Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 7 सितंबर 2021

Written by  PTC NEWS -- September 07th 2021 12:04 AM -- Updated: September 06th 2021 09:49 PM
आज का राशिफल 7 सितंबर 2021

आज का राशिफल 7 सितंबर 2021

DAILY HOROSCOPE: Sep 7, 2021 (Tue) मेष- नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। रिटायर्टड लोगों के लिए नौकरी मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। स्कूल का काम पूरा ना होने के कारण टीचर्स से डांट सुननी पड़ेगी। किसी चीज़ में निवेश को लेकर आपका आशंकित होना गलत साबित होगा। किसी प्रॉप्रर्टी कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना है। अचानक कोई उपहार मिलने से खुशी होगी। जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव को लेकर चिंतित हो सकते हैं। शुभ अंक – 3 शुभ रंग - लाल वृषभ- कार्यक्षेत्र पर अपनी पकड़ बनाने से खुशी महसूस होगी। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स कठिन समस्या होने पर आपसे उम्मीद करेंगे। परिवार में किसी समारोह का आयोजन हो सकता है। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। किसी नए घर में शिफ्ट होने के योग बन हैं। यात्राओं पर जाने की संभावनाएं हैं। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – बेज़ मिथुन- पैसों से संबंधित मामलों में कोई आपकी लापरवाही का फायदा उठा सकता है। पैसों से संबंधित जिम्मेदारी किसी को ना दें। खराब खानपान की आदतों के कारण पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। किसी मामले पर कार्यवाही करने से पहले सीनियर्स से बात करें। प्रॉप्रर्टी को खरीदने से पहले सारे पेपर्स अच्छे से चैक कर लें। अपने साथी तक अपनी बात पहुंचाने के लिए एक हिंट ही काफी है। शुभ अंक – 11 शुभ रंग - पीच कर्क- कार्यक्षेत्र पर आपके काम से सभी प्रभावित होंगे। अपने समय को पढ़ाई में लगाना बेहतर रहेगा। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से लेक्चर सुनने को मिल सकता है। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। किसी फ्लैट का ना पैसा और ना मालिकाना हक मिलने से परेशान होंगे। किसी भी रिलेशनशिप के लिए विश्वास ज़रुरी होता है। शुभ अंक – 3 शुभ रंग - लेमन सिंह- ऑफिस और परिवार को समय देने में सफल होंगे। बच्चों के साथ पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं। खाने का ऑनलाइन ऑर्डर किसी प्रसिद्ध जगह से ही मंगाएं। धन संबंधित मामलों में निर्णय जीवनसाथी के साथ मिलकर लें। टीचर के लिए आपकी किसी बात को नज़रअंदाज़ करना मुश्किल होगा। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग बन रहे हैं। पिछले किसी विवाद के कारण साथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। शुभ अंक – 7 शुभ रंग - गुलाबी कन्या- कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स का विश्वास आपमें बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धा की भावना के कारण विजेता के तौर पर सामने आएंगे। मेडिकल सप्लीमेंट के कारण ऊर्जावान महसूस करेंगे। त्वचा से संबंधित समस्या दूर होंगी। परिवार के किसी नाराज़ सदस्य को परेशान ना करें। किसी प्रॉप्रर्टी को बेचने के लिए समय सही नहीं है। अपने संबंधों में ईगो को ना आने दें। शुभ अंक – 2 शुभ रंग - सफेद तुला- बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होंगे। लॉकडाउन के कारण हुए नुकसान की भरपाई हो जाएंगी पर बचत करते रहें। ऑनलाइन पढ़ रहे छात्रों के लिए किसी टीचर की निजी मदद लेना अच्छा रहेगा। किसी बुजुर्ग की बीमारी में पैसा लगने की संभावना है। किसी हॉबी क्लास को ज्वॉइन करना आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को लेकर करीबियों से विवाद हो सकता है। अपने साथी के साथ मूवी देखना मज़ेदार साबित होगा। शुभ अंक – 8 शुभ रंग - वॉयलेट वृश्चिक- कार्यक्षेत्र पर किसी जिम्मेदारी के मिलने से आत्मविश्वास मज़बूत होगा। पढ़ाई में सफल होने के लिए अपने दिमाग का इस्तेमाल करें। परिवार के साथ किसी तीर्थयात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। उधार चुकाने के लिए आय बढ़ाने के साधन खोजें। सड़क मार्ग से यात्रा करते समय झगड़ा करने से बचें। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। साथी के व्यवहार के चलते उस पर शक हो सकता है। शुभ अंक – 18 शुभ रंग - पीला धनु- यात्राओं पर जाने के योग बन रहे हैं। पिछले किए गए किसी निवेश से धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर कोई भी काम कल पर ना छोड़ें। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपने पसंदीदा खेल के नए कौशल सीख सकते हैं। ऐसे किसी व्यक्ति से नाराज़ ना हो जो आपकी मदद करना चाहता हों। किसी अपॉर्टमेंट का मालिकाना हक मिल सकता है। अपने साथी से मिलने के लिए ऑफिस छोड़ कर जाना रिस्की हो सकता है। शुभ अंक – 9 शुभ रंग - मरुन मकर- सेहतमंद रहना इस समय आपकी प्राथमिकता होना चाहिए। पढ़ाई में सफलता के कारण नौकरी के अच्छे अवसर खुलेंगे। कोई अच्छी बिजनेस डील मिलने की संभावना है। फिजूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। परिवार के किसी युवा को उसकी सफलता के लिए सम्मानित करेंगे। लोन में देरी के कारण कोई प्रॉप्रर्टी हाथ से निकल सकती है। प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए गंभीर हो सकते हैं। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – चॉकलेट कुंभ- कार्यक्षेत्र पर मिली प्रशंसा से घमंड बढ़ सकता है। किसी स्कूलमेट के नोट्स वापिस ना करने से परेशान हो सकते हैं। किसी यात्रा के दौरान अपने करीबियों से मिलकर अच्छा महसूस होगा। विदेश यात्रा पर जाकर अलग क्लचर का अनुभव करेंगे। अपनी पर्सनेलिटी की ग्रूम करना बेहतर होगा। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 9 शुभ रंग - पीच मीन- विदेश यात्रा पर जाने में समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर किसी समस्या को समय रहते सुलझाने की कोशिश करें। पढ़ाई में सफल होने के लिए मेहनत करने की ज़रुरत होगी। हेल्थ चैकअप में खुद को फिट और स्वस्थ पाएंगे। रहने के लिए उचित घर की व्यवस्था करना चैलेंजिंग हो सकता है। चैरीटी करने से मानसिक सुकून मिलेगा। आज आपका मूड रोमांस करने का नहीं होगा। शुभ अंक – 11 शुभ रंग - सियान


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...