Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 26 जनवरी 2020

Written by  PTC NEWS -- January 26th 2020 01:02 AM
आज का राशिफल 26 जनवरी 2020

आज का राशिफल 26 जनवरी 2020

Forecast for 26th Jan’20 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष सोच समझकर किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। बीमारियों से बचने के लिए नियमित व्यायाम करें। करियर को लेकर असंमजस की स्थिति में रह सकते हैं। परिवार में चीज़ों को व्यवस्थित करेंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का मौका मिल सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोचेंगे। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने की सोच सकते हैं। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – लेमन वृषभ आज के दिन फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी नई को डील करना फायदेमंद साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर सफलता प्राप्ति के योग हैं। परिवार में किसी करीबी के विवाह को लेकर उत्साहित नज़र आएंगे। किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी डेवलपिंग प्रॉप्रर्टी में निवेश करने की सोच सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय कठिन रहेगा। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – पीच मिथुन आय में वृद्धि के योग हैं। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी घर या अपॉर्टमेंट का मालिकाना हक मिल सकता है। आज आपका साथी अकेला रहना पसंद करेगा। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – बोटल ग्रीन कर्क कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। किसी चीज़ में निवेश करने से पहले किसी की सलाह ज़रूर लें। परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य की विदेश यात्रा को लेकर चिंतित हो सकते हैं। व्यस्तता के कारण प्रेम संबंधों के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – सैंडी ब्राउन सिहं धन लाभ के योग बन रहे हैं। पाचन तंत्र सही रखने के लिए व्रत करें। कार्यक्षेत्र पर कोई दिलचस्प काम मिल सकता है। गृहणियां पड़ोसियों के साथ एंजॉय करेंगी। विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। किसी नए घर या अपॉर्टमेंट का मालिकाना हक मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – क्रीमसन कन्या परिवार के साथ समय बिताकर उत्साहित नज़र आएंगे। सेहत के लिए नियमित व्यायाम करें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर सतर्क रहने की ज़रूरत है। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – गुलाबी तुला कार्यक्षेत्र पर किसी महत्वपूर्ण काम में व्यस्त रहेंगे। वज़न नियंत्रित करने की कोशिश करेंगे। आय के नए साधन खुलने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। घर पर शांत रहने का प्रयास करें। कहीं छुट्टियों पर जाने की संभावना है। खानदानी प्रॉप्रर्टी को बिल्डर फ्लोर में बदल सकते हैं। अपने साथी के साथ समय का आनंद उठाएंगे। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – कॉफी वृश्चिक स्वस्थ जीवनशैली के चलते सेहत अच्छी रहेगी। सोचसमझकर ही कहीं पैसा खर्च करें। कार्यक्षेत्र पर अपने काम को लेकर संतुष्ठ रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य पर गर्व महसूस होगा। किसी यात्रा पर जाना थकानभरा हो सकता है। खानादानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – सैंडी ब्राउन धनु कार्यक्षेत्र पर चीज़ों को करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। फिट और ऊर्जावान रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। परिवार का सहयोग मिलेगा। विदेश यात्रा का प्लान बना सकते हैं। रियल स्टेट से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन कठिन रहेगा। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – लेमन मकर किसी चीज़ में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। व्यायाम करने से सेहत अच्छी रहेगी। अपने साथी के साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी यात्रा पर जाना लाभदायक साबित होगा। पढ़ाई में ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है। अपने साथी के मूड को समझने की कोशिश करें। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – क्रीमसन कुंभ किसी चीज़ में किया गया निवेश फायदा पहुंचाएगा। सेहत को लेकर दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइज़ प्लान कर सकता है। अपने करीबी लोगों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। प्रॉप्रर्टी की कोई डील फायदेमंद साबित होगी। विवाह योग्य लोगों शादी के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – नारंगी मीन करियर को लेकर दिन अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर जागरुक रहेंगे। किसी को दिया गया उधार वापिस मिलना मुश्किल होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी करीबी के साथ यात्रा पर जाना फायदेमंद रहेगा। प्रॉप्रर्टी संबंधित कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – बेज़


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...