Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 8 जून 2021

Written by  PTC NEWS -- June 08th 2021 12:08 AM

Forecast for 8th June 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष मूड स्विंग की वजह से हो रही परेशानी अब दूर हो जाएगी,आप अच्छी सेहत का मजा लेंगे। निवेश का जो विकल्प आपके सामने है उस पर सही से सोच विचार करने की जरुरत है। आज सीनियर आपके विचार का समर्थन कर सकते हैं आप बेझिझक इसे सामने रखें। गृहणियां अपने घर का नए तरीके से साज सज्जा करने के लिए वक्त निकाल सकेंगी। आज आपको किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी ,इसके लिए तैयार रहें। संपत्ति विवाद के सिलसिले में भाई के खिलाफ खड़ा होना पड़ सकता है,शांति से काम लें। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : सफेद वृष संतुलित जीवनशैली और सही खान पान से आप सेहतमंद बने रहेंगे। जिन लोगों पर लगातार छींटाकशी चल रही थी उन्हें राहत मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर चलने का आनंद मिलेगा। यात्रा के लिए सड़क मार्ग का विकल्प चुनना वर्तमान में असुरक्षित हो सकता है। समय पर पहल करने से आपको एक आकर्षक सौदा मिल सकता है,तैयार रहें। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : लाल मिथुन आपको अपनी सेहत को लेकर किसी प्रकार की चिंता नहीं रखनी है,सब अनुकूल रहेगा। कोई आपसे उधार लिए गए पैसे का कुछ हिस्सा आज लौटाने वाला है,उम्मीद बनाए रखें। प्रोफेशनल स्तर पर आप काम के जरिये अपना महत्व बढाने में कामयाब हो सकते हैं। गृहणियों को आज घर को मन लायक सजाने का साधन मिल जाने की उम्मीद है। यात्रा के दौरान कुछ असुविधा होने के संकेत हैं यदि संभव हो तो आज प्लान टाल दें। प्रॉपर्टी के मामले में आज कोई निर्णय लेने से परहेज करें,गलती होने की संभावना है। समाजिक क्षेत्र में अपनी मेहनत से पैर जमा लेना आपके लिए आसान होता जा रहा है। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : बॉटल ग्रीन कर्क कोई छोटी सी समस्या जड़ पकड़ ले इससे पहले ही उसे खत्म कर देना सही रहेगा। निवेश को लेकर आपके मन में आज कोई डर जैसी स्थिति रहेगी, इसे टाल देना सही है। प्रोफेशनल स्तर पर आज आपके लिए अच्छा दिन है ,ऑफिस में आपका दबदबा रहेगा। परिवारिक मामले में हाथ बंटाने को लेकर आपका उत्साह सबको प्रभावित कर सकता है। यदि आप कहीं घूमने जाने का मन बना रहे हैं तो इससे बेहतर मौका नहीं मिलने वाला है। किसी सौदे को सिर्फ अपनी नेगोशिएशन स्किल से हासिल कर सकेंगे,आत्मविश्वास रखिए। पढाई के क्षेत्र में मिला छोटा सा पुरस्कार आज आपके उत्साह को और बढा देने वाला है। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : नारंगी सिंह आप अपनी संयमित जीवनशैली की वजह से सेहतमंद और फिट बने रहेंगे। पैसे के मामले में अचानक कोई बड़ी आवश्यकता पड़ने वाली है,तैयार रहें। प्रोफेशनल क्षेत्र में मैन मेनेजमेंट के काम में विचौलिए की भूमिका निभाएंगे। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा,किसी युवा सदस्य की शादी हो सकती है। बिना पूरी तैयारी यात्रा पर निकल जाने से परहेज करें,समस्या हो सकती है। प्रॉपर्टी में किए गए निवेश से शानदार लाभ मिलने का वक्त आ गया है। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : क्रीम कन्या किसी पुरानी बीमारी को घरेलू नुस्खे से ठीक कर लिए जाने की उम्मीद है। किसी मंहगी खरीददारी के लिए आर्थिक रुप से सक्षम रहने की अपेक्षा है। प्रोफेशनल स्तर पर आपके धैर्य की परीक्षा ली जाने वाली है,सफल रहेंगे। परिवार के किसी जटिल समस्या को समय रहते सुलझा लेने की जरुरत है। बिजनेस ट्रिप आपके योजनानुकूल रहेगा ,नए अवसर मिलने के संकेत हैं। लोन मिल जाने से प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा होता नजर आ रहा है। