आज का राशिफल 30 दिसंबर 2021
Forecast for 30.12.2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com URL: http://www.premastrologer.com Contact: Panchkula: 91-172-2562832, 2572874 Delhi: 91-11-47033152, 40532026 मेष मेष राशि वाले लोग अपने सहज और साहसी व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। वित्तीय स्तर पर प्रगति भले ही न हो पर एक संतोषजनक स्थिति बनी रहेगी। आप आकर्षण का केंद्र बने रहना चाहते हैं खासतौर पर जब अपनों के पास हों। सामने आई चुनौतिपूर्ण स्थिति का सामना करते हुए अपनी क्षमता का पता चलेगा। जुंबा योगा या कोई अन्य डांस करना भी आपको सक्रिय और फिट रखने वाला है। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : गहरा हरा वृष एक विलासितापूर्ण जीवन होने के बावजूद आपका झुकाव आध्यात्म की तरफ रहेगा। वित्तीय स्तर पर आज का दिन शुभ रहने वाला है,किसी तरह का लेन देन फायदेमंद है। वृष राशि वालों के लिए उनका परिवार सबसे पहले आता है,उनके प्रति अपार प्रेम रखेंगे। कार्यक्षेत्र में आज का दिन अनुकूल रहने वाला है ,आपके काम की सराहना होने वाली है। आज आप थकान और सुस्ती का एहसास करने वाले हैं, खासतौर पर सुबह के समय में । शुभ अंक : 9 शुभ रंग : क्रीम मिथुन आप किसी परिस्थिति को हेरफेर और कुटनीति से अपने पक्ष में करने में माहिर दिखेंगे। आज आपको किसी तरह के प्रॉपर्टी डील या बड़े ट्रांजेक्शन से बचना चाहिए,ध्यान रखें। परिवार के प्रति आप जितनी भावना दिखाते हैं उससे कहीं ज्यादा उनकी परवाह करते हैं। कार्यक्षेत्र में आप परेशानी दूर करने वाले की भूमिका में रहेंगे सभी आपसे सलाह लेना चाहेंगे। अपने आप को ज्यादा थकाना सही नहीं है, नियमित अंतराल पर आराम करते रहना होगा। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : लाल कर्क आप एक संवेदनशील और भावुक इंसान हैं जो किसी बात को दिल से लगा लेते हैं। आज आप अपने बिजनेस के विस्तार के विषय में विचार कर सकते हैं अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करना सही कदम साबित होने वाला है,बेझिझक आगे बढ सकते हैं। घरेलू मामले में आज का दिन समान्य रहेगा, मिश्रित भावनाओं को महसूस कर सकते हैं। आज आपको अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा देर तक ऑफिस में रुकना पड़ सकता है। हेल्दी डाइट और नियमित व्यायाम का फायदा अब आपकी फिटनेस में नजर आएगा। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : फिरोजा सिंह सिह राशि वालों के उपर सूर्य का प्रभाव होता है आप जहां रहेंगे एक अलग पहचान होगी। वित्तीय स्तर पर आज उतार चढाव लगा रहेगा ,किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है। जीवनसाथी और बच्चों द्वारा स्वयं की प्राथमिकता को ही महत्व देना आपको मायूस करेगा। आपके सामने कोई चुनौतीपूर्ण कार्य आ जाने से आपका स्किल और निखरने की उम्मीद है। आज आप अपने अच्छे स्वास्थ की वजह से पूरी दुनियां जीतने का मनोबल रख सकते हैं। शुभ अंक : 18 शुभ रंग :सफेद कन्या आप एक सहयोगी प्रवृति के इंसान हैं ,हर किसी की छोटी बड़ी जरुरत को पूरा करते हैं। दोस्त के द्वारा कोई अच्छी डील ऑफर किए जाने की उम्मीद है,आप भरोसा कर सकते हैं। आज किसी खास वजह से अपने करीबी लोगों से थोड़ी दूरी बनाकर रखना पड़ सकता है। प्रोफेशनल स्तर पर आज का दिन शानदार रहेगा,अपने काम को लेकर संतुष्ट रहने वाले हैं। आपको प्रमोशन मिलने की उम्मीद दिख रही है हलांकि इसकी वजह से यात्राएं करनी होगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण