Mon, Jul 14, 2025
Whatsapp

आज का राशिफल 7 दिसंबर 2021

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  PTC NEWS -- December 07th 2021 12:02 AM -- Updated: December 06th 2021 10:26 PM
आज का राशिफल 7 दिसंबर 2021

आज का राशिफल 7 दिसंबर 2021

Forecast for 07.12.2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com URL: http://www.premastrologer.com Contact: Panchkula: 91-172-2562832, 2572874 Delhi: 91-11-47033152, 40532026 मेष आप खुद स्पष्ट रहना पसंद करते हैं और अन्य लोगों से भी ऐसी ही अपेक्षा रहेगी। आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा,सुनहरे भविष्य की नींव रख सकते हैं। आपका सगा भाई बहन आपसे कोई अच्छी खबर साझा कर सकता है,उत्साहित रहेंगे। आप कड़ी मेहनत कर अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध नजर आने वाले हैं। प्रोफेशनल स्तर पर आपको थोड़ी रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है,तैयार रहें। अपने खान पान को लेकर सजग रहें,फिटनेस के लिए खाना छोड़ना कोई विकल्प नहीं। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : सिल्वर वृष आप में जो आत्मविश्वास और विश्वसनीयता झलकती है उससे आप पर भरोसा जगता है। जिम्मेदारी लेना सीखें क्योंकि आपकी सलाह या आर्थिक मदद की जरुरत पड़ने वाली है। फुर्सत का वक्त निकालने के लिए आज का दिन सही है परिवार के साथ समय गुजारेंगे। दृढ निर्णय लें और उस पर टिके रहना सीखें,तभी आप अपना लक्ष्य पूरा कर सकते हैं। फिटनेस के लिए किया जाने वाला प्रयास आपको फ्रेश और एनर्जेटिक बनाए रखेगा। आज आप लीक से हटकर कोई काम करने का प्रयास कर सकते हैं, सफल रहेंगे। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : क्रीम मिथुन आप एक सहज ज्ञान वाले इंसान हैं जिसके अंदर की भावना को दबाए रखना संभव नहीं। आज आप अपने बचत से किसी प्रिय व्यक्ति के लिए गिफ्ट खरीदने का प्लान कर सकते हैं। आपको किसी परिवारिक समारोह में बुलाए जाने की संभावना बन रही है,कपड़े तैयार रखें। जिस तरह आप कठिन मेहनत कर रहे पहचान और सफलता पाने से कोई रोक नहीं सकता। आज आपको अन्य दिनों से ज्यादा फोकस होकर काम करने की जरुरत पड़ सकती है। यदि आप पूरा दिन सरदर्द में गुजारना नहीं चाहते तो सर्दी से बचें और समय पर दवाई लें। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : फिरोजा कर्क कर्क राशि में जल तत्व होने के कारण आपकी भावना दिल की गहराई में दबी रहती है। शुद्ध भावना और संवेदना ही आपकी वास्तविक ताकत है,इसे बरकरार रखना चाहिए। अपनी चाहतों पर मन मारकर सेविंग पर ध्यान देना और निवेश के बारे में सोचना होगा। आज आपको लोगों से संपर्क में रहने की जरुरत पड़ सकती है,फोन सही माध्यम रहेगा। करियर या प्रोफेशन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की जरुरत पड़ सकती है। आप अक्सर दूसरे लोगों का बहुत ख्याल रखते हैं,अब आपकी सेहत को केयर चाहिए। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : सफेद सिंह आप कठिन मेहनत करते हैं क्योंकि आपको पता है कि डिमांड में कैसे बने रहेंगे। आप मददगार और खुशमिजाज हैं जो एक अच्छा दोस्त बनने के काबिल बनाता है। आज आमदनी की रफ्तार धीमी रहेगी लेकिन आप इसकी भरपाई कर सकते हैं। अपने माता पिता या भाई बहन से मिलने का प्लान बना सकते हैं,उत्साहित रहेंगे। आज बॉस का मूड अच्छा रहने वाला है आपके प्रमोशन पर विचार कर सकता है। लापरवाही के कारण बीमार पड़ने की संभावना है,सेहत के प्रति सजग रहना होगा। यदि आप सेहत को लेकर कुछ भी अलग महसूस कर रहे तो डॉक्टर से संपर्क करें। शुभ अंक : 5 शुभ रंग :एक्वा ग्रीन कन्या अपनी राशि के प्रभाव से भावनात्मक और मेंटल एनर्जी को बचा कर रखने में माहिर हैं। कठिन मेहनत करने में सक्षम हैं आपके लिए ज्यादा पैसा कमा पाना मुश्किल नहीं होगा। आप कभी कभी परिवार के सदस्य या दोस्तों से बहुत दूर चले जाते हैं,ध्यान रखना चाहिए। आपकी टीम इसे अच्छी तरह से जानती है कि बॉस आप पर काफी भरोसा करते हैं। आप फिटनेस और सेहत के प्रति बहुत जागरुक रहते हैं,इसके लिए जिम ज्वाइन करेंगे। साफ सफाई आपकी कमजोरी है,इसके साथ किसी तरह का समझौता नहीं कर सकते। