Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 18 जनवरी 2020

Written by  PTC NEWS -- January 17th 2020 11:17 PM
आज का राशिफल 18 जनवरी 2020

आज का राशिफल 18 जनवरी 2020

Forecast for 18th January’2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष कार्यक्षेत्र पर सही मौके का इंतज़ार करें। पढ़ाई में अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकलने में कामियाब होंगे। किसी चीज़ में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। सेहत को लेकर सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। एक दूसरे के साथ सामांजस्य बिठाने से रिश्ते मज़बूत होंगे। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – सिल्वर वृषभ कार्यक्षेत्र पर कोई बड़ा मौका मिल सकता है। परिवार की किसी स्थिति को चालाकी से संभालने की ज़रूरत है। किसी की मदद से धन दोगुना कर सकते हैं। दूसरों के विचारों को सुनने के लिए तत्पर रहें। स्थान परिवर्तन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के ट्रांसफर के योग हैं। अपनी बातों से अपने साथी का मूड खराब होने ना दें। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – क्रीमसन मिथुन कार्यक्षेत्र पर जल्दबाज़ी दिखाने के कारण लोग आपसे चिड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर आपका प्रदर्शन संतोषजनक रहेगा। नियमित व्यायाम और खानपान से वजन नियंत्रित कर पाएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। शहर से बाहर यात्रा पर जाना थकान भरा हो सकता है। प्रॉप्रर्टी की कोई डील आपके पक्ष में हो सकती है। लंबी रिलेशनशिप के लिए एक दूसरे को समझने की कोशिश करें। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – केसरिया कर्क किसी व्यवसाय में कोई आपसे मदद की उम्मीद कर सकता है। भविष्य के किसी काम के लिए अभी से जमीन तैयार करें। विदेश मे पढ़ रहे परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर कोई आपकी तारीफ करेगा। आज के दिन प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई काम ना करें। चीज़ों को अपने दिल पर ना लें। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – पीच सिंह किसी व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र पर अपनी पहचान बनाना मुश्किल नहीं होगा। विवाह योग्य लोगों को कोई उम्मीद के मुताबिक मिल सकता है। पढ़ाई में आपके प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे।सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। किसी घर को लेने का सपना जल्दी पूरा हो सकता है। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – चॉक्लेट कन्या कार्यक्षेत्र पर मिले किसी प्रस्ताव पर गौर ज़रूर करें। किसी लोन के पास होने में समय लग सकता है। परिवार का कोई सदस्य घर के कामों में आपकी मदद करेगा। किसी पार्टी में जाकर अच्छा महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ कहीं छुट्टियों का प्लान बना सकते हैं। पढ़ाई में मेहनत करते रहें। अपने मन की बात साझा करने से मन का बोझ कम होगा। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – क्रीम तुला प्रोफेशनल मोर्चे पर नौकरी के बदलाव के लिए समय अच्छा है। किसी शादी या समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। अपनी नेटवर्किंग के चलते पढ़ाई में किसी की मदद कर पाएंगे। मानसिक तनाव कम करने की कोशिश करें। परिवार के साथ समय बिताकर पुरानी यादें ताज़ा करेंगे। यात्रा पर जाने के दूसरे विकल्प की तलाश करें। आज आपका साथी आपकी बात सुनेगा। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – मरुन वृश्चिक कार्यक्षेत्र पर कोई सीनियर आपकी तारीफ करेगा। पढ़ाई में सफल होने के लिए किसी की मदद लें। बजट के मुताबिक रहने की व्यवस्था हो एगी। किसी पुराने दोस्त से मिलने जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मज़बूत के चलते कहीं निवेश का प्लान बना सकते हैं। कुल मिलाकर दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। रिलेशनशिप में किसी भी मामले को हल्के में ना लें। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – पीच धनु अच्छी सेहत के चलते व्यायाम पर ध्यान देंगे। व्यवसाय में धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के किसी सदस्य को प्यार से संभालने की ज़रूरत है। अपने विद्रोहियों के नकारात्मक प्रभावों से प्रभावित नहीं होंगे। पढ़ाई में संघर्ष कम करने के लिए पूरी तरह नेटवर्किंग पर निर्भर ना रहें। आज के दिन प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई काम ना करें। विवाह योग्य लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – ओलिव मकर किसी के साथ यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र पर संतुष्ठ महसूस करने के लिए मेहनत करें। पढ़ाई में अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करें। कोई शुभचिंतक आर्थिक मामलों में आपको सलाह दे सकता है। घर खरीदने का सपना जल्दी ही पूरा होगा। अपने साथी से भावनाओं का इज़हार करते समय शब्दों का ख्याल रखें। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – हल्का गुलाबी कुंभ कार्यक्षेत्र पर किसी की टिप्पणी के कारण नाराज़ हो सकते हैं। सेहत को लेकर किसी की सलाह आपके काफी काम आएगी। किसी चीज़ में किया गया निवेश लाभ देगा। नई जगह यात्राओं पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी बेचने की सोच रहे लोगों को अच्छा ग्राहक मिल सकता है। पढ़ाई को लेकर दिन अच्छा है। एक अच्छी मुस्कान आपके संबंधों को मज़बूत करेगी। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन मीन पढ़ाई में अपने प्रदर्शन से राहत महसूस करेंगे। पुराने दोस्त के साथ दिन बिताना किसी ईनाम से कम नहीं होगा। किसी महत्वपूर्ण चीज़ को उचित दाम में खरीदेंगे। घर के अधूरे कामों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। सेहत को बिल्कुल नज़रअंदाज़ ना करें। कहीं यात्रा का प्लान बना सकते हैं। अपने साथी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर करें। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – डार्क ग्रे


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...