शाम तक काफी थका हुआ महसूस करने वाले हैं, अपना ध्यान रखें। शुभ अंक : 7 शुभ रंग :ऑलिव ग्रीन तुला बैलेंस बनाकर चलने की इच्छा रखने वालों के लिए आज कोई निर्णय लेना कठिन होगा। पूर्व में किए गए निवेश से अपेक्षित रिटर्न मिलने की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही। घरेलू स्तर पर आज आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा होने के संकेत नजर आ रहे हैं। यदि आप करियर या जॉब में बदलाव की सोच रहे तो इसके लिए आज समय अनुकूल है। फिट और फ्रेश रहने के लिए रोजाना थोड़ा वक्त फिजिकल एक्टिविटी के लिए दें,अच्छा लगेगा। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : चॉकलेट वृश्चिक आप स्वयं एक बेहद ईमानदार इंसान हैं इसलिए दूसरों से भी वही अपेक्षा रखते हैं। अपने आर्थिक स्थिति का सही अनुमान लगाकर उस अनुरुप ही निवेश करना होगा। आज शाम तक कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकते हैं,अच्छा महसूस करेंगे। प्रोफेशनल स्तर पर आज का दिन काफी व्यस्त और थका देने वाला हो सकता है। परिवार का कोई नौजवान शैक्षणिक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाला है। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : नेवी ब्लू धनु आप हर पार्टी की जान होते हैं,करीबी आपके बिना किसी पार्टी की कल्पना भी नहीं करते। वित्तीय मामले में अंतर्मन की आवाज में ज्यादा नहीं उलझना चाहिए,समझदारी से आगे बढें। आपके पास काम की कितनी भी व्यस्तता क्यों न हो परिवार के प्रति जिम्मदारी नहीं भूलते। आपका रचनात्मक पक्ष सामने आ सकता है,इससे लोग आपसे काफी प्रेरित होने वाले हैं। आप जो दवाई ले रहे उसे समय पर लेते रहें,इससे भविष्य में परेशानी होने का खतरा है। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : गहरा हरा मकर जिम्मेदारियों के प्रति इतना समर्पित रहते हैं कि अपना ही ध्यान रखना भूल जाते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली हैं,किसी जरुरतमंद की मदद कर सकते हैं। घरेलू स्तर पर आज परेशानी और अफरा तफरी का माहौल उतपन्न होने के संकेत हैं। अपने पसंद का करियर चुनने से आपके आगे जाने की संभावना नजर आ रही है। उर्जा और ताजगी के साथ शुरु किया गया दिन शाम तक थकान और सुस्ती भरा होगा। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : सफेद कुंभ आप हर इंसान के प्रति सच्ची सहानुभूति रखते हैं जो आपके व्यवहार में दिखता है। निवेश का उपयुक्त लाभ ले पाने के लिए आपको मार्केट ट्रेंड का रिसर्च करना होगा। परिवार के किसी नौजवान सदस्य की खराब तबियत आपको चिंता में डालने वाली है। कार्यक्षेत्र में आज आपका रुतवा बढने वाला है,काम से बॉस को प्रभावित कर सकेंगे। अच्छी डाइट लेना और फिट रहना आज के लिए आपका मूलमंत्र रहने वाला है । यदि पीठ दर्द की समस्या है तो कठिन व्यायाम छोड़ कर योगा किया जा सकता है। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : गहरा फिरोजा मीन आप आध्यात्मिक स्तर पर गहन सोच रखने वाले इंसान है जिसे समझना सबके वश में नहीं। आर्थिक संपन्नता रहने के कारण परोपकार में दिलचस्पी रहेगी,एनजीओ को दान दे सकते हैं। परिवार में आज आप लोगों के आकर्षण का केंद्र रहने वाले हैं,बेहद उत्साहित महसूस करेंगे। किसी नए असाइनमेंट के लिए हां करने से पहले आपको गंभीरता से विचार करना जरुरी है। आज आप मेडिटेशन के जरिये खुद से संपर्क साधने का नियमित अभ्यास शुरु कर सकते हैं। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : लाल