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : इंडिगो तुला आपके आस पास प्यार और संगीत का माहौल बना रहेगा,सकारात्मक महसूस करेंगे। आर्थिक स्तर पर किए गए बदलाव का शानदार रिजल्ट मिलने वाला है,फायदा होगा। परिवार के लोगों को आपकी कमी महसूस हो सकती है उनके संपर्क में रहना चाहिए। आपके द्वारा नए दोस्त या नए क्लाइंट बनाए जाने की संभावना है,इससे उत्साहित रहेंगे। अपनी बॉडी को फिट और सेहतमंद रखने का नया तरीका अपना सकते हैं,लाभ होगा। आज आप नए रुटिन का अनुसरण करेंगे इससे आपका काम आसान हो सकता है। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : क्रिमसन वृश्चिक आप एक सहज इंसान हैं जिसके पास हर स्थिति और व्यक्ति के लिए अच्छा विचार है। आप अब धीरे धीरे अच्छी कमाई करने का तरीका सीखते जा रहे हैं,उत्साहित रहेंगे। पैसे से संबंधित चिंताओं को अब अलविदा कहने का समय आ गया है,आप निश्चिंत रहें। भाई बहन के साथ आज मौज मस्ती करने का अवसर मिलने वाला है,रोमांचित रहेंगे। नौकरी से संबंधित तनाव धीरे धीरे बढता ही जा रहा है ,इसका रास्ता निकालना चाहिए। व्यायाम के जरिये अपनी उर्जा को संगठित रखने का प्रयास कर सकते हैं,फायदा होगा। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : मरुन धनु धनु राशि वाले किसी के प्रति भावनाओं से भरे होने के बावजूद बेपरवाह लग सकते हैं। आज सितारे बुलंद रहेंगे ,आर्थिक स्तर पर लाभ होने के संकेत हैं,निवेश से फायदा होगा। आपके अंदर जो हास्य बोध है आज उससे परिवार के लोगों का मनोरंजन कर सकते हैं। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को किसी कंपनी से इंटरव्यू कॉल आने की संभावना है। सेहत संबंधी किसी बड़ी समस्या से निकलने के लिए परहेज और व्यायाम का सहारा लेंगे। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : सिल्वर मकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है,कोई खुशखबरी मिलने वाली है। याद रखे स्वयं में बदलाव लाकर ही किसी तरह की तरक्की की अपेक्षा कर सकते हैं। बेवजह की खरीददारी से बचें इससे आपका बजट बिगड़ने का खतरा बना रहेगा। सड़क से गुजरते समय सावधानी रखना आपकी फितरत है इससे संकट दूर रहेगा। आपका स्वयं के प्रति प्यार और केयर देखकर लोग इसका अनुसरण करना चाहेंगे। आप जानते हैं कि सेहतमंद और फिट कैसे रहा जाता है,दूसरों को भी प्रभावित करेंगे। शुभ अंक : 15 शुभ रंग : सफेद कुंभ कुंभ राशि वाले ऐसे समझदार इंसान होते हैं जो स्वयं के अनुभवों ज्यादा सीखते हैं। आपको ये समझना चाहिए कि पैसा लहरों की तरह है जिसका आना जाना लगा रहेगा। किसी और को अपने परिवार में कलह की वजह न बनने दें,धैर्य और समझदारी रखें। आज आप अपने काम से बॉस को प्रभावित करने वाले हैं,आपकी सराहना हो सकती है। अपने प्लान को गंभीरता से लेना आपका स्वभाव है,डाइट चार्ट बना लेना अच्छा रहेगा। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : लाल मीन आप सपनों में भरोसा करने वाले आस्तिक व्यक्ति हैं लक्ष्य के प्रति आशावान रहेंगे। प्रॉपर्टी या शेयर में किया गया निवेश आपको अच्छा रिटर्न देने वाला है,भरोसा रखें। घर में आज आप बहस या बातचीत के केंद्र में रहने वाले हैं,आपकी ही चर्चा होगी। अच्छा होगा कि बहस या तर्क वितर्क से दूर रहा जाय ,खुद को इससे अलग रखेंगे। यदि कठिन मेहनत और लगन से काम कर रहे तो देर सवेर ही सही फल मिलेगा। थकान से बचे रहने के लिए आपको काम के बीच पानी पीते रहना जरुरी होगा। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : फिरोजा


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK