Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 26 जुलाई, 2020

Written by  PTC NEWS -- July 26th 2020 12:03 AM -- Updated: July 26th 2020 12:08 AM
आज का राशिफल 26 जुलाई, 2020

आज का राशिफल 26 जुलाई, 2020

मेष आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होती जा रही है। उच्चाधिकारी को ख़ुश करना मुश्किल लग सकता है। दिन ख़त्म होते होते कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। सेहत के प्रति जागरूक लोगों के समूह में शामिल होना मुमकिन है। घरेलू मुद्दों पर नरम रवैया अपनाना सही नहीं। कुछ जातक यात्रा की योजना बना सकते हैं। मनचाही सम्पत्ति ख़रीदने के शुभ योग बन रहे हैं। शिक्षा के स्तर पर हर काम की बारीकी पर ध्यान दें। ऐसा करने से ग़लतियां कम होंगी। जिसे चाहते हैं उसका दिल जीतने का सुनहरा मौक़ा मिलेगा। शुभ अंक - 4 शुभ रंग - कॉफ़ी वृष बढ़ती महँगाई आपको कठोर निर्णय लेने पर मजबूर कर सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों के हस्तक्षेप के बिना काम कर पाएंगे। सेहतमंद जीवन का आनंद ले रहे हैं। परिवार की परिस्थितियां सकारात्मक बनी रहेंगी। नकारात्मक भावनाओं से ख़ुद को दूर रख पाएंगे। सड़क द्वारा यात्रा करना आरामदायक रहेगा। छात्रों के लिए सुखद व मनोरंजक समय है। लव पार्टनर के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिता पाएंगे। शुभ अंक - 22 शुभ रंग - इंडिगो मिथुन किसी से अपेक्षित धन प्राप्त होना संभव है। कार्यक्षेत्र में जो कुछ भी निर्धारित किया है, उस पर केंद्रित रहेंगे। ऐसा करते हुए समय सीमा के अंदर काम निपटा पाएंगे। स्वस्थ जीवन का रास्ता अपनाएंगे। परिवार के बड़े बुजुर्गों की दख़लअंदाज़ी पसंद नहीं आएगी। प्रतियोगिता के लिए छात्रों को अपना प्रदर्शन बेहतर करने का मौक़ा मिलेगा। अपने वाहन में किसी को लिफ़्ट न दें। लव पार्टनर के साथ आउटिंग की तमन्ना पूरी होगी। शुभ अंक - 9 शुभ रंग - मेजेंटा कर्क अगर भविष्य के लिए बचत करना चाहते हैं तो ख़र्चे विवेकपूर्ण तरीक़े से करें। क्लाइंट आपके काम से असंतुष्ट रह सकते हैं। अपनी परफॉर्मेंस में सुधार लाने की ज़रूरत है। कुछ ऐसा खा सकते हैं जिसका सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। बड़े बुजुर्गों को धार्मिक यात्रा के लिए मनाने में सफल रहेंगे। कुछ जातकों को घूमने फिरने का कीड़ा काट सकता है। छात्रों को मानसिक स्पष्टता के साथ काम करना होगा। ऐसा न कर पाने से आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। प्रेम संबंध के मामले में जल्दबाज़ी में कोई फ़ैसला ना लें। शुभ अंक - 7 शुभ रंग - रॉयल ब्लू सिंह दान व दया भाव से अपार आंतरिक संतुष्टि का अनुभव होगा। व्यावसायिक स्तर पर कोई आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेगा। सेहत संतोषजनक बनी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के साथ कूटनीतिक तरीक़े से निपटना होगा। यात्रा सुखद रहेगी। शिक्षा के स्तर पर अपनी वर्तमान परिस्थितियों से संतुष्ट रहेंगे। आवास की खोज कर रहे जातकों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। हालाँकि इस काम में बहुत ज़्यादा ख़ाक छाननी पड़ सकती है। दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदलती दिख रही है। शुभ अंक - 11 शुभ रंग - आसमानी नीला कन्या धन की कमी महसूस नहीं होगी, आपके पास पर्याप्त धन है। उपयुक्त फ़ाइनेंशियल मैनेजमेंट ही आपकी ताकत है। इसके बल पर आरामदायक जीवन जीने में सक्षम हैं। सेहत प्राथमिकता बना रहेगा। जीवन की कठिनाइयों को दूर करने की कोशिश करेंगे। लंबी दूरी की यात्रा सुखद रह सकती है। सहपाठी व सहकर्मी की कोई बात चुभ सकती है। प्रेमियों को साथ रहने का मौक़ा मिलेगा। शुभ अंक - 