Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 7 जुलाई, 2020

Written by  PTC NEWS -- July 07th 2020 12:01 AM -- Updated: July 06th 2020 11:05 PM
आज का राशिफल 7 जुलाई, 2020

आज का राशिफल 7 जुलाई, 2020

मेष आर्थिक रूप से आप आरामदायक स्थिति में रहेंगे। अच्छी फिगर पाने की लालसा हावी हो रही है। व्यापार के विस्तार के लिए यह उत्कृष्ट समय है। घर में मौज मस्ती करते हुए समय बीतेगा। जल्दी से जल्दी ड्राइविंग सीख पाएंगे। विवाह योग्य जातकों की शादी की बात पक्की हो सकती है। किसी का एहसान चुकाने के लिए अच्छा दिन है। लव फोकस - लव लाइफ़ से जुड़े सभी सपने पूरे होंगे। शुभ अंक - 22 शुभ रंग - गुलाबी वृष आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत बनी रहेगी, रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। आराम और एक अच्छी मालिश से शरीर की ताजगी वापस आएगी। कार्यक्षेत्र में सभी को प्रभावित करने में सक्षम रहेंगे। आपकी बात करने की क्षमता से हर कोई प्रभावित होगा। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। लंबी यात्रा के लिए शुभ दिन है। परिस्थिति को हाथ से नहीं निकलने दें, अपनी पकड़ बनाए रखें। लव फोकस - अपने दिल की बात रखने का मौक़ा मिलेगा। शुभ अंक – 3 शुभ रंग - रोज़ी ब्राउन मिथुन आर्थिक स्थिति मज़बूत होती जा रही है। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बीमारियों को दूर रखेगा। आप क्लाइंट को बातें बहुत अच्छे से समझाते हैं। यह भविष्य की परियोजनाओं के लिए महत्वपूर्ण होगा। घर पर धार्मिक अनुष्ठान किए जाने की संभावना है। छुट्टी की अर्ज़ी मंज़ूर हो सकती है। कुछ नया शुरू करने से पहले विश्वासपात्र की सलाह ज़रूर ले लें। लव फोकस - किसी ख़ास व्यक्ति का साथ जीवन को खुशियों से भर देगा। शुभ अंक - 8 शुभ रंग - गहरा फिरोजी कर्क आर्थिक स्थिति मज़बूत बनी रहेगी। फ़िटनेस से जुड़ी किसी की सलाह फ़ायदेमंद साबित होगी। कार्यक्षेत्र में नए विचारों को आज़माने का अवसर मिलेगा। हस्तक्षेप करने वाले परिवार के बुजुर्गों को कूटनीतिक तरीक़े से संभालना होगा। शादी या समारोह में भाग लेने के लिए शहर से बाहर जा सकते हैं। प्रॉपर्टी पर क़ब्ज़ा मिलने के शुभ संकेत मिल रहे हैं। अनुकूल दिन है, बहुत सी परिस्थितियों को संभाल पाना संभव होगा। लव फोकस - प्रेमी या प्रेमिका आपकी ताक़त का स्तंभ बन सकते हैं। शुभ अंक - 15 शुभ रंग - रॉयल ब्लू सिंह धनागमन के चलते आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सेहत संबंधी प्रयासों के सकारात्मक नतीजे नज़र आने लगे हैं। कार्यक्षेत्र में अपने जूनियर्स पर नज़र रखनी पड़ेगी। पारिवारिक समस्या का तुरंत समाधान करने की ज़रूरत है। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद उभर सकते हैं। विवाद को सोहार्दपूर्वक सभालने की कोशिश करें। किसी के आने से ख़ुशी मिलेगी। लव फोकस - अपने प्रेमी या प्रेमिका के दिल में ख़ास जगह बनाने में क़ामयाब रहेंगे। शुभ अंक - 6 शुभ रंग - लाल कन्या धन की स्थिति बेहतर है और बेहतरीन हो रही है। अपने वज़न पर नज़र रखने की ज़रूरत है। आपको प्रतिष्ठित संगठन का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना जा सकता है। परिवार में कोई आपका मार्गदर्शक और संरक्षक बन सकता है। सड़क द्वारा यात्रा करने की योजना बनाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधित मामले फ़िलहाल टाल दें। नया वाहन खरीद सकते हैं। लव फोकस - एक दूसरे के साथ बात करने से रिश्ते में आने वाली असुविधाओं को कम करने में मदद मिलेगी। शुभ अंक – 7 शुभ रंग - क्रीम तुला ख़र्चा करने के लिए आपके पास पर्याप्त धन होगा। सेहतमंद जीवन का आनंद ले रहे हैं। