिए विदेश जाना पड़ सकता है। किसी किराएदार को घर खाली करने के लिए लीगल नोटिस भेजने की सोचेंगे। अपने साथी की यादों को याद कर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 4 शुभ रंग - गुलाबी सिंह- नई नौकरी शुरु कर रहे लोग सहकर्मियों को काफी मददगार पाएंगे। माता-पिता बच्चों की प्रोफेशनल एजुकेशन के लिए निवेश कर सकते हैं। किसी रोग के लक्षण देखकर घबराहट हो सकती है। किसी चीज़ में निवेश करना लाभदायक साबित होगा। बढ़े किराए के चलते यात्रा का प्रोग्राम स्थगित करना पड़ेगा। अपने जीवनसाथी को ताना मारने से बचें। शुभ अंक – 3 शुभ रंग - पीच कन्या- रिसर्च से जुड़े लोगों के सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्पोर्ट्स कोटे से एडमिशन पाने वाले लोगों को मेहनत करने की ज़रुरत होगी। किसी नए कोर्स, डांस या म्यूज़िक क्लास को ज्वॉइन करने की सोच सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की सेहत पर ध्यान देने की ज़रुरत है। अपने साथी से नाराज़गी के कारण संबंधों में खटास आ सकती है। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – पैरेट ग्रीन तुला- आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने पर चिंतित ना हों। देश का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ी विदेश में अपनी डाइट का ख्याल रखें। स्कूल के समारोह में अपनी प्रतिभा और क्रिएटिविटी से सभी को अचंभित करेंगे। कार्यक्षेत्र पर छुट्टियां पाने के लिए सतर्कता से पूछने की ज़रुरत है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। अपने साथी के साथ बाहर घूमने जाने से प्यार बढ़ेगा। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – हल्का लाल वृश्चिक- किसी चीज़ को बेचने की सोच रहे लोगों को अप्रत्याशित लाभ होने की उम्मीद है। किसी सकारात्मक व्यक्तित्व के व्यक्ति के आने से घर का माहौल खुशनुमा होगा। निजी कामों को पूरा करने के लिए छुट्टी लेने की सोच सकते हैं। बच्चों के स्कूल प्रोजेक्ट को पूरा कराने में व्यस्त हो सकते हैं। किसी ट्रिप पर जाना स्थगित हो सकता है। आज आपका साथी आप पर प्यार दिखा सकता है। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – रोज़ धनु- क्लासमेट्स की बातों में आने से बचें और सभी चीज़ों का रिवीजन करें। किसी आउटडोर गेम को खेलने के लिए स्टेमिना बढ़ाने की ज़रुरत है। किसी करीबी रिश्तेदार के घर आने की संभावना है। बॉस के पसंदीदा व्यक्ति के साथ संबंध ना बिगाड़ें। अपने साथी के साथ संबंधों में कुछ नया करने की कोशिश करें। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – टील मकर- सेहत को लेकर किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किसी फाइनेंशियल एक्सपर्ट की सलाह मानने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। किसी प्रॉप्रर्टी या गोल्ड में निवेश करना बेहतर विकल्प साबित होंगे। कोई बुज़ुर्ग बीमारी का झूठा बहाना बनाकर आपको घर में रोक सकता है। अपने अकेलेपन को भगाने के लिए रास्ते ढूंढ़ सकते हैं। जीवनसाथी आपकी स्थिति को समझेगा और पूरा सपोर्ट करेगा। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – हल्का नीला कुंभ- अपनी गलती को छुपाने से अच्छा होगा कि आप उसे ईमानदारी से स्वीकार करें। स्कूल के किसी समारोह के लिए चयन होना गर्व की बात होगी। परिवार के साथ किसी आउटिंग का प्लान बना सकते हैं। किसी को दिया गया उधार वापिस मिलेगा। अपने साथी की सामाजिक छवि को सुधारने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – मरुन मीन- दूसरे शहर में काम पर जाने की सोच रहे लोग वर्क फ्रॉम होम की सोच सकते हैं। दोस्तों के चक्कर में कोविड से जुड़ी सावधानी लेना ना छोड़ें। किसी यात्रा के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ मिल सकते हैं। नए शहर में शिफ्ट हुए लोगों को रहने के लिए उचित स्थान मिल जाएगा। पैसों की बचत के लिए खर्चों पर अंकुश लगाएं। अपने साथी की भावनाओं को समझकर प्यार दिखाएंगे। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – सिल्वर


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...