5 शुभ रंग - सी ग्रीन तुला आर्थिक स्तर पर किसी महत्वपूर्ण काम के लिए धन बचाने की कोशिश करेंगे। कार्य का निर्वाह करने में अतिरिक्त सतर्क रहने की ज़रूरत होगी। खाने पीने का लालच करना सेहत के लिए अच्छा नहीं है। ये परिवार के किसी सदस्य का मूड हल्का करने में मदद करेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। यह यात्रा बिलकुल नया अनुभव प्रदान करेगी। सम्पत्ति बाज़ार में निवेश करने के योग बन रहे हैं। छात्र किसी नए विचार की तरफ़ आकर्षित हो सकते हैं। नवविवाहित एक दूसरे को समझने की प्रक्रिया से गुज़ार सकते हैं। शुभ अंक - 3 शुभ रंग - केसरिया वृश्चिक नया काम करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति का जायज़ा ले लें। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ सकता है। परिस्थिति जैसी भी हो आप इसे संभालने में सक्षम रहेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी संकट का हल करने के लिए आपकी प्रशंसा हो सकती हैं। सेहत संबंधी समस्याओं का समाधान मिलेगा। परिजनों व दोस्तों के साथ मौज मस्ती में दिन बिता सकते हैं। छात्रों को आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। आपके लव पार्टनर को आपकी परवाह है। आप को ख़ुश करने की वो हर मुमकिन कोशिश करेंगे। शुभ अंक - 16 शुभ रंग - नीला धनु फ़िज़ूलखर्ची महँगी साबित हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा मनोरंजक रहेगी। सेहत आपके जीवन की प्राथमिकता बना रहेगा। किसी के साथ शहर से बाहर जाने के योग बन रहे हैं। छात्र प्रोजेक्ट पूरा करने के संसाधन इकट्ठा करने में सफल रहेंगे। लोगों से मिलने जुलने और नेटवर्किंग में व्यस्त रह सकते हैं। ऐसा करना उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए ज़रूरी होगा। नरम आचरण से प्रेमी या प्रेमिका को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। शुभ अंक - 1 शुभ रंग - हल्का लाल मकर सेहत संबंधी प्रयास आपको फ़िट रखने का वादा करते हैं। कोई आपसे आर्थिक सहायता की उम्मीद कर सकता है। हो सके तो इस व्यक्ति की मदद ज़रूर करें। अनुशासित दिनचर्या अच्छी सेहत बनाए रखने में मदद करेगी। कोई व्यक्ति आपको अवांछित महसूस करवा सकता है। यात्रा के लिए वाहन का चुनाव सोच समझकर करें। सम्पत्ति ख़रीदने या बेचने का विचार आपको व्यस्त रख सकता है। छात्रों को भविष्य की योजना बनाने पर ज़ोर देना होगा। भावुक और रोमांटिक शाम आपके इंतज़ार में है। शुभ अंक - 2 शुभ रंग - ऑलिव ग्रीन कुंभ धन बचाने में दिलचस्पी बनी रहेगी। महत्वहीन चीज़ों पर ख़र्चा करने से परहेज़ करेंगे। एक्टिव लाइफ़स्टाइल बीमारियों को दूर रखने में मददगार साबित हो रहा है। सोने और रत्नों के काम में लगे लोगों के लिए लाभदायक दिन है। पढ़ाई के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। नए घर पर क़ब्ज़ा मिलना संभव है। शिक्षा के स्तर पर किसी से मदद की उम्मीद न रखें। सभ्य इलाक़े में रहने के लिए मुंहमाँगी क़ीमत का भुगतान करना पड़ेगा। प्रेमीजन के साथ रोमांटिक शाम बिता सकते हैं। शुभ अंक - 15 शुभ रंग - सफ़ेद मीन कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने की ज़रूरत है। आर्थिक स्थिति मज़बूत होती जा रही है। जीवनशैली में बदलाव अच्छी सेहत और फ़िटनेस का वादा करते हैं। प्रेमीजन की संवेदनशीलता आपको प्रभावित करेगी। कुछ सार्थक हासिल करने के लिए शिक्षा के स्तर पर अपने प्रयास बढ़ाएं। पिछले कुछ समय से बनी हुई चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। सकारात्मक विचार खुशियों का सबब बनते जा रहे हैं। प्यार में निराश लोगों के जीवन में बहार आएगी। शुभ अंक - 6 शुभ रंग - कॉफ़ी


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...