Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

VIDEO: अंडर कंस्ट्रक्शन फ्लाईओवर की स्लैब गिरी, तीन मजदूर घायल

Written by  Arvind Kumar -- March 28th 2021 10:04 AM -- Updated: March 28th 2021 10:38 AM
VIDEO: अंडर कंस्ट्रक्शन फ्लाईओवर की स्लैब गिरी, तीन मजदूर घायल

VIDEO: अंडर कंस्ट्रक्शन फ्लाईओवर की स्लैब गिरी, तीन मजदूर घायल

गुरुग्राम। साइबर सिटी में एक बार फिर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की स्लैब गिरने से बड़ा हादसा आमने आया है। दरअसल सुबह के समय दौलताबाद से बजघेड़ा के बीच बन रहे निर्माणाधीन द्वारिका एलिवेटिड एक्सप्रेस वे की तीन स्लैब तेज़ धमाके के साथ नीचे आ गिरी जिसकी चपेट में आने से 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। [caption id="attachment_484627" align="aligncenter" width="700"]Under construction flyover अंडर कंस्ट्रक्शन फ्लाईओवर की स्लैब गिरी, तीन मजदूर घायल[/caption] वहीं इस मामले में डीसीपी वेस्ट दीपक साहरण की माने तो सुबह 6/7 बजे के करीब इस हादसे की सूचना मिली थी। गुरुग्राम पुलिस के अलावा राहत और बचाव कर्मियों की टीम मौके पर मौजूद है और फ्लाईओवर के गिरे हिस्से को हटाने की कवायद की जा रही है जिसके बाद साफ हो पायेगा कि फ्लाईओवर के हिस्से के नीचे कोई और मजबूर तो नहीं था। यह भी पढ़ें- फसल खरीद प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश यह भी पढ़ें- कोरोना को देखते हुए सार्वजनिक रूप से नहीं मनाई जाएगी होली, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी [caption id="attachment_484626" align="aligncenter" width="700"]Under construction flyover अंडर कंस्ट्रक्शन फ्लाईओवर की स्लैब गिरी, तीन मजदूर घायल[/caption] गौरतलब है कि इसी महीने की बीती 4 मार्च को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने द्वारिका एक्सप्रेस वे पर चल रहे निर्माणकार्य का जायजा लिया था और काम मे तेजी लाने के आदेश भी जारी किए थे। [caption id="attachment_484628" align="aligncenter" width="700"] अंडर कंस्ट्रक्शन फ्लाईओवर की स्लैब गिरी, तीन मजदूर घायल[/caption] आपको बता दें कि साइबर सिटी में फ्लाईओवर की स्लैब या फ्लाईओवर की पैच (हिस्से) गिरने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले 28 अगस्त 2020 को देर रात सोहना रोड पर बन रहे एलिवेटिड फ्लाईओवर की स्लैब गिरने से हड़कंप मच गया था तो वहीं हीरो होंडा चौक या फिर राम पूरा चौक फ्लाईओवर के हिस्से भी एक नहीं दो दो बार गिरे थे।


Top News view more...

Latest News view more...