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : डार्क स्लेट ग्रे तुला आज आपको अपने सेहत के प्रति थोड़ा सजग रहने की जरुरत है,ख्याल रखें। आज किसी अजनबी या दोस्तों पर खर्च करते जाना पॉकेट पर भारी पडेगा। कला के क्षेत्र में पैर जमने की संभावना कम है ,अन्य विकल्प भी सामने रखें। पैरेंट्स आपकी मर्जी के खिलाफ कोई काम करवाने का दबाव बना सकते हैं। आपको अपने पसंदिदा जगह की यात्रा पर जाने का अवसर मिलने वाला है। पुश्तैनी संपत्ति से या विरासत के तौर पर कोई संपत्ति मिलने की उम्मीद है। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : क्रीम वृश्चिक खान पान को लेकर सतर्क रहना आपकी सेहत पर साकारात्मक असर डाल रहा है। आज स्टॉक या सट्टेबाजी से आपको अच्छी आमदनी होने की संभावना नजर आ रही है। प्रोफेशनल स्तर पर आपकी लगातार मेहनत कर्पोरेट की सीढी की तरफ ले जा रही है। आज आप अपने परिवार के कई उलझे सिरों को सुलझाने में व्यस्त रहने वाले हैं। नए जगह पर जाने या नए लोगों से मिलने का अवसर आज आपको मिलने वाला है। पुश्तैनी घर अब आपके नाम पर कर दिए जाने की संभावना है ,जश्न के लिए तैयार रहें। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : मरुन धनु आप अपने खर्च की योजना तो बना रहें हैं लेकिन काम योजनानुसार हो नहीं पाएगा। प्रोफेशनल स्तर पर काम की रफ्तार भले ही कम है,आप अपनी मेहनत से संतुष्ट रहेंगे। आपके परिवार में आज होने वाला कोई समारोह बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है। आप में से कुछ लोग सप्ताहांत पर शहर से बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। संपत्ति बंटवारे से संबंधित पेपर आज आपके हवाले कर दिए जाने की संभावना है। पढाई में सुस्त चल रहे लोग अपनी रफ्तार वापस पकड़ने में कामयाब हो सकते हैं। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : सफेद मकर सही निर्देशन में किए गए व्यायाम की बदौलत मनचाहा फिटनेस पाने में सफल रहेंगे। सुनिश्चित करें कि आप अपने कंधे से लोन का बोझ कम कर लेंगे,अन्यथा परेशानी होगी। प्रोफेशनल क्षेत्र में आज कुछ महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट लांच किए जाने की संभावना बन रही है। परिवार के साथ यात्रा पर जाना काफी सुकूनदायक होगा खासतौर पर बुजूर्गों के लिए। प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा रखने वाले लोग आज कुछ प्रॉपर्टी शार्टलिस्ट कर सकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर या पढाई के स्तर पर आपके उपर काम का बोझ बढने वाला है। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : डार्क स्लेट ग्रे कुंभ कार्यक्षेत्र की किसी समस्या को बिना समय गंवाए सुलझा लिए जाने की उम्मीद है। परिवार का कोई सदस्य आपको मानसिक रुप से परेशान करने का प्रयास करेगा। बिजनेस ट्रिप पर नए सौदे मिलेंगे,लोगों के सामने सफलता का ढिंढोरा पीटने से बचें। कोई पुरानी बीमारी वापस सर उठा सकता है,समय रहते उसका निदान कर सकते हैं। यदि आप किसी आर्थिक मुसिबत में नहीं पड़ना चाहते तो बचत की अहमियत समझें। जिन लोगों को अच्छे अकोमोडेशन की तलाश थी उनका काम आज बन जाने वाला है। प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले लोग को और ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : एक्वा ग्रीन मीन जिस बीमारी ने आपको लंबे समय से परेशान कर रखा था उससे निजात मिल जाएगा। किसी करीबी के प्रति आपने जो फर्ज निभाया है ,सब उसकी तारीफ करने वाले हैं। आज का दिन आपके लिए खास है प्रोफेशन और निजी दोनों ही स्तर पर उत्साहित रहेंगे। जिस यात्रा का आपको बेसब्री से इंतजार था उसे पूरा हो जाने पर रोमांचित हो सकते हैं। जो लोग अपना घर या वाहन खरीदना चाह रहे हैं जल्द ही उनका सपना पूरा होने वाला है। आप में से कुछ लोगों का कैंपस सेलेक्शन होने की उम्मीद है,सेलिब्रेशन के लिए तैयार रहें। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : बॉटल ग्रीन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...