Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 31 मई, 2020

Written by  PTC NEWS -- May 31st 2020 12:01 AM -- Updated: May 30th 2020 10:49 PM
आज का राशिफल 31 मई, 2020

आज का राशिफल 31 मई, 2020

Forecast for 31st May 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष इस समय पैसों की बचत करने की ज़रूरत है। कार्यक्षेत्र पर कोई प्रतिष्ठित असाइनमेंट मिल सकता है। स्वस्थ जीवनशैली के चलते सेहत अच्छी रहेगी। व्यस्तता के कारण जीवनसाथी आपको समय देने में असमर्थ हो सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी को बेचने पर अच्छे दाम मिल सकते हैं। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – आसमानी वृषभ आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। ऑफिस के काम के सिलसिले में निजी समय लग सकता है। वजन कम करने के लिए नियमित व्यायाम करें। परिवार में शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा। किसी घर या प्रॉप्रर्टी खरीदने के लिए समय अच्छा है। जीवन में सकारात्मकता आएगी। रोमांस के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – रोज़ मिथुन धन लाभ के चलते आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी के व्यवहार से नाराज़ हो सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर की गई बचत काफी काम आएगी। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामले आसानी से सुलझ जाएंगे। विवाह योग्य लोगों को उचित प्रस्ताव मिल सकता है। आज आप फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर किए प्रयास सफल होंगे। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – नारंगी कर्क आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। कार्यक्षेत्र पर चीज़ों को संभालने में सफल होंगे। आराम और सुकून से दिन बिताने का रास्ता खोज लेंगे। घरेलू मोर्चे पर किसी चीज़ का आयोजन करने में आपका काफी समय लगेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर अपने सभी विकल्प खुले रखें। आध्यात्मिकता की तरफ झुकाव पुरानी पीड़ा से मुक्ति दिलाएगा। प्रेम संबंधों को लेकर संतुष्टी महसूस करेंगे। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – चैरी रेड सिंह वज़न नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे धन कमाने से क्या फायदा अगर आप उसका मज़ा ही ना उठा पाएं। कोई नया व्यवसाय लाभदायक साबित होगा। परिवार के किसी युवा पर गर्व महसूस करेंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर अपनी एकाग्रता और ऊर्जा बनाए रखें। प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन में सुधार के संकेत हैं। अपने साथी से किया वादा निभाना मुश्किल हो सकता है। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – पीला कन्या वज़न कम करने की कोशिश कर सकते हैं। धन लाभ के चलते लोन चुकाना आसान होगा। व्यवसाय में कुछ नया शुरू करने के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी को भावनात्मक सहयोग की आवश्यकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर चीज़ों से अवगत रहने की कोशिश करें। पैसा कमाने का मौका मिल सकता है। आपका साथी आज आपके लिए कुछ विशेष कर सकता है। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – मजेंटा तुला कार्यक्षेत्र पर आपके द्वारा दिए गए आइडिया लाभदायक साबित होंगे। कार्यक्षेत्र पर खुद को स्थापित करने में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहतमंद रहने के लिए जंक फूड का सेवन करने से बचें। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी को दी गई मदद काम आएगी। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करने के लिए समय अच्छा है। विद्धार्थीओं को परीक्षा के डर से छुटकारा पाने की ज़रूरत है। रोमांस के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – हल्का हरा वृश्चिक परिवार के साथ समय बिताने से पुरानी यादें ताज़ा होंगी। शैक्षणिक मोर्चे पर आपकी मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे। खानपान में किया गया बदलाव सेहत के लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर उतार-चढ़ाव महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र पर कोई आपको नाराज़ कर सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आज आपका साथी किसी चिंता में खोया रह सकता है। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – हल्का लाल धनु फिट रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएंगे। रुका हुआ कोई धन वापिस मिल सकता है। परिवार से प्यार और स्नेह मिलेगा। छात्रों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी होगी। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन में सफलता के रास्ते खुलेंगे। अपने साथी के साथ दिन का आनंद उठाएंगे। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – डार्क पर्पल मकर सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करने की सोच सकते हैं। आर्थिक मोर्च पर कोई बड़ा मौका मिल सकता है। किसी नए व्यापार को शुरु करने में आपके विचार और सलाह काम आएगी। घरेलू मोर्चे पर कुछ बदलाव करने की संभावना है। अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए समय अच्छा चल रहा है। अपने से ऊपर चीज़ों को देखने का समय है। अपने साथी के साथ समय का आनंद उठाएंगे। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – नारंगी कुंभ आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। कार्यक्षेत्र पर आपके द्वारा स्थापित किसी उदाहरण का दूसरे अनुकरण करेंगे। परिवार में किसी समारोह के आयोजन में खुशी खुशी व्यस्त रहेंगे। सेहतमंद रहने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा कुछ भी करने से बचें। कोई प्रॉप्रर्टी अच्छे दाम में मिल सकती है। छात्र राहत की सांस लेंगे और समय का आनंद उठाएंगे। आज आपका साथी आपको इंतज़ार करा सकता है। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – हल्का नीला मीन सेहत को लेकर अपनाएं गए स्वस्थ विकल्प लाभदायक साबित होंगे। धन संबंधित समस्याएं नहीं होंगी। कार्यक्षेत्र पर किसी चीज़ को हासिल करने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ेगा। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। शैक्षणिक मोर्च पर कोई अच्छा मौका मिल सकता है। परीक्षा के डर से छुटकारा पाने के लिए विद्धार्थी अच्छा प्रदर्शन करें। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – लेमन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...