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा सफल रहेगी व काम बन जाएंगे। परिवार में सुख शांति देखकर मन प्रसन्न होगा। विवादों में घिरी प्रॉपर्टी का मामला हल हो जाएगा। नेटवर्किंग के ज़रिये अपने सामाजिक दायरे को फैला सकेंगे। लव फोकस - छुप छुपाकर प्यार करने वालों के लिए भी सुखद दिन है। शुभ अंक - 17 शुभ रंग - हरा वृश्चिक रेगुलर कमाई के अलावा भी अतिरिक्त भत्ते की संभावना है। करियर में आगे बढ़ने के मौक़े मिलेंगे। सेहत संबंधी सावधानियां बरतनी ज़रूरी है। घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लंबी दूरी की यात्रा आनंदमय रहेगी। छात्रों के लिए भाग्यशाली समय है। प्रतियोगिता या इम्तेहान में सफलता के योग बन रहे हैं। लव फोकस - प्रेम परवान चढ़ रहा है। शुभ अंक - 6 शुभ रंग - नीला धनु बजट बनाते हुए चलें, फ़िज़ूलखर्ची से बचें। फ़िट और एनर्जेटिक महसूस करेंगे। व्यवसाय के मद्देनज़र बेहतरीन समय है, आगे बढ़ने के मौक़े मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में विचारों पर अमल करने का मौक़ा मिलेगा। परिवार नए परिवेश में घुल मिल जाएगा। कुछ जातकों के लिए नया घर स्थापित करने की संभावना है। आप आकर्षण का केन्द्र बनना पसंद करते हैं, लाइमलाइट में रहेंगे। लव फोकस - रोमांटिक जीवन को समृद्ध करने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 4 शुभ रंग - गहरा नीला मकर आय के नए स्रोत मिलेंगे। सही खानपान और एक्टिव रहने के कारण सेहत बनी हुई है। नौकरी बदलने वालों के लिए ख़ुशख़बरी है। नौकरी बदलने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। संतान या भाई बहन पर गर्व महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ सैर कर तरोताज़ा महसूस करेंगे। पुश्तैनी जायदाद मिलने के शुभ संयोग बन रहे हैं। सामाजिक जीवन में चहल पहल बनी रहेगी। लव फोकस - प्रेम संबंध में ना आप ख़ुद निराश होंगे और न किसी को निराश करेंगे। शुभ अंक - 18 शुभ रंग - पीला कुंभ आर्थिक स्थिति को स्थिर करने में सक्षम रहेंगे। फ़िट और ऊर्जावान बने रहने के लिए स्वस्थ विकल्पों का चयन करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपार सद्भावना मिलने की संभावना है। परिवार के नौजवान आपकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यात्रा के दौरान अपने सामान की देखभाल करें, सावधान रहें। लंबे समय से चल रहा है प्रॉपर्टी से जुड़ा मसला हल हो जाएगा। सामाजिक मसले पर की गई पहल का सभी स्वागत करेंगे। लव फोकस - किसी से हुई मुलाक़ात प्यार की तरफ़ पहला क़दम हो सकती है। शुभ अंक - 4 शुभ रंग - वॉयलेट मीन सेहत को लेकर सचेत रहेंगे, जंग फ़ूड से ताबा करेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ता जा रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफों के पुल बाँधे जाएंगे। सीनियर आपके कामसे खुश व संतुष्ट रहेंगे। पारिवारिक तनाव से मुक्ति मिलेगी, सुख शांति बनी रहेगी। क़ानूनी पचड़े में पड़े बिना प्रॉपर्टी विवाद सुलझाना होगा। खदु को रचनात्मक रूप से व्यक्त करने के लिए अच्छा समय है। लव फोकस - प्यार में नजदीकियों का एहसास बढ़ता ही जा रहा है। शुभ अंक – 8 शुभ रंग - हल्का नीला


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...